Showing posts with label Ajmer. Show all posts
Showing posts with label Ajmer. Show all posts

Wednesday, 2 July 2025

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के कार्यों का किया निरीक्षणबंजार चारागाह भूमि हुई विकसित

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के कार्यों का किया निरीक्षण

बंजार चारागाह भूमि हुई विकसित

अजमेर दिनांक 2 जुलाई 2025 जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम चरण अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकवाड़ा पंचायत समिति किशनगढ़ में संपादित किए गए जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें जल संरक्षण एवं संग्रहण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करते हुए जिसमें पक्का चेक डैम, सामुदायिक टांका निर्माण, पार्कोलेशन टैंक, नाला बैंक स्टेबलाइजेशन तथा नवाचार के रूप में बनाए जा रहे रिचार्ज शाफ्ट के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिलीप जादवानी ने निरीक्षण के दौरान उक्त समस्त गतिविधियों की उपयोगिता एवं भराव क्षमता लागत तथा भविष्य में होने वाले लाभ के विषय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को अवगत कराया। जय सिंह रावत अधिशासी अभियंता पंचायत समिति किशनगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत में पांच हेक्टर भूमि जो गत 1 वर्ष पूर्व बंजर पड़ी थी उस भूमि पर कराए गए चारागाह विकास कार्य के संदर्भ में जानकारी दी गई। राम प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा जल संग्रहण एवं जल संरक्षण के विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए बताया कि यह कार्य वर्षा ऋतु में पानी की हर बूंद बचाना हर ग्रामवासी को इस बारे में सोचना होगा और अधिक से अधिक जल संरक्षण ढांचों का निर्माण सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं भामाशाहों के माध्यम से करने होंगे जिससे वर्षा ऋतु का जल व्यर्थ न बहे, ताकि आने वाली पीढियो के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। शलभ टंडन ए एन ने बताया कि ग्राम पंचायत टिकवाड़ा में ग्राम वासियों के सहयोग से बंजर एवं अनुपयोगी पांच हेक्टर की भूमि को चारागाह विकसित करने हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 जल ग्रहण घटक योजना अंतर्गत विकसित किया जा रहा है जिसमें चारागाह भूमि पर विलायती बबूल को मशीन की मदद से पूरी भूमि की सफाई की गई उसके बाद 2000 खड़े पौधारोपण हेतु खोदे गए, मानसून पूर्व 1400 वानिकी छायादार वृक्ष एवं 6000 फलदार पौधे लगाए गए, पौधों की सुरक्षा हेतु तारबंदी की गई तथा सिंचाई सुविधाओं के लिए ड्रिप इरीगेशन सोलर पंप के माध्यम से कार्य किए गए। आज अनुपयोगी एवं बंजर भूमि की उपयोगिता चारागाह विकास कार्य से परिलक्षित हो रही है। निकट भविष्य में ग्राम पंचायत को इस चारागाह से निजी आय प्रारंभ हो जाएगी साथ ही पशुओं के लिए उन्नत किस्म का चारा भी उपलब्ध होगा। रामप्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर ने विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए की हरियालो राजस्थान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण के कार्य कराए जावे तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रगति की कैप्चर की जाए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://awazrajasthanki.com/archives/7159

Saturday, 7 June 2025

चारागाहों पर भू-माफियाओं के कब्जे और नकली घी, खाद, बीज की सीबीआई जांच कराएं : चौधरी

  • अजमेर डेयरी अध्यक्ष ने जांच के आदेश नहीं देने पर किसान आंदोलन की चेतावनी दी

भास्कर न्यूज |अजमेर

अजमेर डेयरी अध्यक्ष व कांग्रेस नेता रामचंद्र चौधरी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार और जिले के सांसद से जिले में नकली घी, घटिया खाद, जहरीले बीज और चारागाहों पर कब्जे की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि सीबीआई जांच के आदेश नही दिए गए तो प्रदेश में किसान आंदोलन होगा। चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास की जगह भ्रष्टाचार और लापरवाही की गति को तेज किया है। एक इंजन दिल्ली में ठहर गया है और दूसरा जयपुर में उलझ गया है, जनता बीच में पिस रही है।

