Showing posts with label Kota. Show all posts
Showing posts with label Kota. Show all posts

Thursday, 22 May 2025

ग्राम मुकंदपुरा में 40 बीघा सिवायचक और चरागाह भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

 

भास्कर न्यूज | बोरदा

मित्रपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुशलपुरा के ग्राम मुकंदपुरा में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय पर परिवाद दर्ज करवाया गया था। जिसमें सरकारी जमीन को खाली करवाने के संबंध में परिवाद की हल्का पटवारी कुशलपुरा से जांच करवाई गई। इसके बाद जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम मुकंदपुरा के खसरा नंबर 7,8,9 गैर मुमकिन नाला और ग्राम कुशलपुरा के खसरा नंबर 356 में चरागाह भूमि पर तार फेंसिंग कर अतिक्रमण कर रखा है।

जिस पर कार्यवाही के लिए बसंत कुमार शर्मा तहसीलदार मित्रपुरा ने आदेश जारी कर टीम का गठन किया। जिसमें गिरदावर छोटेलाल को टीम प्रभारी नियुक्त कर हल्का पटवारी गोतोड़, कुशलपुरा, पीपलदा और मोरन की टीम का गठन किया। और बुधवार को पुलिस प्रशासन के साथ मौके से जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की सहायता से करीब 40 बीघा चारागाह और सिवायचक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/40-bigha-of-vacant-and-pasture-land-in-village-mukandpura-was-freed-from-encroachment-135075146.html


Tuesday, 1 October 2024

मेला परिसर के चारों ओर से हटाए अतिक्रमण


साढ़े तीन घंटे चली कार्रवाई, दुकानदारों को मेले में दुकानें लेने का प्रस्ताव लिया

दशहरा मैदान के चारों तरफ हो रहे 25 अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों को निगम प्रशासन ने रविवार को हटा दिया। साढ़े तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान एक स्थान पर कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन निगम प्रशासन ने दबाव में आए बिना अपनी कार्रवाई जारी रखी।

मेला प्रभारी एवं उपायुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने अतिक्रमियों से कहा कि मेले परिसर में प्लानिंग करते हुए इस वर्ष अतिरिक्त स्थान बनाया गया है। वे चाहें तो मेले में दुकान या जमीन ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन करें और रसीद कटवाकर अपना व्यापार करें। लेकिन यदि दुबारा आए तो सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की मेले की समस्याओं पर चर्चा के दौरान सामने आया था कि मेला प्रारंभ होने से पहले ही कुछ लोग मेला परिसर के चारों ओर रास्ते पर सामान डालकर कब्जा कर लेते हैं। इससे मेला परिसर की ओर आने वाले मार्ग संकरे हो जाते हैं। इसी को देखते हुए मेला उद्घाटन से पहले ही काबिज हुए लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दक्षिण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के मुकेश तंवर सहित पूरी टीम मौजूद रही।

रसीद कटवाकर दुकान के लिए मेले के अंदर लें जगह: समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि जो लोग मेले के बाहर सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगा रहे हैं। वे नियमानुसार रसीद कटवाकर जगह ले लें। मेला परिसर में इस बार अलग से जगह व दुकानें निकाली है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/remove-encroachments-from-around-the-fair-premises-133723285.html

Monday, 9 September 2024

कोटा में सरकार और प्रशासन बेखबर, कंपनी नहीं दिखाती लीज डॉक्यूमेंट

कोटा, 27 सितम्बर। कुंभकोट और लक्ष्मीपुरा गांवों में अवैध खनन के कारण मकानों में दरारें आ रही हैं। दूसरी ओर, प्रशासन की अकर्मण्यता के चलते खनन से निकले मलबे का चारागाह भूमि पर पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को कईं बार अवगत कराया लेकिन सरकार बेखबर होकर मूक दर्शक बनी हुई है। मामले को लेकर राजेन्द्र सिंह, गोपी सिंह, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, गीता बाई, देवकरण बाई ने जिला कलैक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

