Showing posts with label Karauli. Show all posts
Showing posts with label Karauli. Show all posts

Friday, 17 July 2026

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की जांच के निर्देश

बालघाट ग्रामीण | 16/07/26


तहसील क्षेत्र के गांव कमालपुरा में गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद एसडीएम अमन चौधरी ने बालघाट तहसीलदार को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिएहैं। 

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री बबलू राम की शिकायत के आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार को गांव में स्थित 389 बीघा गोचर भूमि पर अतिक्रमण के मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 

गौरतलब है कि गोचर भूमि पर कब्जे की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/instructions-for-investigation-of-encroachment-on-pasture-land-dbp-138453321.html

Friday, 16 May 2025

चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग:रामपुर धावाई के ग्रामीणों ने एसपी से की मुलाकात, पशुओं के चरने की जगह हो रही कम

करौली के रामपुर धावाई गांव में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की चारागाह भूमि पर कुछ लोगों ने झोपड़ियां बना ली हैं। इससे पशुओं के चरने की जगह कम होती जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस अतिक्रमण की शिकायत कई बार प्रशासन से की है। प्रशासन मौके पर भी पहुंचा, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में रामसिंह, गोपाल, ज्ञान सिंह, प्यार सिंह, भगवान सिंह और मुकेश सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

मूल ऑनलाइन लेख:-https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/demand-to-remove-illegal-encroachment-from-pasture-land-135039161.html

Tuesday, 25 February 2025

चारागाह भूमि पर दबंगों का कब्जा:खानाका गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध, एडीएम को सौंपा ज्ञापन


     चारागाह भूमि पर दबंगों का कब्जा हटाने की मांग को लेकर खानाका के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

करौली के सूरौठ तहसील स्थित खानाका गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे मवेशियों को चराने में परेशानी हो रही है। दबंगों ने खेतों तक जाने के रास्ते भी बंद कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों से इस भूमि का उपयोग मवेशियों को चराने और आवाजाही के लिए किया जाता था। दबंगों ने न केवल जमीन पर कब्जा किया है, बल्कि चारागाह क्षेत्र के हरे पेड़ों को भी काट दिया है।

ग्रामीणों ने एडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि चारागाह भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए

मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/villagers-of-khanaka-submitted-a-memorandum-to-adm-demanding-removal-of-encroachment-of-bullies-on-pasture-land-karauli-134539616.html

Tuesday, 10 December 2024

अतिक्रमण: चरागाह जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने की कलेक्टर से की शिकायत

तरौली गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों के खिलाफ द्वारा चारागाह जमीन पर कब्जा कर मकान आदि बनाने की शिकायत की है। मामचारी ग्राम पंचायत  के सरपंच आलोक कुमार, शेरसिंह मीना, मनीराम मना, राकेश, हरिकेश, पृथ्वीराज, प्रकाश शर्मा, रमेश, श्रीफल मीना आदि ने बताया कि तरौली गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने गांव की चारागाह भूमि व उसके समीप बने तालाब पर जबरन कब्जा कर मकान आदि बना लिए हैं। जिससे उनके पशुओं को अब चरने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जब अतिक्रमियों से कहा तो वह झगडे पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त चारागाह जमीन से कब्ज हटवाते हुए अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/karauli/complaint-from-collector-to-take-possession-of-pasture-land-127538330.html

Thursday, 5 December 2024

अतिक्रमण हटाए: कंचनपुर में सिवायचक, चरागाह व तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाए

मासलपुर। कंचनपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते तहसीलदार एवं मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ता

मासलपुर तहसील की ग्राम पंचायत कंचनपुर में बुधवार को प्रशासन ने सिवायचक, चरागाह व तालाब की भूमि से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई है। मासलपुर तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कंचनपुर में कुछ लोगों द्वारा से सिवायचक, चरागाह और तालाब की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बुधवार को जेसीबी की सहायता से टीनशेड व चारदीवारी के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। तहसीलदार ने बताया कि इस अवसर पर मासलपुर थाना का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इसके साथ-साथ भूअभिलेख निरीक्षक होतीलाल, मानसिंह व हल्का पटवारी भी मौके पर मौजूद रहे।