बाजार में बिक रहा अधिकांश घी न शुद्ध है न सुरक्षित। वनस्पति तेल, सिंथेटिक एसेंस और हानिकारक कैमिकल मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा है जो न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि उन पशुपालकों की मेहनत का भी अपमान है जो दिन-रात मेहनत कर दूध उपलब्ध कराते हैं। चौधरी ने कहा कि किसानों को घटिया और नकली खाद व बीज देकर उनकी उम्मीदों और भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई कंपनियां जैविक खाद के लाइसेंस लेकर नकली उर्वरकों और बीजों का व्यापार कर रही हैं। गेहूं, बाजरा,ज्वार, मक्का, चावल और कपास जैसे बीज तैयार करते समय उनमें चमक लाने के लिए केमिकल मिलाया जाता है लेकिन नतीजा सिर्फ नुकसान होता है। खराब बीजों के कारण फसलों की उत्पादकता घट रही है और मिट्टी की उर्वरता भी समाप्त हो रही है। चौधरी ने कहा कि कई इलाकों की ज़मीन अब बंजर हो चली है जिले के कई चारागाहों की जमीनों को भू-माफिया तारबंदी और निर्माण कर पशुपालकों को उनके पारंपरिक चारे के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और कृषि क्षेत्र पूरी तरह उपेक्षित हो गया है।

उन्होंने अजमेर के सांसद महोदय से आग्रह किया कि वे क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और आमजन की जमीनी सच्चाइयों पर ध्यान दें। उन्हें खुद आगे आकर इन सभी मुद्दों की CBI जांच की सिफारिश करनी चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। यदि समय रहते सरकार ने CBI जांच के आदेश नहीं दिए तो प्रदेश में किसान आंदोलन किया जाएगा।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/get-cbi-investigation-done-on-land-mafias-occupation-of-pastures-and-fake-ghee-fertilizers-seeds-chaudhary-135182892.html

Thursday, 5 December 2024

बाघसूरी में मुख्य सचिव ने की जनसुनवाई, कई जनसमस्याओं का निस्तारण

बाघसूरी। नसीराबाद के समीपवर्ती बाघसूरी गांव स्थित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में वीसी के जरिए मुख्य सचिव ने समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नसीराबाद उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों ने आलाधिकारियों के सामने कई जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए शिकायतें व ज्ञापन सौपें।

ग्रामीण सकराम गुर्जर, सांवर लाल भैरूदियां, रमेश जाट आदि ने ग्राम बाघसूरी में पर्याप्त मात्रा में बीसलपुर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने, अजबा का बाडियां, नाहरपुरा, बनेवड़ा व बुधपुरा के सड़क मार्ग के दोनों ओर कंटिली झाडियों को हटाने, इन दिनों सिंचाई के तहत थ्री फेज बिजली की अघोषित कटौती निजात दिलाने, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम बनेवड़ा में खंडहर में तब्दील हो रहे पटवार भवन का जीर्णोद्धार कराने, सहकारी डेयरी के सामने झूल रहे बिजली के तारों को दुरूस्त कराने, बीसलपुर पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में तय समय पर कराने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला, विज्ञान व कृषि संकाय के रिक्त पदों को शीघ्र भराने, ग्राम लामडीनाडी में रावत समुदाय व बुधपुरा में कालबेलिया समुदाय के सार्वजनिक मुक्तिधाम के लिए भूमि आवंटित कराने, बुधपुरा में जेजेएम योजना के तहत घर घर नल कनैक्शन दिलाने, गांव नाहरपुरा के चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, बीसलपुर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने, ग्राम बनेवड़ा, बाघसूरी गत 9 वर्ष से बंद पडी़ रोडवेज बस को पुनः सुचारू कराने, ग्राम बाघसूरी के मुख्य सड़क मार्ग पर फैल रहीं गंदगी से निजात दिलाने आदि जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराई गई।

ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा ने बताया कि वीसी के माध्यम से एसडीएम देवीलाल यादव ने विभिन्न जनसमस्याओं का निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीसी में पेयजल संकट से निजात दिलाने, अघोषित विधुत कटौती, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि संबंधी जनसमस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वीसी में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई। इनके निस्तारण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि कलक्टर के द्वारा एसडीएम यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई, अघोषित विधुत कटौती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम नाहरपुरा में पेयजल पाइपलाइन के अंतिम सिरे तक पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाने के लिए कार्य करें।

उन्होंने बताया कि वीसी में विभिन्न परिवादियों द्वारा अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गई। वीसी में प्राप्त 26 परिवेदनाएं प्राप्त हुई। उनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया। तथा अन्य के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

श्रीनगर सीबीईओ राकेश कटारा, श्रीनगर बीडीओ महेश चौधरी, तहसीलदार ममता यादव, सरपंच रेशमी देवी काठात, ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा, बाघसूरी पटवारी पींकी चौधरी, बनेवड़ा पटवारी विजेश्वरी प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि मस्तान काठात, श्रीराम मंलिडा, कृषि पर्वेक्षक रेखराज चौधरी, कनिष्ठ सहायक साबीर काठात, सांवर लाल भैरूदियां, सकराम गुर्जर, सुरेश शर्मा, कपिल वैष्णव, हिम्मत सिंह भाटी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, जलदाय सहायक अभियंता, विधुत सहायक अभियंता, ब्लॉक सीएमएचओ, सहकारी एवं महिला एंव बाल विकास अधिकारी अन्य विभागीय अधिकारियों से वीसी में रूबरू हुए।