कुंभकोट निवासियों ने बताया कि एएसआईके (लि) कुदायला, रामगंजमंडी द्वारा ग्राम पंचायत कुम्भकोट के खसरा नम्बर 255/264 स्थित पठार पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिसमें होने वाली अवैध ब्लास्टिंग से गांवों में मकानों में दरारें आ गई हैं। इस कारण से मकानों के गिरने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। साथ ही, अवैध माइनिंग से राजस्थान सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी लीज का कोई भी डॉक्यूमेंट दिखाने को तैयार नहीं है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं। इसी तरह, लक्ष्मीपुरा गांव में आबादी के नजदीक गैर मु. पठार की भूमि पर डीप होल ब्लास्टिंग करके वहाँ रह रहे लोगो के मकानों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। मकानो में दरारें आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस कारण डर के माहौल में लोग अपने घर को छोड़ने के लिए मजबूर हैं। जिसकी कई बार सुकेत थाने में सूचना देने पर भी उल्टा ग्रामीणों को डराया धमकाया जाता है। कम्पनी द्वारा दबंग लोगों से मजदूरों को घर खाली कराने के लिए बोला जाता है। जिसका मुआवजा मात्र उनको 50,000/- दिया जा रहा है। और उन्ही दबंग लोगों से कम्पनी के मिले हुए कर्मचारी 5-10 लाख रूपए में खरीदते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि खनन स्थल के पास ही स्कूल, मंदिर, सड़क आबादी मौजूद हैं। जिन्हें भी दरकिनार किया जा रहा। इससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है। कम्पनी लि० कुदायला, रामगंजमंडी द्वारा अवैध खनन व ब्लास्टिंग के कारण काफी धूल उड़ती है। इस कारण आसपास की भूमि भी अनुपजाऊ हो रही है। पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। कम्पनी द्वारा ग्रामीणों के खेत के पास में ब्लास्टिंग में उपयोग होने वाली सामग्री का स्टॉक एक खेत मे किया हुआ है। जो बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषी कम्पनी अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। समस्या का निवारण 10 दिन में नहीं होता है तो मजबूर होकर ग्रामीणों को कलेक्टर कार्यालय कोटा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।


मूल ऑनलाइन लेख - https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?nid=327621

Thursday, 7 March 2024

चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण


रटलाई। क्षेत्र की खेरिया पंचायत के बांसखेड़ी गांव में बुधवार को राजस्व विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया।

बांसखेड़ी गांव की चारागाह भूमि के खसरा संख्या 49 में कुछ लोग अतिक्रमण कर काश्त कर रहे थे। बकानी तहसीलदार के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार योगेंद्र यादव के निर्देशन में अतिक्रमी पहले समझाया, लेकिन उसने अतिक्रमण नहीं हटाया।

इस पर प्रशासन ने सावल मशीन से चारागाह भूमि पर खाई खोदकर बेदखल किया। तथा दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान भू अभिलेख निरीक्षण जयराज मण्डोत, श्याम पाटीदार, पटवारी छगनलाल व एएसआई दिनेश यादव मय पुलिस जाब्ते के मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/ratlai/news/encroachment-removed-from-pasture-land-132683891.html

Tuesday, 6 February 2024

असर सबर का 40 करोड़ की 100 बीघा भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

चार जेसीबी, दस ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा अतिक्रमण रोधी दस्ता


अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण रोधी दस्ता चार जेसीबी, दस ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाया।

रावतभाटा। नगर पालिका स्वामित्व की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को सोमवार को पालिका द्वारा प्रशासन की मदद से हटाया गया। जिसमें बाड़ोलिया जीएसएस एवं ग्राम पंचायत सणीता की सरकारी चारागाह और सिवायबक भूमि पर पत्थर डालकर एवं कच्ची दीवारों से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाकर लगभग 100 बीघा की करीब 40 करोड़ रुपए की बेश कीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण रोधी दस्ता चार जेसीबी, दस ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाया। गौरतलब है कि अतिक्रमण को लेकर दैनिक नवज्योति ने लगातार प्रमुखता के साथ खबरें प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही आमजन को भी जागरूक करने की अनबरत मुहिम चलाई। इसी का नतीजा है कि आखिर सोमवार को प्रशासन ने हरकत में आते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की। अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों और समस्याओं को लेकर दैनिक नवज्योति में निरंतर समाचार प्रकाशित किए जाते रहे।

अधिशासी अधिकारी ने किया आगाह
बर्तमान तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार कुलदीप ने सभी को आगाह किया कि नगर पालिका की खाली भूमि और क्षेत्र की सरकारी भूमियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। अन्यथा अतिक्रमण हटाने में होने वाला व्यय अतिक्रमण वाले से बसूल किया जाएगा। ग्राम पंचायत सणीता की भूमि पर भी की कार्यवाही अतिक्रमण रोधी दस्ते ने सणीता ग्राम पंचायत की सरकारी चारागाह और सिवायचक भूमि पर भी दो जेसीबी और चार ट्रैक्टरों की मदद से करीब 100 बीघा जमीन को मुक्त कराया। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा जाब्ता अतिक्रमण की कार्यवाही सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। जिसमें नगर पालिका की ओर से करीब 10 टैक्टर, 4 जेसीबी सहित भारी संख्या में कर्मचारी व पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इससे पूर्व ड्रोन कैमरे की मदद से कार्यवाही से पहले की व बाद कि स्थिति की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई।