कोटा-मामचारी में चरागाह भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

करौली। जिले की कोटा-मामचारी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस बारे में सांसद डॉ. मनोज राजोरिया और कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को शिकायत दी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। माली समाज के पूर्व अध्यक्ष गिर्राज माली ने बताया कि कोटा-मामचारी में करीब 76 बीघा चारागाह भूमि है। इस चारागाह भूमि पर दबंग भू माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन चलाई जा रही है। भूमि पर लगे हरे पेड़ों को भी काट दिया गया है और भू-माफिया ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। अब ग्रामीण चारागाह भूमि पर पशु चराने जाते हैं, तो भू माफिया झगड़े पर उतारु हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है वे इस बारे में एसडीएम, तहसीलदार और हल्का पटवारी को भी शिकायत कर चुके हैं।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/remove-encroachment-from-the-land-of-sivachak-pasture-and-pond-in-kanchanpur-129939208.html

Sunday, 10 November 2024

चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत: क्षेत्रवासियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कार्रवाई करने की मांग

 

चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत को लेकर क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

करौली जिला मुख्यालय के पास स्थित झील का हार में चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत को लेकर क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपकर भू माफियाओं द्वारा चारागाह भूमि को समतल करने और अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय के पास झील का हार मैगजीन के पीछे चारागाह-गोचर भूमि स्थित है। गोचर भूमि पर भू माफियाओं द्वारा रात में ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन से समतली करण कर अवैध रूप से अतिक्रमण और कब्जा करने का कार्य किया जा रहा है। रोकने के बाद भू-माफिया लोगों से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। भू माफियाओं द्वारा इसी प्रकार कब्जा करने की भी धमकी देने का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि परमा का डांडा, कहारपुरा, पपईया का डांडा क्षेत्र के लोग रास्ते से होकर गुजरते हैं। अतिक्रमण से क्षेत्रवासियों का रास्ता बंद हो जाएगा। क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/complaint-of-illegal-encroachment-on-pasture-land-133861763.html

Sunday, 9 June 2024

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन: चारागाह भूमि से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग


चारागाह भूमि पर अतिक्रमण और पेयजल संकट से परेशान मासलपुर तहसील के पिपरानी गांव की जाटव बस्ती के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या के समाधान और चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

पिपरानी गांव की जाटव बस्ती निवासी रामनिवास ने बताया कि लोगों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि गांव की चरागाह भूमि में पेयजल आपूर्ति के लिए चार हैंडपंप लगे हुए हैं। हैंडपंपों पर गांव के दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा किया है। हैंडपंप में अपनी निजी विद्युत मोटर डालकर ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह से बंद कर दिया है। हैंडपंप को दबंग अपने निजी काम में ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि दबंगों ने कब्जा कर एक बोरवेल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। बोर के पाइप मोटर केबल आदि को भी कुछ दबंग खोल कर ले गए। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में जाटव बस्ती के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। पिपरानी के ग्रामीणों ने दबंगों के ऊपर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने और जाटव बस्ती के लोगों का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से हैंडपंप से अवैध कब्जा और रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। इस दौरान प्रीतम, बाबूलाल, राजेश, किशनलाल, रामबाबू, शिवचरण, जय सिंह, देवीलाल, फूल सिंह, सुरेश, विनोद, लवकुश, देवेंद्र, मूलचंद, बृजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/villagers-protest-against-drinking-water-crisis-133154396.html

Friday, 19 January 2024

मंडेरू में सरकारी स्कूल के पास चारागाह भूमि पर अतिक्रमण - ग्रामीणों ने SDM से की कार्रवाई करने की माँग

 

टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के ग्राम मंडेरू में संचालित सरकारी विद्यालय के खेल मैदान एवं उसके पास स्थित चरागाह भूमि पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को शाम को दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल के खेल मैदान एवं उसके पास स्थित चरागाह भूमि पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए पहले भी ग्रामीणों द्वारा सीमा ज्ञान करवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कर्मचारियों को गाली-गलौज करके वापस लौटा दिया और सीमा ज्ञान नहीं करने दिया।