बनेवडा संघर्ष समिति के सदस्य का लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त

ग्राम पंचायत बाघसुरी के राजस्व गांव बनेवडा में बनेवड़ा संघर्ष समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह राठौर के ने ग्राम पंचायत मुख्यालय के बाहर प्रस्तावित धरने पर बैठ गए। महज 2 घंटे बाद ही ग्राम पंचायत सरपंच रेशमी देवी के लिखित आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया।

बनेवडा की मुख्य समस्याओं में से पटवार घर व आंगनबाड़ी मरम्मत, रावत व गुर्जर श्मशान में ब्लॉक मरम्मत कार्य, रावत मोहल्ले में नाली निर्माण, चबूतरा रोड की मरम्मत एवं विभिन्न समस्याओं को सरपंच द्वारा लिखित आश्वासन देकर काम करने की बात कहने पर धरना समाप्त किया।

बनेवड़ा संघर्ष समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने 5 दिसंबर को प्रस्तावित धरने पर बैठने के दौरान सरपंच ने लिखित में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी का कार्य 10 दिन में शुरू करने की बात कही है। चबूतरा रोड पर हो रहे गडडों को जेसीबी चला कर दुरुस्त कर दिया जाएगा। बाकी कामों को भी जल्द करवाने का आश्वासन दिया।

गत 4 वर्षों से प्रयास कर रहे बनेवडा संघर्ष समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह को लिखित में आश्वासन देने के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया साथ ही यह घोषणा भी कि अगर लिखित मैं दिए गए कम पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.sabguru.com/bbaghsuri-jan-sunwai-news/

Thursday, 28 November 2024

जिला प्रमुख को ज्ञापन: ग्राम रामबाड़ी में भील बस्ती को आबादी भूमि के पट्टे दिलाने की मांग

ग्राम रामबाड़ी के भील समाज के लोगों ने भूमि आवंटन तथा आबादी भूमि के पट्टे जारी करने की मांग की है। इसको लेकर जिला प्रमुख तथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

भील समाज ग्राम रामबाड़ी की हसीन, सुगना, संपत ने बताया कि ग्राम पंचायत रामसर का वार्ड नम्बर 15 जो स्थाई राजस्व ग्राम घोषित है, इसमें करीब 300 मतदाता हैं, अधिकांश भील आबादी है। भील परिवारों के पास ना तो आबादी भूमि है और ना ही सरकारी भूमि। प्रभावशाली लोगों ने आबादी भूमि व सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। पास में रिक्त पड़ी चरागाह भूमि पर 20 भील परिवार रहने को मजबूर हैं।

प्रभावशाली लोग आए दिन चारागाह भूमि से हटाने का दबाव डालते हैं और झगड़ा करते हैं। इसलिए भील समाज लोगों को भी आबादी व सरकारी जमीन के पट्टे दिए जाएं। भील परिवारों के रहने की व्यवस्था होने तक नहीं हटाया जाए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/memorandum-to-the-district-head-demand-for-lease-of-inhabited-land-to-bhil-colony-in-village-rambari-134024749.html

Sunday, 10 November 2024

चरागाह से अतिक्रमण हटाने के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

अजमेर | जिले के अंराई उपखंड के गांव कटसूरा में चरागाह जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीण भंवर लाल शिकायत में बताया चरागाह भूमि पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर चरागाह भूमि पर मकान बना लिए हैं। ग्रामवासी इनसे परेशान हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि इस जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/memorandum-submitted-to-dc-for-removal-of-encroachment-from-pasture-133879640.html

Friday, 8 November 2024

चरागाह भूमि से दूसरे दिन भी हटाए अतिक्रमण

कस्बे में चारागाह भूमि पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया। संपर्क पोर्टल 181 पर दर्ज परिवाद के अंतर्गत में स्थित चारागाह भूमि पर अतिक्रमणियों नेकरीब 2787 बीघा पर अतिक्रमण कर रखा था। नसीराबाद तहसीलदार आफताब अहमद, नसीराबाद सदर थाना अधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में पुलिस दल की मौजूदगी में श्रीनगर रोड तथा कानपुरा रोड पर शुक्रवार को जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों की सहायता से अतिक्रमण हटाए। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार प्रकट किया।

तहसीलदार ने बताया कि गुरुवार को 40 बीघा तथा शुक्रवार को 40 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाए गए। वहीं के गिरदावर अशोक कुमार मीणाने बताया कि यह अभियान लगभग एक महीने तक चलेगा। सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया, राजीव शर्मा गिरदावर दिलवाड़ा, पटवारी विमल कुमार, मावशिया पटवारी बन्ना लाल, सांप्रोदा पटवारी गिरिराज सैनी, राजगढ़ के पटवारी दाताराम, देराठू के पटवारी धर्मेंद्रकुमार, बेवंजा के पटवारी जितेंद्र सिंह की देख रेख में अतिक्रमण हटाए गए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/nasirabad/news/encroachment-removed-from-pasture-land-on-second-day-also-133864056.html