सरकार किसी भी अतिक्रमी को अतिक्रमण नहीं करने देगी। उसके लिए पटवारी को अतिक्रमण चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं। जहां पर भी अतिक्रमण हुए हैं, वहां पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में सणीता ग्राम पंचायत के पटवारी और कानूनगो द्वारा चिन्हित कर अतिक्रमण की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी।
सत्यनारायण शर्मा, नायब तहसीलदार

मूल ऑनलाइन लेख - https://dainiknavajyoti.com/article/69317/asar-khabar-ka----100-bighas-of-land-worth-rs-40-crores-made-encroachment-free


Friday, 19 January 2024

अतिक्रमणमुक्त कराई चरागाह की जमीन प्रशासन का चला पीला पंजाकार्रवाई: एसडीएम ने की समझाइश

 

सांगोद (कोटा). सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्थित चरागाह जमीनें अतिक्रमण की चपेट में हैं। मुफ्त की जमीनों पर अतिक्रमी फसलें उगाकर चांदी कूट रहे हैं। क्षेत्र में 900 बीघा से अधिक चरागाह जमीन को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है। इसके बावजूद आए दिन अतिक्रमण की शिकायतें आ रही हैं। श्यामपुरा ग्राम पंचायत में भी सात सौ बीघा से अधिक चरागाह जमीन पर अतिक्रमियों ने अतिक्रमण कर फसलें उगा रखी है। सरपंच दीपक पारेता की शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम राजेश डागा मौके पर पहुंचे और अतिक्रमियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की समझाइश की। इस दौरान 21 अतिक्रमियों ने करीब 360 बीघा चरागाह जमीन से अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई। अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण ना हो, इसके लिए एसडीएम की मौजूदगी में ग्राम पंचायत द्वारा चरागाह भूमि की सीमा पर बुलडोजर से जमीन पर गड्ढे किए गए। एसडीएम ने ग्राम पंचायत को पत्थरों की सहायता से भूमि की निशानदेही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश शर्मा, भू अभिलेख निरीक्षक विकास मीणा, रमेशचंद वर्मा, पटवारी रामकल्याण आदि मौजूद रहे।

फिर भी नहीं माने अतिक्रमी

श्यामपुरा पंचायत में सात सौ बीघा चरागाह जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर पहले गांव में सार्वजनिक मुनादी करवाई गई। पंचायत ने मुनादी के जरिए अतिक्रमियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को लेकर समझाइश कर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की हिदायत भी दी। अतिक्रमण नहीं हटने की स्थिति में बुधवार को स्वयं एसडीएम मौके पर पहुंचे और चरागाह जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्रवाई की।

यह भी दिए सुझाव

एसडीएम ने पंचायत क्षेत्र में स्थित करीब सात सौ बीघा चरागाह जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर ढाई सौ बीघा भूमि को पंचायत में प्रस्ताव लेकर मुनाफा काश्त पर देने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि इससे होने वाली आमदनी से गांव की चरागाह भूमि के विकास कार्य के लिए उपयोग हो सकेगा। एसडीएम ने मंदिर के सामने रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को भी दो दिन में हटाने को लेकर ग्राम पंचायत को निर्देशित किया।

यहां भी हटाया अतिक्रमण

पामलाखेडी से नागराखेड़ी जाने वाले रास्ते पर पूर्व में समझाइश व सहमति के बाद भी अतिक्रमियों ने सरकारी रास्ते पर अपने अतिक्रमण नहीं हटाए। जिससे सड़क निर्माण में भी बाधा आ रही थी। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार जगदीश शर्मा मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। इस मौके पर राजस्व एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/kota-news/grazing-land-cleared-of-encroachment-7990179

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के निर्देश पर ग्राम श्यामपुरा में 360 बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त