प्रशासन से सीमा ज्ञान कराने की रखी मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस बल एवं उपखंड प्रशासन मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमा ज्ञान करवाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाए। जिससे सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाया जा सके। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब धीरे-धीरे करके अतिक्रमणकारी समस्त भूमि पर अपना कब्जा कर लेंगे। ये रहे मौजूद समय ग्राम पंचायत सरपंच रोबिन सिंह मीना, रघुवीर, हंसराम, हरिसिंह, पप्पूराम, मदन, आशाराम मीणा, सहित 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण एवं युवा ज्ञापन देने के दौरान मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.sudarshannews.in/Encroachment-on-pasture-land-near-government-school-in-Mandru-villagers-demand-action-from-SDM-86321-newsdetails.aspx#.

Thursday, 28 December 2023

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग: ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गांव के ही लोगों पर कब्जा करने का लगाया आरोप

 

हिंडौन सिटी की एकोरासी के ग्रामीणों ने चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सुरेश कुमार हरसोलिया को ज्ञापन दिया। इससे पहले ग्रामीण मामले की शिकायत कलेक्टर से भी कर चुके है। प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण काफी नाराज है।

गांव के ही लोगों पर कब्जा करने का आरोप
एकोरासी गांव के ललित सोलंकी, बंशीलाल सोलंकी और अनूप ने बताया कि गांव की चारागाह भूमि पशुपालकों के लिए बहुउपयोगी है। बारिश के दिनों में यहां जलभराव और घास उगने से पशु चारे की उपलब्धता होती है। जिससे गरीब पशुपालकों को पशु चारे की खरीद बचत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सरकार द्वारा गांव में घोषित किए गए चारागाह भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर रखा है। चरागाह भूमि से हरे पेड़ो की भी कटाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कब्जा करने वालों ने चारागाह भूमि पर बड़ा गड्ढा खोद रखा है। जिसमें पिछले साल 3 बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। ज्ञापन देने के दौरान रत्तीराम, अनूप, मुंशी, राकेश, सुनील सोलंकी, विकास समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/hindaun/news/villagers-submitted-memorandum-to-sdm-accused-of-capturing-the-people-of-the-village-itself-130740958.html

Sunday, 26 November 2023

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, ज्ञापन

टोडाभीम। ग्रामपंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीण काफी समय से करते आ रहे हैं लेकिन अतिक्रमियों पर कोई भी कार्यवाही नही किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने गत दिवस एसडीओ जगदीश आर्य को ज्ञापन सौंपा और धरना शुरू करने की अनुमती मांगी। एसडीओ ने इस संबंध में तहसीलदार को कार्यवाही के लिए लिखा है। गांव मोहनपुर की चारागाह भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है जिसकों लेकर ग्रामीणों ने उपतहसील बालघाट प्रशान तथा तहसील प्रशासन को अवगत कराए जाने के बावजूद कोई भी कार्यवाही नही किए जाने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद है और यहां लगातार सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण होने की घटनाएं बढ रही है।

रविवार को गांव दर्जनों लोग एसडीओ कार्यालय पहुंचे और चरागाह भूमि पर अतिक्रमण होने तथा इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नही होने से ग्रामीणों द्वारा धरना शुरू करने की एसडीओ से अनुमती मांगी। एसडीओ जगदीश आर्य के द्वारा कार्यवाही के दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीण लौटे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/news/raj-oth-mat-latest-todabheem-news-082503-1022907-nor.html

Wednesday, 4 October 2023

85 बीघा चरागाह जमीन पर अतिक्रमण का विरोध: ग्रामीण बोले- हरे पेड़ों के कटाई कर दी, कमरे बनाकर पक्का निर्माण खड़ा किया


हिंडौन के गांव भंगों स्थित 85 बीघा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से मांग की है।