Thursday, 7 November 2024

पनेर ग्राम विकास अधिकारी को अतिक्रमण कार्रवाई में संसाधन न उपलब्ध कराने का नोटिस

अजमेर। किशनगढ़ पंचायत समिति के ने पनेर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को विकास अधिकारी ने अतिक्रमण हटवाने के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं कराने पर पनेर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को तीन दिन में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्राम निट्टी के चारागाह भूमि के खसरा नम्बर 414, 415, 416, 117, 110 एवं 696/414 पर किए गए अतिक्रमण को बुधवार को हटाने के लिए रूपनगढ़ तहसीलदार संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। किशनगढ़ बीडीओ ने अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार को पहले से निर्देश देने के बावजूद संसाधन उपलब्ध नहीं कराने को उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं राजकीय दायित्व के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही मानते हुए तीन दिन में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://awazrajasthanki.com/archives/2619


Tuesday, 29 October 2024

प्रशासन नहीं हटा रहा चरागाह भूमि से अतिक्रमण

अजमेर जिले के अंराई उपखंड के गांव कटसूरा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में मैंने अजमेर पहुंचकर संभागीय आयुक्त को शिकायत दी है।

अजमेर न्यूज़ !!! अजमेर जिले के अंराई उपखंड के गांव कटसूरा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मैंने अजमेर पहुंचकर संभागीय आयुक्त को शिकायत दी है।

कटसूरा निवासी भंवर लाल पुत्र मांगी लाल जाट ने संभागीय आयुक्त को दी शिकायत में बताया- ग्राम कटसूरा तहसील अंराई में कई लोगों ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर चारागाह भूमि पर खड़ंजे बना लिए हैं। इसकी शिकायत उपखण्ड अधिकारी अंराई एवं तहसीलदार अंराई एवं जिला कलक्टर को की गई, जिस पर सतर्कता समिति का गठन किया गया। उपखण्ड अधिकारी अंराई एवं तहसीलदार श्री अंराई को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद 1500 बीघे जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमण हटने के बाद भी कुछ अतिक्रमणकारी इस जमीन पर काबिज हैं और कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं. जब उससे कब्जा हटाने को कहा गया तो उसने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। तब से उनका जीवन लम्बा हो गया। वह गौ रक्षा एवं मूक पशुओं के लिए गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाना चाहते हैं और गौ एवं पशुओं की रक्षा के लिए धार्मिक कार्य कर रहे हैं। अतिवादियों के प्रभाव के कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए अतिक्रमण हटाया जाए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://samacharnama.com/city/ajmer/administration-is-not-removing-encroachments-from-grazing/cid15618799.htm


Monday, 30 September 2024

भाजपा नेता के 10 महीने से चरागाह में चल रहे डामरप्लांट के अतिक्रमण को बचाने में जुटी अफसरशाही

माधोराजपुरा में भाजपानेता के 5 बीघा चरागाह में व्यावसायिक अतिक्रमण को हटाने के मामले में अफसरशाही बैकफुट पर नजर आ रही है। पंचायती राज अधिनियम केविरुद्ध जाकर चरागाह में गलत एन ओ सी देने वाले और इसे शहदे रहे अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई के मामले में एस डी एम से लेकर जिला परिषद सीईओ, कलेक्टर तक मूकदर्शक बन बैठेहैं। जबकि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी परिवाद दर्ज किया हुआ है। जिस सड़क के लिए यह अतिक्रमण किया है, उस सड़क का काम भी डेडलाइन से काफी पीछे है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/the-bureaucracy-is-busy-in-protecting-the-encroachment-of-the-asphalt-plant-of-the-bjp-leader-which-has-been-running-in-the-pasture-for-10-months-133723835.html


Monday, 24 June 2024

बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा जिला कलक्टर को ज्ञापन

केकड़ी, 24 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत भिनाय थाना क्षेत्र के नागोला कस्बे में बस स्टेण्ड पर हो रखे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमण्डल ने केकड़ी जिला कलक्टर श्वेता चौहान एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि कतिपय अतिक्रमियों ने बस स्टैण्ड स्थित बेशकीमती आबादी भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण करवा लिया है। इसी के साथ पुराने अध्यापक आवास पर भी कब्जा कर लिया है। इस संबंध में पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा 5 बार नोटिस व एक बार स्थगन आदेश तथा एक बार जुर्माने का नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद अतिक्रमियों ने अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया है। अवैध रूप से निर्मित उक्त दुकान को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा उक्त भूमि ग्राम पंचायत के सुपुर्द की जाए।

