Showing posts with label Sirohi. Show all posts
Showing posts with label Sirohi. Show all posts

Monday, 3 March 2025

सोलर प्लांट के लिए चरागाह भूमि के आवंटन का विरोध:कैलाश नगर के ग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 
सोलर प्लांट के लिए चरागाह भूमि के आवंटन के विरोध में कैलाश नगर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

मनोहर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर ग्राम पंचायत के भागली खेड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की अनुमति के बिना सोलर प्लांट के लिए चरागाह भूमि का आवंटन किया गया है। वे इसका विरोध करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कैलाश नगर चक प्रथम में खसरा संख्या 522 और भागली खेड़ा के खसरा संख्या 555 में करीब 900 बीघा बंजर भूमि है। इस भूमि को सोलर 365 जीएसएस प्लांट के लिए बिना पंचायत की अनुमति के स्थानांतरित कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि गांव के पशुओं के चरने और चारागाह के लिए उपयोग की जाती है। सोलर प्लांट बनने से मवेशियों के चरने में गंभीर समस्या होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में भूमि आवंटन निरस्त नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल करेंगे।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान कैलाश नगर सरपंच तेजराम मीणा, गंगा सिंह, बिशन सिंह, उका राम दत्ता, विक्रम सिंह, राव मोहन सिंह, मोहनलाल, गणपत सिंह देवड़ा, प्रवीण पुरोहित और भारत सिंह देवड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मूल ऑनलाइन लेख: - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sirohi/news/villagers-of-submitted-a-memorandum-to-the-collector-in-protest-against-the-allocation-of-pasture-land-for-the-solar-plant-sirohi-rajasthan-134576440.html

Saturday, 25 May 2024

ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा ज्ञापन: चारागाह व ओरण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग


रेवदर के पीथापुरा एम। गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक आयोजित कर चारागाह व ओरण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सरपंच को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग गांव में विभिन्न उद्देश्यों के लिए चारागाह व ओरण भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। कुछ लोगों ने पहले से ही वहां अतिक्रमण कर रखा है। यह अतिक्रमण न केवल चारागाह व ओरण भूमि को नियंत्रित करने वाले कानूनों का उल्लंघन करता है बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के लिए भी खतरा पैदा करता है। इसलिए इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए चारागाह व ओरण भूमि संरक्षित एवं सुरक्षित रह सके।

ज्ञापन में बताया कि इस मामले पर चर्चा करने के लिए संबंधित अधिकारियों, गांव के बुजुर्गों और हित धारकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाए। साथ ही अतिक्रमण को हटाने और चारागाह व ओरण भूमि को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर कार्रवाई की जाए । सरपंच ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया ।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sirohi/reodar/news/the-villagers-submitted-a-memorandum-to-the-sarpanch-133081984.html

Saturday, 15 July 2023

ग्रामीणों ने जिला परिषद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

सिरोही। ग्राम पंचायत लूणोल के ग्रामीणों ने जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि लूणोल में वेडेवर महादेव मंदिर के पास रसिक कोठारी निवासी मंदार ने अपने साथियों सकलचंद जैन, प्रकाश जैन, इंद्रमल जैन, रमणीकलाल जैन व जयंतीलाल जैन के साथ मिलकर करोटी-सिरोही स्टेट हाईवे के पास टोल नाका बंद करने की साजिश रची। लुनोल गांव में. आसपास की बेशकीमती चारागाह की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर श्री गोसेवा समिति लुगोल का गठन किया गया था। इसके साथ ही संस्था को अधिनियम 1958 के तहत पंजीकृत भी किया गया। गो सेवा समिति के अध्यक्ष रसिक कोठारी व उनके साथियों द्वारा लुणोल की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने की सूचना पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने 9 दिसंबर 2022 को उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति सिरोही से श्री गोसेवा समिति लूणोल के आवेदन पत्र की आरटीआई के तहत जानकारी मांगी।

जिसमें लूणोल की चारागाह भूमि को हड़पने के लिए रसिक कोठारी व उसके साथियों ने स्थाई व मूल निवासी कल्याण सिंह, रमेश कुमार, रामाराम चौधरी के फर्जी हस्ताक्षर कर आवेदन पत्र तैयार किया। उसी प्रपत्र के आधार पर उक्त संस्था का निबंधन किया गया। अतिक्रमण रोकने के लिए ग्राम पंचायत लुनोल ने 19 दिसंबर 2022 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया। पंचायत ने 18 जनवरी 2023 को संस्था को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण कारियों ने काम नहीं रोका। करीब 20-25 बीघे जमीन पर कब्जे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि संस्था ने धार्मिक भावनाओं के प्रतीक साधु शांतिदास महाराज की समाधि पर भी कब्जा कर लिया है। जब ग्रामीणों ने उनसे अतिक्रमण नहीं करने को कहा तो अतिक्रमण कारी मारपीट पर उतारू हो गये. ज्ञापन देने वालों में कल्याण सिंह देवड़ा, दिनेश चौधरी, जगमाल देवासी, देवीदान चारण, कैलाश सोनी, मदन जोशी, अर्जुन जोशी, भागीरथ सिंह, लालाराम, भीम सिंह, भूरा राम, लक्ष्मण सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे। आरटीआई से जानकारी लेने पर फर्जी हस्ताक्षर की जानकारी हुई।