इस दौरान अतिक्रमण की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों में अजब सिंह, निहाल सिंह, सुमेर सिंह ने ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत की 85 बीघा चरागाह भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसमें हरे पेड़ों की कटाई कर जमीन को समतल कर दिया। इसी के साथ चरागाह भूमि पर मकान, कमरें बनाकर पक्का निर्माण खड़ा कर दिया।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में सामूहिक प्रदर्शन भी किया। साथ ही बताया कि गांव की 85 बीघा चरागाह भूमि पर गांव के मवेशी चराई करते थे, लेकिन उक्त चारागाह भूमि पर 25 परिवारों ने अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने से पशु चारा की भी परेशानी होने लगी है।

ज्ञापन देने वालों में अजब सिंह, जगराम, सुमेर सिंह, स्वरूप सिंह, चरण सिंह, रामकेश, भूपेंद्र, दरब सिंह, मुंशी, यादराम, रमेश, हरि सिंह, भगवान सिंह, जयनिवास, शेर सिंह, मुंशी पर्वत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/hindaun/news/protest-against-encroachment-on-85-bigha-pasture-land-131939579.html

Tuesday, 13 June 2023

अतिक्रमण हटवाया: सूरौठ तहसील प्रशासन ने ढिंढोरा में चरागाह भूमि से हटवाया अतिक्रमण


हिंडौन ग्रामीण ढिंढोरा गांव में जोगी समाज की ओर से समाधि स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग के बाद बीते दिवस सूरौठ तहसील प्रशासन ने गांव की चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किए। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गजानन मीना, प्रशिक्षु आरपीएस अशोक जोशी, सूरौठ थाना प्रभारी कैलाश बैरवा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इस दौरान जेसीबी से एक पाटोर पोश व टीन शेड हिस्सा कब्जा क्षेत्र में ध्वस्त किया गया। कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं प्रशासन द्वारा मौके पर 3 थानों से पुलिस जाब्ता मंगवाकर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की।

बता दे ढिंढोरा के जोगी समाज ने करीब 5 दिन पूर्व गांव के चारागाह भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण करने व श्मशान भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर सैकड़ों की तादाद में महिला, बच्चे व पुरूष एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इसमें प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई।इस दौरान जोगी समाज ने एसडीएम सुरेश हरसोलिया को ज्ञापन देकर चरागाह भूमि पर बने श्मशान भूमि से कब्जा हटाने की मांग की गई।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/surauth-tehsil-administration-removed-encroachment-from-pasture-land-in-dhindhora-131401592.html

Saturday, 10 June 2023

ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन: श्मशान भूमि आवंटन और अतिक्रमण हटाने सहित जल निकासी की मांग


हिंडौन के ग्राम अक्खे का पुरा के ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर अतिक्रमण मामले को लेकर शनिवार को गांव में प्रदर्शन कर एसडीएम सुरेश हरसोलिया को एक ज्ञापन भेजा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से बसी हुई बस्ती के लिए अभी तक कोई भी श्मशान भूमि का आवंटन नहीं किया गया है। ऐसी कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सुरेश हरसोलिया को ज्ञापन भेजा है। जिसमें चारागाह से अतिक्रमण हटवाने व डॉ भीमराव अंबेडकर मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण हटवाने और ग्राम अक्खे का पुरा में जल निकासी की उचित व्यवस्था करवाने के लिए उपखंड अधिकारी को पत्र भेजा है।

जिसमें ग्रामीणों ने कहना है कि 3 जून को सूरौठ तहसीलदार को ग्रामीण ग्राम पंचायत खेड़ी हैवत में महंगाई राहत शिविर में मिले । इसी संदर्भ में 7 जून को उपखंड कार्यालय हिंडौन सिटी में भी ग्रामीणों ने पहुंचकर एसडीएम को समस्या से अवगत कराया। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मिथुनसिंह एवं उपाध्यक्ष संजय जाटव के साथ ओमप्रकाश, दिनेश, रविलाल, दयाराम, सुवालाल, कल्लराम, जगनलाल, विकास, प्रेमसिंह, मानसिंह, अभयसिंह, रामकुमार, रामचरण, सूरज, गिलहराया, महेश, स्वरूप, और सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/hindaun/news/demand-for-drainage-including-cremation-land-allocation-and-removal-of-encroachment-131388354.html