चारागाह का अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार इसी के साथ नागोला भिनाय टोड पर चारागाह भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखी गई केबिन हटाने एवं तारबंदी कर किए गए कब्जे को हटाने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त अतिक्रमण राजकीय उच्च माध्यमिक शिष्यालय नागोला के सामने चारागाह भूमि पर किया गया है। यहां रेस्टोरेंट व धूम्रपान संबंधी चीजों का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे मासूम बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन देने से पहले ग्रामीण रेली के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारियों को भेजी ज्ञापन की प्रति ग्रामीणों ने ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री राजस्थान, उपखण्ड अधिकाटी भिनाय, तहसीलदार भिनाय एवं थानाधिकारी भिजाय को भी प्रेषित की है। इस मौके पर किशन गौपाल, सूरत राम, हनुमान, गणेश, गोपाल माली, महावीर खटीक, घीसा लाल, दुर्गालाल, रज्जाक मंसूरी, सुलतान ममूरी, जीवन खाटोल, द्वारका खाटील, हेमराज, श्योराज, मंजू खटीक, सुमन खटीक, गीता खाटोल, रसाली खारोल, शायरी देवी, संपति देवी, हरिराम, नंदकिशोर, बजरंग एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - 
https://adityanewsnetwork.com/demand-to-free-valuable-government-land-from-encroachment-villagers-submit-memorandum-to-district-collector/


Thursday, 9 May 2024

राजस्थान में 480 बीघा जमीन का हटाया गया अतिक्रमण, चरगाह भूमि हुई कब्जा मुक्त

राजस्थान में अजमेर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखंड गुर्हदेओजी की पंचायती भूमि को कल कब्ज माफिया से कब्जा मुक्त करवा दिया, पुलिस जाति के साथ  कानूनगो अधिकारी और  पटवारी की टीम ने भूमि का जायजा लिया. यह पंचायती भूमि  480 बीघा है.

राजस्थान में अजमेर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखंड गुर्हदेओजी की पंचायती भूमि को कल कब्ज माफिया से कब्जा मुक्त करवा दिया, पुलिस जाति के साथ  कानूनगो अधिकारी और  पटवारी की टीम ने भूमि का जायजा लिया. यह पंचायती भूमि  480 बीघा है काफी सालों से कब्जा माफिया ने कब्जा कर रखा था कल ग्राम पंचायत प्रशासन राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन की देख रेख में छह बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया पंचायत के सरपंच पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, नैनवां थाने के एएसआई लादु सिंह, राजस्व विभाग से गुढ़ादेवजी के कानूनगों जानकी लाल मीणा, देई के कानूनगों बाबूलाल मीणा, गुढ़ादेवजी पटवारी अभिनव गोचर, रेठोदा के पटवारी दीपक राठौर, देई पटवारी परमानन्द गोचर, फूलेता के पटवारी बुद्धिप्रकाश शर्मा, मोतीपुरा पटवारी मायाराम मीणा, खेरुणा के पटवारी लोकेश प्रजापत व पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर शाम तक डोलबंदी कराने का कार्य जारी है।

गुर्हदेओजी के सरपंच पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की ग्राम पंचायत की चारागाह की करीब 480 बीघा भूमि पर 50 सालों से अतिक्रमियों ने कब्जा अतिक्रमण कर रखा था। चरागाह को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्राम पंचायत 11 महिने से जिला कलक्टर को पत्र लिखती आ रही थी। जिला कलक्टर के आदेश पर बुधवार को चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर सीमाज्ञान के अनुसार डोलबंदी करवाई जा रही है। डोलबंदी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

मूल ऑनलाइन लेख - https://thechopal.com/Breaking/encroachment-of-480-bighas-of-land-removed-in-rajasthan/cid14329653.htm




Saturday, 27 April 2024

चारागाह की बेशकीमती जमीन पर कब्जा, पटवारी ने रुकवाने पर भी नहीं रुका

अजमेर। किशनगढ़ - ब्यावर सिक्स लेन स्थित बडग़ांव राजस्व क्षेत्र की बेशकीमती चारागाह जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर दुकानों का निर्माण करा लिया गया। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य जारी है।