मूल ऑनलाइन लेख - https://jantaserishta.com/local/rajasthan/villagers-handed-over-memorandum-to-zilla-parishad-ceo-2586439

Thursday, 30 March 2023

निरीक्षण: सीईओ ने नया सानवाड़ा में मनरेगा का किया निरीक्षण

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी. शुभ मंगला बुधवार को पिंडवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों के दौरे पर रही। सीईओ ने नया सानवाड़ा ग्राम पंचायत के भूरी नाड़ी में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। कार्य स्थल पर काम को देखा और काम के बारे में जेटीए रविकांत से जानकारी ली। जेटीए ने ऑनलाइन हाजिर में सरवर डाउन के बारे बताया, जिसमें हाजिर भरने में समस्या आती है। ग्राम विकास अधिकारी ईश्वरलाल रावल से 100 दिवस कितने लोगों के पूरे हुए उनकी जानकारी चाही व मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी के कितने जॉबकार्ड जारी हुए।

लोगों को काम देकर सही समय पर दिवस पूरे करने को कहा। इस दौरान सीईओ ने चारागाह भूमि को विकसित करने को कहा। सरपंच अलका रावल से कहा कि पटवारी से भूमि की पैमाइश करवा कर भूरी नाडी के पास की चारागाह भूमि को विकसित करने को कहा। इस मौके पिंडवाड़ा बीडीओ महिपाल सिंह, सहायक अभियंता नरेंद्र कुमावत, जेटीए रविकांत मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sirohi/mount-abu/news/ceo-inspected-mnrega-in-naya-sanwada-131100830.html

Wednesday, 3 August 2022

एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य: अरठवाड़ा के चारागाह भूमि में किया पौधरोपण

समीपवर्ती अरठवाड़ा ग्राम पंचायत की ओर से चारागाह भूमि पर एसडीएम भागीरथ चौधरी व विकास अधिकारी श्याम सुंदर सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से करीब 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके सरपंच मुकेश कुमार राणा, रंजीत कुमार मीणा ग्राम विकास अधिकारी, जितेंद्र कुमार लोहार पंचायत सहायक, कमलेश कुमार माली पंचायत सहायक, छगन लाल मीणा राजीव गांधी युवा मित्र, जूजा राम मेघवाल वार्ड पंच, रेखा, जोशना, नीता नरेगा मेट व नरेगा श्रमिक मौजूद थे।

कालंद्री स्कूल में लगाए पौधे :

कालंद्री | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हस्तिनापुर कालंद्री में शनिवार को नो बैग डे के तहत बालसभा अपनों के साथ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके छात्रों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष कला देवी, भंवरलाल माली, रमेश गोयल, प्रधानाचार्य भावेश कुमार पुरोहित, रतनसिंह सिंदल, छगनलाल मेघवाल, पीयूष कुमार, मीरा चौहान, पवन कुमारी, पिंकी सहगल, तराना अंजुम कुरैशी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sirohi/mount-abu/news/plantation-done-in-the-pasture-land-of-arthwada-130127297.html

Sunday, 31 July 2022

एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य:अरठवाड़ा के चारागाह भूमि में किया पौधरोपण

माउंट आबू

समीपवर्ती अरठवाड़ा ग्राम पंचायत की ओर से चारागाह भूमि पर एसडीएम भागीरथ चौधरी व विकास अधिकारी श्याम सुंदर सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से करीब 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके सरपंच मुकेश कुमार राणा, रंजीत कुमार मीणा ग्राम विकास अधिकारी, जितेंद्र कुमार लोहार पंचायत सहायक, कमलेश कुमार माली पंचायत सहायक, छगन लाल मीणा राजीव गांधी युवा मित्र, जूजा राम मेघवाल वार्ड पंच, रेखा, जोशना, नीता नरेगा मेट व नरेगा श्रमिक मौजूद थे। कालंद्री स्कूल में लगाए पौधे : कालंद्री | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हस्तिनापुर कालंद्री में शनिवार को नो बैग डे के तहत बालसभा अपनों के साथ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके छात्रों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष कला देवी, भंवरलाल माली, रमेश गोयल, प्रधानाचार्य भावेश कुमार पुरोहित, रतनसिंह सिंदल, छगनलाल मेघवाल, पीयूष कुमार, मीरा चौहान, पवन कुमारी, पिंकी सहगल, तराना अंजुम कुरैशी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sirohi/mount-abu/news/plantation-done-in-the-pasture-land-of-arthwada-130127297.html