Monday, 5 June 2023

श्मशान भूमि दिलाने की मांग: ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होने पर देंगे धरना


हिंडौन के अक्खे का पूरा में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि उपलब्ध नहीं होने पर जाटव बस्ती के ग्रामीणों ने बुधवार को कानूनगो ऑफिस मनीष आर्य को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि चारागाह में पहले वैकल्पिक व्यवस्था थी जिसमें दाह संस्कार की प्रक्रिया की जाती थी। लेकिन वर्तमान में दबंग लोगों ने चारागाह भूमि पर कब्जा कर लिया है। पिछले कई वर्षों से श्मशान भूमि पर कब्जा होने के कारण ग्रामीण निजी जगहों खेत व रास्ते पर ही दाह संस्कार करने को विवश है। कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन एवं सूरौठ तहसीलदार को भी ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया। लेकिन कोई उचित कार्रवाई नही होने से समस्या बरकरार है। 

ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर श्मशान भूमि की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत, सुवालाल ,रामचरण ,ओमप्रकाश , दिनेश कुंवरसिंह, रेखसिंह, लवकुश,भूपेंद्र, अभयसिंह,मानसिंह, थान सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/hindaun/news/villagers-submitted-memorandum-to-sdm-will-protest-if-proper-action-is-not-taken-soon-131377184.html 

Thursday, 11 May 2023

चरागाह व बांध की भूमि से प्रशासन ने हटाया कब्जा, सरकारी भूमि से उजाड़ी लाखों रुपए की खरबूजा-तरबूज की फसल

The administration removed the encroachment from the land of pasture and dam, the melon-watermelon crop worth lakhs of rupees destroyed from the government land

पांच ट्रेक्टर व दो जेसीबी से खुदवाई 160 बीघा की फसल

पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे एसडीएम व तहसीलदार खबर का असर

हिण्डौनसिटी. उपखंड क्षेत्र के राजस्व गांव कोटवास में करीब 160 बीघा सरकारी भूमि को प्रशासन ने बुधवार को दबंगों के कब्जे से मुक्त करा दिया। भारी पुलिस जाप्ते की तैनाती के बीच प्रशासन के दस्ते ने पांच ट्रैक्टर व 2 जेसीबी मशीन से चरागाह भूमि में अवैध रूप से की जा रही करीब 5 लाख रुपए खरबूजा, ककड़ी, तरबूज व खीरा की फसल को उजाड़ दिया। कब्जेधारियों ने प्रशासन के समक्ष हल्का विरोध जताया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुरेश कुमार हरसोलिया व सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा मौजूद रहे।

कोटवास गांव की चरागाह व जगर बांध क्षेत्र की भूमि को खीपकापुरा के कई दबंगों द्वारा कस्बा कर उत्तर प्रदेश के खेतीहर किसानों को भाड़े के मामले में पत्रिका ने 9 मई के अंक में ‘160 चरागाह और बांध की भूमि पर बनाए खेत, उगा रहे सब्जी तरबूज शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के हरकत में आए जिले व उपखण्ड प्रशासन के निर्देश पर सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा ने 9 मई को ही 3 भू अभिलेख निरीक्षकों सहित 10 सदस्यीय टीम को गठन किया। साथ ही बुधवार को सरकारी भूमि के कब्जामुक्त कराने की त्वरित कार्ययोजना तय की। गौरतलब कि ग्रामपंचायत कोटावास के तत्कालीन सरपंच लोकेश कुमार जाटव के नेतृत्व देवीसिंह, पन्नालाल, भंवर सिंह, बृजेश, गजेन्द्र, हुकम, नत्थीलाल, भगवान सिंह, श्याम सिंह आदि लोगों ने भरतपुर के संभागीय आयुक्त से करीब 160 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेत बनाने व भूतिहार किसानों को किराए पर देने की शिकायत की थी। लेकिन उस दौरान संभागीय आयुक्त के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी। पत्रिका में समचार प्रकाशन के बाद प्रशासन ने सरकारी भूमि को कब्जा मुुक्त करवा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