मामला शहर के समीपस्थ पैराफेरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेदरिया का है। जहां बडग़ांव राजस्व क्षेत्र की खसरा नंबर 105 की 150 बीघा जमीन चारागाह में अंकित है तथा इस जमीन का हस्तांतरण अजमेर विकास प्राधिकरण को हो चुका है। बताया गया है कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर इस जमीन के एक हिस्से का बेचान माफिया द्वारा कर दिया गया। जिस पर कुछ दिनों पहले से दुकानों का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत व पटवारी को इस बात की सूचना मिली। गुरुवार को पटवारी विजय कुमार विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे तथा दुकानों का निर्माण रोक कर नक्शा मौका मुआयना कराया। पटवारी के पहुंचने पर तो निर्माण कार्य रोक दिया लेकिन बाद में काम फिर शुरू कर दिया। पटवारी द्वारा अवैध निर्माण की सूचना एडीए प्रशासन को भी दे दी गई लेकिन उर्स में ड्यूटी होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यहां गौरतलब है कि गांव के सरजन सिंह द्वारा चारागाह की इस जमीन में से करीब साढ़े पांच बीघा भूमि पर पहले से कब्जा किया हुआ है। सिक्स लेन पर जमीन होने के कारण यहां भूमि के भाव काफी अधिक हैं और इसी के चलते माफिया अवैध कब्जे करने में सक्रिय हैं।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/news/raj-ajm-capture-prime-pasture-land-4607870-nor.html

Friday, 1 March 2024

मोखमपुरा में अतिक्रमण पर कार्रवाई: कांटों की बाड़ और मिट्टी की दीवार बनाकर 15 बीघा जमीन पर कर रखा था अतिक्रमण


रूपनगढ़ उपखंड क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर मालिकाना हक जमाने के अतिक्रमण कारियों के मंसूबों पर उपखंड प्रशासन ने पीला पंजा चला दिया। उपखंड प्रशासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से 15 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

तहसीलदार हितेश चौधरी ने बताया कि लंबे समय से मोखमपुरा गांव की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत कर सरकारी जमीन को कब्जे में करने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में मोखमपुरा ग्राम की चारागाह भूमि की करीब 15 बीघा भूमि अतिक्रमण कारियों के चंगुल से मुक्त करवाई गई। इस भूमि पर लोगों ने कांटों की बाड़ बनाकर व मिट्टी की पाळ बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।

जिस समय प्रशासन दल-बल के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए मौके पर पहुंचा, तब लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने हल्का विरोध किया, लेकिन उन्हें समझाइश कर मामला शांत किया गया। अमरपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सूरज नारायण यादव ने जेसीबी उपलब्ध करवाई और जेसीबी की सहायता से कांटों की बाड़ तथा मिट्टी की अस्थाई दीवार हटाकर चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से अतिक्रमण कारियों को दोबारा इस भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान गिरदावर रमेश चंद, पटवारी बनवारी, पटवारी शकराम धूण, पटवारी महेंद्र सिंह, पटवारी अवनीश और पुलिस जाप्ते में कांस्टेबल किशोर कुमार, प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल अनिता मीना मौके पर मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/kishangarh/news/action-on-encroachment-in-rupangarh-132658192.html

Thursday, 29 February 2024

रुपनगढ़ के नूवा गांव से हटाया अतिक्रमण: 275 बीघा चारागाह भूमि से हटाया, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

रुपनगढ़ क्षेत्र के नूवा गांव में प्रशासन ने बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाया। उपखंड प्रशासन ने तहसील कार्यालय के माध्यम से 22 से अधिक खसरों की 275 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

नूवा ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों की सूचना पर रूपनगढ़ की उपखंड अधिकारी अभिलाषा ने तुरंत कारवाई करते हुए तहसीलदार हितेश चौधरी को चारागाह से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। तहसीलदार हितेश चौधरी ने टीम गठित की और 6 फरवरी से 22 फ़रवरी तक लगातार सीमाज्ञान करते हुए खसरा संख्या 228, 90, 91, 92, 93, 118, 119, 121, 176/522, 178, 204, 205, 206, 208, 487, 563/118, 608/203, 609/208 से कुल रकबा 275 बीघा चारागाह जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

इस चारागाह भूमि पर अतिक्रमणकारियो ने कच्चे बाड़े बना रखे थे और आस पास के कुछ लोगों ने चारागाह भूमि को अपनी कृषि भूमि में मिला रखा था। अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियो को दुबारा अतिक्रमण करने पर सख्त चेतावनी दी गई।

इस कार्रवाई में सरपंच प्रतिनिधि भागचंद बाज्या का सहयोग रहा। जिन्होंने समय पर जेसीबी पहुंचाकर अतिक्रमण हटवाने में सहयोग किया। अतिक्रमण हटाने के दौरान हल्का गिरदावर किशन लाल चौधरी, हल्का पटवारी अनिता सिंगला, रामस्वरूप गुर्जर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई के बाद नुवां ग्राम के ग्रामीणों ने खुशी प्रकट की।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/kishangarh/news/encroachment-removed-from-nuva-village-of-rupangarh-132622712.html

Tuesday, 20 February 2024

पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण हुआ तो होगी कार्रवाई

राजस्थान न्यूज डेस्क, किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 210 गांवों में अब ग्राम पंचायतों की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर सरपंच और ग्रामसेवक को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों में बढ़ रही अतिक्रमण की शिकायतों पर अब सख्त रुख अपना लिया है। सरकार ने साफ कह दिया है कि अगर पंचायतों की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सरपंच-बीडीओ पर गाज गिरेगी।

