Showing posts with label Bhawani mandi. Show all posts
Showing posts with label Bhawani mandi. Show all posts

Thursday, 9 October 2025

34 अतिक्रमियों को एक-एक माह की सजा

 भास्कर न्यूज | भवानीमंडी                    

चारागाह भूमियों पर अतिक्रमियों को विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई कर ग्राम पंचायत कुंडीखेड़ा के धारा-91 के अन्तर्गत नोटिस से तलब किया। मौके पर ही पटवार मंडल कुंडीखेड़ा के 31 तथा पटवार मंडल मांडवी के 3 कुल 34 अतिक्रमियों को जिन्होंने चरागाह की 138.10 बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर फसलें काश्त कर रखी थी। उन्हें तहसीलदार अब्दुल हफीज ने एक-एक माह के सिविल कारावास व जुर्माने से दण्डित किया है। तहसीलदार ने बताया कि अगर अतिक्रमियों द्वारा कब्जा नहीं छोड़ा जाता है तो एलआरएक्ट की धारा 91(6) के तहत तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अर्पित जैन, पटवारी अर्शिल खान मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/bhawani-mandi/news/34-trespassers-sentenced-to-one-month-each-136123319.html

Friday, 19 September 2025

सुलिया में चारागाह भूमि की सही पैमाइश की मांग:ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की अपील

भवानीमंडी के सुलिया गांव में ग्रामीणों ने गोचर भूमि की सही तरीके से पैमाइश करवाने और उस पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। इसे लेकर के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे को ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुलिया में चारागाह जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे प्रशासन की देखरेख में मुक्त करवाया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले भी जिला कलेक्टर और उपखण्ड अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था।

उस ज्ञापन पर उपखण्ड अधिकारी ने तहसीलदार को पटवारी से मौका मुआयना करवाने का आदेश दिया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी द्वारा सही तरीके से पैमाइश नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए कई दिनों से सरपंच से जेसीबी मशीन की मांग की जा रही थी, लेकिन सरपंच ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन की देखरेख में अतिक्रमण हटाया जाए और मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें ताकि किसी भी संभावित विवाद से बचा जा सके। ज्ञापन सौंपते समय कई ग्रामीण मौजूद थे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/bhawani-mandi/news/demand-for-accurate-measurement-of-pasture-land-in-sullia-135960278.html

Tuesday, 9 September 2025

देवगढ़ में चारागाह जमीन पर अवैध कब्जे का मामला:सरपंच और पटवारी पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


भवानीमंडी के ग्राम पंचायत आवर के देवगढ़ में चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम श्रद्धा गोमे को ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत आवर के सरपंच विमल जैन और भू-अभिलेख निरीक्षक और पटवारी की मिलीभगत से यह अतिक्रमण किया गया है। आरोपियों ने चारागाह भूमि पर तार बाउंड्री लगाकर कब्जा कर लिया है।

इससे पहले ग्रामीणों ने दो बार पचपहाड़ तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन ने कार्रवाई की, लेकिन रसूखदार लोगों के अतिक्रमण को नहीं हटाया। इसके बजाय एससी वर्ग के गरीब लोगों के छोटे-छोटे अतिक्रमण हटा दिए गए। चारागाह भूमि पर बड़े अतिक्रमण अभी भी मौजूद हैं।

ग्रामीणों ने एसडीएम से नामजद लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/bhawani-mandi/news/case-of-illegal-occupation-of-pasture-land-in-devgarh-135877345.html

Tuesday, 1 July 2025

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का विरोध:पगारिया में चारागाह और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, शिविर प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय किसान संघ ने मंगलवार को भवानीमंडी उपखंड के पगारिया गांव में शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें चारागाह भूमि, सरकारी भूमि, गोचर और पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पगारिया में सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला-तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष टीमों के गठन की मांग की है।

संगठन ने गोचर भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया है। उनकी मांग है कि गायों के चरने के लिए इन जमीनों को खाली कराया जाए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/bhawani-mandi/news/opposition-to-encroachment-on-government-lands-135350732.html