दस्ता देख मचा हडकम्प-

अमले के साथ प्रशासन के दस्ते को आया देख भाड़े पर भूमि लेकर खेती कर रहे भूमिहार किसानों में हड़कम्प मच गया। पक कर तैयार हुए लाखों रुपए की फसल को नष्ट होता देख किसानों के आंसू निकल पड़े। किसानों की सूचना पर मौके पहुंचे कब्जेधारियों ने कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिन सूरौठ व हिण्डौन से पहुंचे पुलिस जाप्ते की तैनाती देख समझाइश पर दूर हो गए। इस दौरान तत्कालीन सरपंच सरपंच लोकेश जाटव ने आरोप लगाया कि मामले में शिकायत करने पर कब्जाधारियों द्वारा उसे धमकाया जा रहा है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/karauli-news/the-administration-removed-the-encroachment-from-the-land-of-pasture-a-8232182

Wednesday, 10 May 2023

अतिक्रमण हटवाया: ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान व चरागाह भूमि का सीमाज्ञान करवाया, पुलिस-प्रशासन के सहयोग से हटवाया अतिक्रमण


टोडाभीम ग्राम पंचायत मंडेरू में स्थित खेल मैदान व चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की लंबे समय से चल रही ग्रामीणों की मांग पर पुलिस व प्रशासन ने मंगलवार को सीमाज्ञान कर ग्रामीणों के द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना सहित अबजीत कुमार मीना के नेतृत्व में गांव मंडेरु पहुंची राजस्व विभाग की टीम के द्वारा विद्यालय के खेल मैदान व खाली पड़ी चारागाह भूमि का राजस्व विभाग की टीम के द्वारा सीमाज्ञान कर उक्त भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा किये गए अवैध रुप से किये गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर खाली कराया गया।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अमृतलाल मीना ने बताया कि गांव के युवाओं की मांग पर पुलिस प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम से सीमाज्ञान करवाकर मंगलवार को अतिक्रमियों के विरूद्ध कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाएं गए। गांव मंडेरु में टोडाभीम थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना, बालघाट थानाधिकारी अबजीत कुमार मीना के नेतृत्व में पहुंचे प्रशासनिक अमले ने विद्यालय के खेल मैदान व चरागाह भूमि पर किये अवैध अतिक्रमण को हटवाकर खाली कराया गया।

हिंडौन सिटी| करौली मार्ग पर हिंडौन आगार से आगे कुछ लोगों की ओर से टीनशेड डालकर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने हटाने की कार्यवाही की है। टीम प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए सभापति और आयुक्त के निर्देश पर टीम गठित कर करौली मार्ग पर जलसेन पाल पर किए अतिक्रमण उड़न दस्ता के साथ मौके पर जाकर हटाया गया। इस दौरान सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, सुन्दर, खेमराज, प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान व चारागाह भूमि का सीमांकन कर पुलिस-प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

करौली। करौली टोडाभीम ग्राम पंचायत मंडेरू स्थित खेल मैदान व चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासन ने जेसीबी की मदद से ग्रामीणों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को सीमांकन कर हटा दिया. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मीणा एवं अभिजीत कुमार मीणा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ग्राम मांडेरू पहुंची और राजस्व विभाग की टीम द्वारा उक्त भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से किये गये स्कूल के खेल मैदान एवं खाली चारागाह भूमि का सीमांकन किया. अस्थाई अतिक्रमण हटाकर खाली कराया गया।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अमृतलाल मीणा ने बताया कि गांव के युवाओं की मांग पर पुलिस प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम से सीमाओं का पता करवाया और मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया. टोडाभीम थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा, बालाघाट थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार मीणा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मांडेरू गांव पहुंचा और स्कूल के खेल के मैदान व चारागाह की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाकर खाली कराया. हिंडौन सिटी| हिंडौन आगर के आगे करौली रोड पर टीनशेड लगाकर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने की है. टीम प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि अध्यक्ष व आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित कर करौली मार्ग पर जलसेन पाल पर से उड़नदस्ता सहित मौके पर ही अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान सहायक अभियंता महेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, सुंदर, खेमराज, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/news/on-the-demand-of-the-villagers-the-demarcation-of-the-sports-ground-and-pasture-land-was-done-the-encroachment-was-removed-with-the-help-of-the-police-administration-131263601.html
मूल ऑनलाइन लेख - https://jantaserishta.com/local/rajasthan/police-administration-removed-the-encroachment-by-demarcating-the-playground-and-pasture-land-on-the-demand-of-the-villagers-2321096