कोटा । ग्राम पंचायतत श्यामपुरा में सात सौ बीघा से अधिक चारागाह भूमि पर फसल बोकर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु सरपंच दीपक पारेता द्वारा उपखण्ड अधिकारी सांगोद से प्रार्थना की गई। इसके उपरान्त उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार प्रथम चरण में ग्राम श्यामपुरा में मुनादी के माध्यम से नियत समय में अतिक्रमियों को स्वतः ही अतिक्रमण हटाने हेतु पाबन्द किया गया तथा अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। समयावधि समाप्त होने के उपरान्त  डिप्टी कलेक्टर सांगोद राजेश डागा प्रशासनिक टीम का गठन कर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु मौके पर पहूंचे। 21 अतिक्रमियों द्वारा लगभग 360 बीघा चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा समझाईश की गई। इसके उपरान्त अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर सहमति व्यक्त की गई जिसके उपरांत चारागाह भूमि की सीमा पर दो जेसीबी मशीन चला कर भूमि के चारों तरफ जमीन पर गढ्ढे किये गए जहां पंचायत को पत्थरों की सहायता से भूमि की निशानदेही करने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में अन्य कोई भी व्यक्ति चारागाह भूमि पर अतिक्रमण नही कर सके। 

मौक़े पर संपूर्ण कार्यवाही के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा मोजूद रहे। संपूर्ण कार्यवाही के उपरान्त अतिक्रमियों द्वारा बोई गई फसल को सरपंच के सुपुर्द किया गया तथा डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा सुझाव दिया गया कि संपूर्ण ग्राम पंचायत की लगभग 700 बीघा चारागाह भूमि है जिसमें से यदि 250 बीघा भूमि पंचायत द्वारा प्रस्ताव लेकर मुनाफा काश्त पर दी जाती है तो उससे होने वाली आमदनी को गांव की चारागाह भूमि के विकास कार्य हेतु उपयोग किया जा सकता है, इसके साथ ग्राम पंचायत के शेष ग्रामों की चारागाह भूमि को भी  अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा मौक़े पर अवगत कराया कि मंदिर के सामने सीधा रास्ता भी लोगों द्वारा बंद कर रखा है,डिप्टी कलेक्टर ने सरपंच को आदेश दिए कि दो दिवस में उस रास्ते पर मशीन एवं ट्रैक्टर चलाकर खुलासा कर सुगम बनाए । 

इससे पूर्व में भी उपखण्ड क्षेत्र सांगोद में डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा लगभग 935 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त की जा चुकी है तथा उपरोक्त कार्यवाही सहित राजेश डागा अब तक लगभग 1300 बीघा चारागाह/सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करवा चुके हैं।

अतिक्रमण कर सड़क निर्माण को बाधित करने वाला अतिक्रमण हटाया

इसके साथ ही ग्राम पामलाखेडी से नागराखेडी जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमियों द्वारा सडक के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके सार्वजनिक निर्माण विभाग सांगोद द्वारा सडक निर्माण करने में बाधा उत्तपन्न करने की घटना पर संज्ञान लेते हुए उपखण्ड अधिकारी सांगोद राजेश डागा द्वारा अतिक्रमियों को कार्यालय हाजा में उपस्थित होने हेतु पाबन्द किया गया। कार्यालय में उपस्थित होने के उपरान्त डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रण हटाने हेतु अतिक्रमियों की समझाईश की गई। इस पर अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सांगोद को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तहसीलदार सांगोद जगदीश मीणा द्वारा मौके पर पहूंच कर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.pressnote.in/Kota_News_472886.html

Saturday, 18 November 2023

दीगोद उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने 45 बीघा चारागाह भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

कोटा। उपखण्ड क्षेत्र दीगोद में अतिक्रमण मुक्त ग्राम अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए बूढादीत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखसनीजा के ग्राम रामपुरिया में दीगोद उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा की मौजूदगी में 45 बीघा चारागाह भूमि से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया गया।

उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने बताया कि ग्राम रामपुरिया में चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर ग्राम पंचायत लाखसनीजा को सौपनें की कार्यवाही की गई, साथ ही लाॅक डाउन के समय में ग्रामों में रोजगार की आवश्यकता के अनुरूप राजकीय चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटानें से मनरेगा में चारागाह विकास कार्यक्रम के द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अतिक्रमियों द्वारा फसल काटकर ले जानें के पश्चात् की गई, जिससे लोगों को ज्यादा नुकसान न हो तथा अतिक्रमण हटानें में विरोध भी नहीं हो। भविष्य में अतिक्रमण नहीं हो इसके लिए ग्राम पंचायत को चारागाह भूमि के चारों तरफ खाई खुदवाकर वृक्षारोपण करनें का सुझाव दिया गया।