विधानसभा क्षेत्र के 210 राजस्व गांवों में से 118 गांव सिलोरा पंचायत समिति के अधीनस्थ है। पंचायत समिति ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामसेवकों को अपनी-अपनी पंचायतों में सर्वे कर ऐसे अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

सिलोरा पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामचंद्र मीणा ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र में 114 गांव आबादी वाले है। आदेश के अनुसार पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी के लिए जनवरी-जुलाई में आबादी, तालाब और चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का सर्वे करना होगा। इसके लिए तीन पंचों की समिति बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुए अतिक्रमण का ब्यौरा ग्राम विकास अधिकारी के रजिस्टर में लिखना होगा। अतिक्रमण की जानकारी पुख्ता होने पर सरपंच को आबादी क्षेत्र से अतिक्रमियों को बेदखल करने का नोटिस देना होगा। अतिक्रमण की जानकारी पंचायत, सदस्य या सचिव के ध्यान में लानी होगी। तुरंत अतिक्रमण रोकने के कदम उठाने होंगे। सरपंच अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अतिक्रमी के खर्चे व हर्जाने पर की जाएगी।

अजमेर न्यूज डेस्क!!!

मूल ऑनलाइन लेख - https://samacharnama.com/city/ajmer/action-will-be-taken-if-there-is-encroachment-on-ajmer/cid13622966.htm

Friday, 19 January 2024

चरागाह भूमि विकास समितियों के प्रशिक्षण शिविर का समापन

जवाजा। जवाजा पंचायतसमिति की देलवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र पर फाउंडेशन फॉर ईकोलॉजिकल सिक्योरिटी की प्राकृतिक कार्यशाला रूरल कॉलेज अजमेर और पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में शामलात संसाधनों का संरक्षण विकास, ग्राम संस्थाएं तथा उप-नियम विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को स्थानीय सरपंच किरण काठात के सान्निध्य में समापन किया गया। प्रशिक्षक सज्जन सिंह पंवार और बसंता जाेरावर सिंह चौहान ने शामलात की अवधारणा, परिस्थितियां और वर्तमान स्थिति, शामलात संसाधनों के संरक्षण विकास में पंचायत की भूमिका आदि विषयों पर बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सज्जन सिंह पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण में देलवाड़ा, लसानी-प्रथम, लसाड़िया, शेषपुरा गांवों की चरागाह भूमि विकास समितियों के प्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/news/raj-oth-mat-latest-jawaja-news-034537-2315859-nor.html

Tuesday, 5 December 2023

Beawar News : ब्यावर में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, नहीं हो रही कार्रवाई

Beawar News : ब्यावर के राजस्व गांव गणेशपुरा में गावं के ही कुछ लोगों द्वारा गणेशपुरा मुख्य मार्ग से प्रधान जी की गली की नुक्कड पर चरागाह की भूमि पर अवैध रूप से गड्ढा बनाकर चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है. 

Written By  Zee Rajasthan Web Team|Dec 05, 2023



Beawar : ब्यावर के राजस्व गांव गणेशपुरा में गावं के ही कुछ लोगों द्वारा गणेशपुरा मुख्य मार्ग से प्रधान जी की गली की नुक्कड पर चरागाह की भूमि पर अवैध रूप से गड्ढा बनाकर चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है. ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमी से कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अनुरोध किया लेकिन स्थिति आज तक जस की तस बनी हुई है. जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में अतिक्रमी के खिलाफ रोष व्याप्त है. 


सोमवार को गणेशपुरा के क्षेत्रवासी चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहा पर उन्होने अतिक्रमी के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्टर रोहिताशव सिंह तोमर को एक ज्ञापन दिया. ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि गणेशपुरा की चरागाह भूमि खसरा संख्या 212 पर गांव के ही किशन सिंह पुत्र सुखा सिंह ने अतिक्रमण कर रखा है.


गड्ढा खोदकर किया रास्ता बंद


ज्ञापन में बताया गया कि वह सडक गांव के अंदर जाने की मुख्य सड़क है, जहां से तीन से चार कॉलोनियों मे जाने का भी रास्ता निकलता है. साथ ही गांव वासियों के खेत खलियांन तथा कुए  है जिनसे खेतों मे सिचाइ की जाती है. ज्ञापन में बताया कि इसी सड़क पर चरागाह की भूमि है जिस पर होकर ही गांव के अंदर जाने का मुख्य मार्ग है. इसी मार्ग पर किशन सिंह ने मशीन से गड्ढा खोदकर रास्ते को बंद कर दिया है जिसके कारण गांव के अंदर जाने में ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पडता है. 