Sunday, 30 April 2023

अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित: खेल मैदान व चरागाह भूमि पर अतिक्रमण की दो माह पहले की थी शिकायत

ग्राम पंचायत मंडेरु में राउमावि के खेल मैदान एवं सरकारी चरागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा दो माह पूर्व एसडीएम से की गई थी, ग्रामीणों कि शिकायत पर एसडीएम गौरव कुमार मित्तल के द्वारा टीम गठित करने के दो माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटवाया गया।

अतिक्रमियों ने विद्यालय के खेल मैदान व चरागाह जमीन पर कब्जा कर अपने खेतों में मिलाकर फसल बो दी जाती है। इससे गांव के विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को खेलने सहित पशुपालकों को पशु चराई में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार एवं एसडीएम को शिकायत किए जाने के बाद भी अतिक्रमण की हटाने की कार्रवाई अटकी पड़ी है। इसको लेकर एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि चरागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा तो ग्रामीण आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान का का बहिष्कार किया जावेगा।

ग्राम पंचायत मंडेरु में विद्यालय के खेल मैदान एवं चारागाह भूमि के अतिक्रमण को लेकर 31 मार्च को एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की गई थी। जिसके लिए एसडीएम ने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए थे।

तहसीलदार ने राजस्व पटवारी को मामले की जांच कर रिर्पोट देने की बात कही थी, लेकिन एक माह बाद राजस्व पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया की मंडेरु में ग्रामीणों ने विद्यालय के खेल मैदान व चरागाह भूमि का सीमाज्ञान कर ग्रामीण पंच-पटेलों को समझाया गया

आधी-अधूरी सीमाज्ञान का ग्रामीणों ने लगाए आरोप
मंडेरु के विद्यालय के खेल मैदान व चारागाह भूमि का राजस्व विभाग के द्वारा गठित टीम के द्वारा आधी-अधूरी भूमि का का सीमाज्ञान कर मात्र औपचारिकता की गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के खेल मैदान व चारागाह भूमि पर ग्रामीणों के अतिक्रमण यथावत कायम हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर लड़ाई झगडे की स्थिति सामने आ सकती है। अतिक्रमण हटाने के लिए चारागाह भूमि का सीमा ज्ञान एवं पुलिस जाप्ता के साथ उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया जा सकता हैं।

प्रशासन द्वारा हटवा दिया जाएगा
ग्रामीणों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं, लेकिन राज्य सरकार के द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविरों की व्यवस्था के चलते अतिक्रमण हटाने में देरी हो रही हैं। जैसे ही बीच में समय मिलेगा मंडेरू विद्यालय के खेल मैदान व चरागाह भूमि से अतिक्रमण को प्रशासन के द्वारा हटवा दिया जाएगा।
-गौरव कुमार मित्तल, उपखंड अधिकारी टोडाभीम

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/todabhim/news/there-was-a-complaint-of-encroachment-on-the-sports-ground-and-pasture-land-two-months-ago-131222912.html

Wednesday, 5 April 2023

चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाया: 20 बीघा चरागाह और श्मशान भूमि को दबंगों के कब्जे से कराया मुक्त