कार्यवाही के दौरान उपखण्ड अधिकारी दीगोद राजेश डागा, नायब तहसीलदार सुल्तानपुर, भरत कुमार यादव, भू-अभिलेख निरीक्षण मुरलीधर पारेता, पटवारी सोनू कुमार,पटवारी प्रफुल्ल गोयल, सरपंच प्रेमशंकर मीणा, वार्ड पंच एवं थाना बूढादीत पुलिस मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://youngachievernews.com/English-694

Saturday, 21 January 2023

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के निर्देश पर ग्राम श्यामपुरा में 360 बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त

 


कोटा ।

ग्राम पंचायतत श्यामपुरा में सात सौ बीघा से अधिक चारागाह भूमि पर फसल बोकर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु सरपंच दीपक पारेता द्वारा उपखण्ड अधिकारी सांगोद से प्रार्थना की गई। इसके उपरान्त उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार प्रथम चरण में ग्राम श्यामपुरा में मुनादी के माध्यम से नियत समय में अतिक्रमियों को स्वतः ही अतिक्रमण हटाने हेतु पाबन्द किया गया तथा अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। समयावधि समाप्त होने के उपरान्त  डिप्टी कलेक्टर सांगोद राजेश डागा प्रशासनिक टीम का गठन कर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु मौके पर पहूंचे। 

21 अतिक्रमियों द्वारा लगभग 360 बीघा चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा समझाईश की गई। इसके उपरान्त अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर सहमति व्यक्त की गई जिसके उपरांत चारागाह भूमि की सीमा पर दो जेसीबी मशीन चला कर भूमि के चारों तरफ जमीन पर गढ्ढे किये गए जहां पंचायत को पत्थरों की सहायता से भूमि की निशानदेही करने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में अन्य कोई भी व्यक्ति चारागाह भूमि पर अतिक्रमण नही कर सके। 

मौक़े पर संपूर्ण कार्यवाही के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा मोजूद रहे। संपूर्ण कार्यवाही के उपरान्त अतिक्रमियों द्वारा बोई गई फसल को सरपंच के सुपुर्द किया गया तथा डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा सुझाव दिया गया कि संपूर्ण ग्राम पंचायत की लगभग 700 बीघा चारागाह भूमि है जिसमें से यदि 250 बीघा भूमि पंचायत द्वारा प्रस्ताव लेकर मुनाफा काश्त पर दी जाती है तो उससे होने वाली आमदनी को गांव की चारागाह भूमि के विकास कार्य हेतु उपयोग किया जा सकता है, इसके साथ ग्राम पंचायत के शेष ग्रामों की चारागाह भूमि को भी  अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा मौक़े पर अवगत कराया कि मंदिर के सामने सीधा रास्ता भी लोगों द्वारा बंद कर रखा है,डिप्टी कलेक्टर ने सरपंच को आदेश दिए कि दो दिवस में उस रास्ते पर मशीन एवं ट्रैक्टर चलाकर खुलासा कर सुगम बनाए ।

इससे पूर्व में भी उपखण्ड क्षेत्र सांगोद में डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा लगभग 935 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त की जा चुकी है तथा उपरोक्त कार्यवाही सहित राजेश डागा अब तक लगभग 1300 बीघा चारागाह/सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करवा चुके हैं।

https://www.pressnote.in/Kota_News_472886.html

Sunday, 8 January 2023

चारागाह भूमि पर बिना अनुमति बेची जा रही अवैध जुली फ्लोरा की कुट्टी

 मंडावरा में चारागाह भूमि का मामला

ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर कुछ अवैध लोगों द्वारा बिना परमिशन जंगल सफाई अंग्रेजी बबूल की अवैध रूप से कटाई कर जुली फ्लोरा की कुट्टी बनाकर बेची जा रही है।

बडौद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावरा में चारागाह भूमि 93.35 हेक्टेयर भूमि पर जंगल सफाई अंग्रेजी बबूल की अवैध रूप से कटाई कर जुली फ्लोरा की कुट्टी बनाकर बेची जा रही है, जिसमें सभी नियमों को ताक पर रखकर यह कार्य किया जा रहा था। जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन और वन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे राजस्व नुकसान भी पंचायत प्रशासन को उठाना पड़ा। ग्राम पंचायत के वार्ड पंच जयनारायण नागर ने बताया कि ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर कुछ अवैध लोगों द्वारा बिना परमिशन जंगल सफाई अंग्रेजी बबूल की अवैध रूप से कटाई कर जुली फ्लोरा की कुट्टी बनाकर बेची जा रही है। साथ ही जिस किसी ने भी इनको परमिशन दी है, पंचायत की कौरम को कोई मालूम नहीं। ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगाम लगनी चाहिए।

ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर सूचना मिली है कि जंगल सफाई अंग्रेजी बबूल की अवैध रूप से कटाई कर जुली फ्लोरा की कुट्टी बनाकर बेची जा रही है, यदि बिना परमिशन यह कार्य हो रहा है तो हमारे द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

- राजकुमार शर्मा, वनरक्षक मंडावरा नाका प्रभारी रामगढ़ विषधारी बूंदी।

हां, चार-पांच दिन जंगल सफाई अंग्रेजी बबूल की अवैध रूप से कटाई कर जुली फ्लोरा की कुट्टी बनाई गई थी। मैंने लेटर पैड पर लिखित में दिया था, परंतु जैसा की हम जल्दी ही तहसील प्रशासन से अनुमति लेकर साथ ही प्रस्ताव लेकर नियमानुसार पंचायत की चारागाह भूमि पर जंगल सफाई अंग्रेजी बबूल की करवाई जाएगी। साथ ही जिससे पंचायत को आमदनी हो ।

मूल ऑनलाइन लेख - https://dainiknavajyoti.com/article/34382/illegal-juli-flora-being-sold-without-permission-on-pasture-land

Wednesday, 16 November 2022

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा भू माफियाओं से 71 बीघा चारागाह भूमि कराई मुक्त

 कोटा । कनवास के डिप्टी  कलेक्टर राजेश डागा  के निर्देश पर कनवास के खजूरना ग्राम पंचायत के उरना गाँव  में  71 बीघा चारागाह भूमि  माफियाओं से मुक्त कराई।  इस चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर मुनाफे पर खेती करने के लिए दे रखी थी। जिन्हें पाबंद कर बेदख़ल करते हुए  जे सी बी की सहायता से खाई खुदवाने के लिए निशानात लगाए गए ।पटवारी हल्का खजूरना को सरकारी भूमि मुनाफ़ा पर देने की जाँच कर ऐसे लोगों को चिन्हित करने के आदेश दिए गए ।ऐसे लोगों के खिलाफ पृथक से कार्रवाई की जाएगी ।

अतिक्रमण हटाने के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के साथ थानाधिकारी कनवास  मुकेश त्यागी,  सरपंच रामदयाल गुर्जर , भू अभिलेख निरीक्षक मीठा लाल , भेरुलाल कुम्हार,  पटवारी अजय सिंह  उपस्थित रहे।

डिप्टी कलेक्टर  राजेश डागा ने बताया कि गाँव की अन्य चरागाहों पर अतिक्रमण की जानकारी ली जाकर कार्यवाही की जाएगी.. साथ ही बताया की  चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण  मवेशियों के विचरण के लिए जगह नहीं बची है।  इसके लिए ग्राम  पंचायत को चरागाह भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाने  तथा 

चारागाह भूमि पर पौधारोपण करवाकर व खाई खुदवाकर भूमि को सुरक्षित व संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए..उपखण्ड कनवास में अब तक हज़ारों बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई जा चुकी है ।



कोटा नवंबर।कनवास के डिप्टी डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा  के निर्देश पर कनवास के खजूरना ग्राम पंचायत के उरना गाँव  में  71 बीघा चारागाह भूमि से वह माफियाओं से मुक्त कराई।  इस चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर मुनाफे पर खेती करने के लिए दे रखी थी। जिन्हें पाबंद कर बेदख़ल करते हुए  जे सी बी की सहायता से खाई खुदवाने के लिए निशानात लगाए गए ।पटवारी हल्का खजूरना को सरकारी भूमि मुनाफ़ा पर देने की जाँच कर ऐसे लोगों को चिन्हित करने के आदेश दिए गए ।ऐसे लोगों के खिलाफ पृथक से कार्रवाई की जाएगी ।

अतिक्रमण हटाने के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के साथ थानाधिकारी कनवास  मुकेश त्यागी,  सरपंच रामदयाल गुर्जर , भू अभिलेख निरीक्षक मीठा लाल , भेरुलाल कुम्हार,  पटवारी अजय सिंह  उपस्थित रहे।