ग्रामवासियों ने कलेक्टर तोमर से रास्ते का अतिक्रमण जल्द से जल्द हटवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने की मांग की है. ज्ञापन देने के दौरान गोपाल सिंह बीरम सिंह, सन्नी, जगदीश सिंह, प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, नाथू सिंह, मदन सिंह, प्रभू सिंह, चमन सिंह, इंदिरा देवी तथा सुशीला सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे.


Reporter- Dilip Chouhan 


https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/ajmer/demand-to-remove-encroachment-from-pasture-land-in-beawar-action-not-being-taken-even-after-complaints/1996271

Monday, 4 December 2023

बांसेली में चरागाह भूमि पर कब्जा करने की कोशिश

 

एसडीओ को ज्ञापन सौंपते सरपंच व ग्रामीण।

पुष्कर। नजदीकी ग्राम पंचायत बांसेली की चरागाह भूमि पर अतिक्रमियों की दिगद्धदृिष्ट है। भू-माफिया भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। इससे ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व एसडीओ निखिल कुमार पोद्दार को ज्ञापन देकर कथित भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बांसेली सरपंच ओम प्रकाश पंवार ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने गांव की गोशाला के पास स्थित चरागाह भूमि पर कब्जा करने की मंशा से जेसीबी की सहायता से बाड़ बना ली तथा पेड़ों को भी धाराशायी कर दिया। सरपंच व ग्राम सेवक ने एसडीओ को बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से चरागाह भूमि पर मनरेगा का कार्य भी कराया जा रहा है।

भूमि पर अतिक्रमण होने की स्थिति में गांव के श्रमिकों को रोजगार के लिए काम भी नहीं मिल सकेगा। एसडीओं ने सरपंच को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में मिट्ठूलाल सैनी व ग्रामीण महिलाएं भी शामिल थी।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/pushkar/news/attempt-to-capture-pasture-land-in-banseli-132243936.html

Thursday, 19 October 2023

अजमेर पुलिस ने भारी भरकम जाप्ते के साथ पहुंच कर जेसीबी आदि की सहायता से हटाया अतिक्रमण

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में बिजयनगर तहसील क्षेत्र पालिका पैराफेरी क्षेत्र के बरल द्वितीय में स्थित चरागाह भूमि से प्रशासन व पुलिस ने भारी भरकम जाप्ते के साथ पहुंच कर जेसीबी आदि की सहायता से अतिक्रमण हटाया.

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में बिजयनगर तहसील क्षेत्र पालिका पैराफेरी क्षेत्र के बरल द्वितीय में स्थित चरागाह भूमि से प्रशासन व पुलिस ने भारी भरकम जाप्ते के साथ पहुंच कर जेसीबी आदि की सहायता से अतिक्रमण हटाया और बिजयनगर नगर पालिका पैराफेरी क्षेत्र के पशु चिकित्सालय और जैन मंदिर के पास में स्थित लगभग 5 बीघा चरागाह भूमि पर पीला पंजा चलाकर अतिक्रमण हटाया. इस दौरान मसूदा एसडीएम भरत राज गुर्जर तहसीलदार शिल्पा चौधरी डिप्टी राजेश कसाना ईओ अभिषक शर्मा बिजयनगर मसूदा थानाधिकारी मय पालिका व पुलिस की भारी भरकम टीम मौजूद थी.

तहसीलदार शिल्पा चौधरी ने बताया की जिला कलक्टर ब्यावर व मसूदा उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर बरल द्वितीय में स्थित चारागाह भूमि पर कुछ लोगों द्वारा दिवार बनाकर व ताराबंदी करके अतिक्रमण किया जा रहा था. अतिक्रमियों को नोटिस देकर पांबद किया गया इसके बावजूद लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था जिसको पालिका प्रशासन ओर पुलिस प्रशासन की भारी भरकम टीम के माध्यम से आज हटाया गया.

वहीं आमजन का कहना है की बरल द्वितीय के सरपंच व पंचायत छोटे मोटे अतिक्रमण को तुरन्त हटाने के लिए मौके पर पहुंच जाता है आखिर इतने बडे एरिया में हो रहे अतिक्रमण पर बरल द्वितीय पंचायत ने ठोस कार्रवाई क्यों नही की ये सोचने वाली बात है.

मूल ऑनलाइन लेख - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/ajmer/ajmer-police-arrived-with-heavy-force-and-removed-encroachment-with-help-of-jcb/1922664

Wednesday, 27 September 2023

चरागाह पर बसी आबादी की सूचना मांगी

अजमेर। कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दें। कलेक्टर ने चारागाह भूमि पर बसी हुई आबादी की सूचना व इस संबंध में कार्यवाही, आम रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन, बंद रास्तों को खोलना तथा आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/asked-for-information-about-the-population-living-on-pastureland-131901068.html