कुड़गांव लेदिया ग्राम पंचायत के खेड़ा के पास स्थित चारागाह व श्मशान घाट भूमि पर दबंगों द्वारा पिछले काफी समय से किए गए अवैध कब्जे को भू राजस्व विभाग द्वारा शनिवार को सीमा ज्ञान करवा कर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। सपोटरा तहसीलदार हरसहाय मीना, कुडगांव नायब तहसीलदार विजय कुमार जैन और क्षेत्रीय गिरदावर नरोत्तम मीणा ने बताया कि लेदिया ग्राम पंचायत के खेड़ा के पास स्थित 20 बीघा सरकारी चारागाह एवं शमशान घाट भूमि पर स्थानीय गांव के कुछ दबंगों द्वारा पिछले काफी समय से कब्जा कर फसल पैदा की जा रही थी।

जिसकी ग्रामीणों की ओर से कलेक्टर एवं भू राजस्व विभाग कुडगांव एवं सपोटरा प्रशासनिक अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दी गई थी। जिस पर गत दिवस कलेक्टर की ओर से भू राजस्व विभाग को चारागाह एवं श्मशान घाट भूमि से जांच कर अतिक्रमण हटवाने के आदेश जारी किए गए थे। इस पर भू राजस्व विभाग द्वारा शनिवार को विभागीय कर्मचारियों का दल गठित कर खेड़ा गांव अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे। जहां सीमा ज्ञान कर दोनों जगह को चिन्हित किया गया।

इसके बाद चारागाह एवं शमशान घाट भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त करवाया गया । गिरदावर नरोत्तम मीणा ने बताया कि दबंग भूमि पर दोबारा कब्जा नहीं करें सके, इसके लिए भूमि के चारों तरफ जेसीबी मशीन से गहरी सुरक्षा खाई खोदी गई। इस दौरान गिरदावर बदन सिंह, गिरदावर भूर सिंह, पटवारी गजेंद्र सिंह, लेदिया ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि कैलाश मीना, ग्राम विकास अधिकारी रामधनी मीणा सहित अन्य भू राजस्व विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/hindaun/news/freed-20-bigha-pasture-and-cremation-ground-from-the-occupation-of-bullies-131111444.html

Wednesday, 15 February 2023

3 गांवों की चारागाह भूमि पर अवैध निर्माण, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

करौली। करौली जिले के निंदर गांव में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत देकर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत वे तहसीलदार से भी कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निंदर गांव के लोगों ने करौली कलेक्टर से गांव की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चारागाह भूमि है।

जिस पर नींदर के साथ झरीला और हरिपुरा गांव के लोग भी अपने मवेशी चराने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। चरागाह भूमि पर कुछ लोगों ने पेंटर-चान लगा रखा है। जेसीबी चलाकर बाउंड्री का निर्माण किया गया है। अवैध निर्माण लगातार जारी है। जिससे चारागाह की जमीन खत्म होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मंडरायल तहसीलदार को लिखित शिकायत भी दी है। लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने के बावजूद अवैध निर्माण को नहीं रोका गया है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://jantaserishta.com/local/rajasthan/illegal-construction-on-pasture-land-of-3-villages-villagers-demand-action-2036455

3 गांवों की चारागाह भूमि पर अवैध निर्माण, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

 


करौली। 

Shantanu Roy |15 Feb 2023

करौली जिले के निंदर गांव में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. इस मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत देकर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत वे तहसीलदार से भी कर चुके हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निंदर गांव के लोगों ने करौली कलेक्टर से गांव की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चारागाह भूमि है।

जिस पर नींदर के साथ झरीला और हरिपुरा गांव के लोग भी अपने मवेशी चराने आते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। चरागाह भूमि पर कुछ लोगों ने पेंटर-चान लगा रखा है। जेसीबी चलाकर बाउंड्री का निर्माण किया गया है। अवैध निर्माण लगातार जारी है। जिससे चारागाह की जमीन खत्म होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मंडरायल तहसीलदार को लिखित शिकायत भी दी है. लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने के बावजूद अवैध निर्माण को नहीं रोका गया है।


https://jantaserishta.com/local/rajasthan/illegal-construction-on-pasture-land-of-3-villages-villagers-demand-action-2036455