डिप्टी कलेक्टर  राजेश डागा ने बताया कि गाँव की अन्य चरागाहों पर अतिक्रमण की जानकारी ली जाकर कार्यवाही की जाएगी.. साथ ही बताया की  चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण  मवेशियों के विचरण के लिए जगह नहीं बची है।  इसके लिए ग्राम  पंचायत को चरागाह भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाने  तथा 

चारागाह भूमि पर पौधारोपण करवाकर व खाई खुदवाकर भूमि को सुरक्षित व संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए..उपखण्ड कनवास में अब तक हज़ारों बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई जा चुकी है ।

https://www.pressnote.in/Kota_News_469417.html

Sunday, 18 September 2022

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कस्बा बंद: चेचट में व्यापारियों ने स्वैच्छिक बंद रखी दुकानें, लंपी वायरस के चलते चारागाह भूमि को मुक्त करवाने की मांग


गौवंशो में लंपी स्कीन डिजीज को देखते हुए क्षेत्र की चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर रामगंजमंडी उपखंड का चेचट कस्बा गुरुवार को पूर्णरूप से बंद रहा, जिसमें व्यापारियों ने सुबह से ही प्रतिष्ठानों को बंद रख कर कस्बा बंद का समर्थन किया, जिसमें कस्बे में दिन भर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं बस स्टैंड पर व्यापारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों इक्कठे हुए। चारागाह भूमि को गौवंशो के लिए मुक्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर नायब तहसीदार कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौपा। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम चारागाह भूमि को मुक्त करवाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा था और कस्बा बंद का आवाह्न किया, जिसपर व्यापारियों और ग्रामीणों की एकजुटता के साथ कस्बे बंद रहा।

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है की लंपी बीमारी से गौवंशों की बात हो रही है, जिसका कारण है पंचायत क्षेत्र में तकरीबन 830 बीघा चारागाह भूमि है। इसमे से 450 बीघा भूमि पर कोटा स्टोन लीज बनी हुई है। वहीं शेष 380 बीघा भूमि खुर्दबुर्द हो रही है, जिस पर लीज के पत्थरों के टीले बने हुए है। ऐसे में 380 बीघा भूमि को समतल कर टीले हटाए जाएं, ताकि गौवंशों के देखरेख का उचित स्थान बन सके। भूमि पर पेड़ पौधे लगाकर गौवंशो के रहन का वातावरण बना सके। इस दौरान जिला परिषद उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, हंसराज रायका, पूर्व प्रधान दिनेश भंडारी, गौरीशंकर महात्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/ramganj-mandi/news/traders-voluntarily-closed-shops-in-chechat-demanding-to-free-pasture-land-due-to-lumpy-virus-130319416.html

Monday, 8 August 2022

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के निर्देश पर 395 बीघा सरकारी भूमि पर से हटाया अतिक्रमण

 कोटा । 


अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत  डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के नेतृत्व में तहसीलदार नईमुदीन, अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मालव, भू-अभिलेख निरीक्षक विकाश मीणा मय पुलिस जाब्ता कुन्दपुर रोड़ पर सनराईज स्कूल के पीछे व सामने स्थित नगर पालिका की कुल 395 बीघा चारागाह व सरकारी भूमि स्थित है जिस पर अतिक्रमणकर्ताओ द्वारा अतिक्रमण कर सोयाबीन व धान की खेती की जा रही थी जिसकी राजस्व विभाग की टीम द्वारा पेमाईस की गई पेमाईस उपरान्त अतिक्रर्मित भूमियो की सीमाओ पर नगर पालिका की जेसीबी द्वारा निशान लगाये गये तथा खसरा न0 111 पर स्वीमींगपूल बना हुआ था उक्त स्वीमींगपूल तथा मौके पर की जा रही खडी फसलो को नगर पालिका के कब्जे में लिया गया। अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मालव द्वारा बताया गया कि उक्त जगहो पर जल्द ही पालिका सम्पति का बोर्ड लगाया जावेगा तथा तारबन्दी करवाई जावेगी जिससे दुबारा अतिक्रमण नही कर सकें एवं कब्जे में ली गई चारागाह भूमि को कब्जा कास्त हेतु निलाम किया जावेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कृति व्यास प्रशिक्षु आर.ए.एस., सपना कुमारी प्रशिक्षु आर.ए.एस., पपटवारी चेतन मेघवाल, भूमि शाखा प्रभारी नवदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खंगार, तकनीकी सहायक रोहित तिवारी, कार्यवाहक जमादार हंसराज, कमल कुमार एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

https://www.pressnote.in/Kota_News_464861.html

Friday, 8 April 2022

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा ने 15 बीघा सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

 कोटा । 



कनवास के डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा वन विभाग व चारागाह की 15 बीघा जमीन भू माफिया से अतिक्रमण मुक्त कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश गुर्जर ग्राम कनवास 15 बीघा चारागाह व वन विभाग की भूमि पर पत्थर डालकर अतिक्रमण कर लिया । सुरेश गुर्जर की वन विभाग वह चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत डिप्टी कलेक्टर  राजेश  डागा को मिली तो उन्होंने कार्यवाही की जांच के आदेश दिए। 

जांच में अतिक्रमण करने के बाद सही निकली इस पर उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार कनवास, क्षेत्रिय वन अधिकारी कनवास, थानाधिकारी कनवास व ग्राम पंचायत कनवास को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया। तथा मौके पर स्वयं उपस्थित होकर  कनवास तहसीलदार श्री आमोद कुमार माथुर,  मुकेश त्यागी थानाधिकारी कनवास,  जगदीश प्रसाद मीना क्षेत्रिय वन अधिकारी कनवास  की संयुक्त टीम की उपस्थिति में ग्राम कनवास की चरागाह एवं वन विभाग की 15 बीघा भूमि से सुरेश गुर्जर का अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

https://www.pressnote.in/kota_News_458369.html

Saturday, 5 March 2022

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के निर्देश पर ढाई सौ बीघा जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

05 Mar 22 

के डी अब्बासी

कोटा  । कोटा के रामगंजमण्डी उपखण्ड के ग्राम पंचायत पीपल्दा में 250 बीघा चारागाह भूमि पर 25 वर्षों से हो रहे अतिक्रमण को हटाकर ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया।


डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा ने बताया कि ग्राम पीपल्दा में चारागाह भूमि पर 2-2 बीघा के बाड़े, मकान बनाकर 25 वर्षों से अतिक्रमण किया हुआ था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को हटवाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमियों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमियों द्वारा नोटिस एवं समझाईश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर  मौके पर उपस्थित रहकर ग्राम पंचायत की 250 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया।

अतिक्रमण से मुक्त चारागाह भूमि अभियान के अंतर्गत उन्होंने यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है इससे पूर्व राजेश डागा ने ग्राम पंचायत खेड़ली के ग्राम मनोहरपुरा में स्थित 100 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। अतिक्रमण हटवाते समय मौके पर नायब तहसीलदार चेचट विनय चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

https://www.pressnote.in/Kota_News_456554.html

Monday, 7 February 2022

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा ने चारागाह की भूमि को भू माफियाओं से कराया मुक्त

के डी अब्बासी

डिप्टी कलेक्टर रामगंजमण्डी राजेश डागा ने ग्राम उदपुरा की करोड़ों रुपए की चारागाह भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराया


कोटा  । डिप्टी कलेक्टर  रामगंजमण्डी राजेश डागा ने ग्राम उदपुरा की करोड़ों रुपए की चारागाह भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराया। मोड़क कस्बे में भू-माफियो द्वारा रात के अंधेरे मे जेसीबी मशीन लगाकार अवैध तरीके से बायपास स्थित डंपिग यार्ड के पीछे फोरलेन रोड के समीप करोड़ों रुपए की  जमीन को अतिक्रमण करने की नियत से सफाई कर समतल किया जा रहा था। 

बताया गया कि फोरलेन बनने से पूर्व इस जमीन से खेतों का रास्ता जाता था। जिस कारण फोरलेन बनने से खेतों का रास्ता बंद हो गया, तथा भू माफिया द्वारा मौका पाकर अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर 5 ट्राली पत्थर डाल दिये गए। इस पर डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा तुरंत अतिक्रमण हटाये जाने हेतु भारत सिंह तहसीलदार रामगंजमण्डी को निेर्दश दिए गये जिसकी पालना में तहसीलदार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  नायब तहसीलदार विनय चतुर्वेदी एवं पटवारी को मौके पर ग्राम उदपुरा व असकली की सीमा पर भेजा गया, नायब तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हेतु डाले गये पत्थरों को जेसीबी व ट्रॉली के माध्यम से हटाकर ग्राम उदपुरा की चरागाह व ग्राम असकली के नालें को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अतिक्रमण हटाते समय मौके पर पटवारी भवानी शंकर पटवार मण्डल उदपुरा व स्थानीय पत्रकार व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहें।
 

 https://www.pressnote.in/Kota_News_455048.html