Showing posts with label Rajasthan Assembly. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Assembly. Show all posts

Saturday, 27 May 2023

ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास हेतु 50 करोड़ की स्वीकृति

 By Editor in Chief- RS Thapa

 MAY 27, 2023


ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास हेतु 50 करोड़ की स्वीकृति

  • मुख्यमंत्री ने किया प्रस्ताव का अनुमोदन
  • 7800 हैक्टेयर क्षेत्र में होगा चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण
  • विश्व प्रसिद्ध सांभर झील का होगा विकास

जयपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है।

उक्त स्वीकृत राशि में से प्रदेश के 22 वन मण्डलों में 7800 हैक्टेयर क्षेत्रफल में चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए, सांभर झील के विकास एवं प्रबंधन के लिए 9 करोड़ रुपए तथा कोटा (कनवास रेंज) के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह राशि पर्यावरण प्रबंधन कोष से उपलब्ध करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

https://doordrishtinews.com/approval-of-50-crores-for-grassland-and-wetland-development/rs-thapa/

Tuesday, 1 March 2022

न्यायालय के आदेश से अतिक्रमण पर चली जेसीबी

टोंक 

February 26, 2022

मालपुरा. उपखंड की बरोल ग्राम पंचायत के माधोनगर में शुक्रवार को राजस्व विभाग,ग्राम पंचायत एवं पुलिस विभाग ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश पर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर अतिकर्मियों को बेदखल किया। नायब तहसीलदार प्रहलाद ङ्क्षसह ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार माधोनगर की चरागाह भूमि का सीमा ज्ञान किया जाकर को अतिकर्मियों बेदखल किया गया। इस दौरान बरोल सरपंच हनुमान गुर्जर, गिरदावर कमलेश मीणा, पटवारी हंसा चोपड़ा ,पचेवर थाना अधिकारी नरेन्द्र ङ्क्षसह मौजूद रहे।


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

टोडारायसिंह. राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ के आदेश पर उपखण्ड की राजस्व टीम की ओर से 24 वें दिन शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। उल्लेखनीय है कि मोर पंचायत में मोर व सूरजपुरा क्षेत्र स्थित चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की याचिका पर न्यायिक आदेश के तहत की राजस्व विभाग ने कार्रवाई जारी रखी। भू अभिलेख निरीक्षक दुर्गालाल शर्मा की अगुवाई में राजस्व टीम में भू-अभिलेख अधिकारी मांदोलाई गणेश बलाई, मोर पटवारी जितेन्द्र ङ्क्षसह, कूकड़ से पटवारी विरेन्द्र ङ्क्षसह, पंवालिया से सूरज चौधरी, मोर सहायक रामेश्वर बलाई ने मय पुलिस जाप्ते के चरागाह भूमि पर पथराजकला के रास्ते पर अनाधिकृत बसी आबादी आरामपुरा ढाणी के चारों ओर कार्रवाई की। करीब 25 बीघा क्षेत्र में ढाई के चारो ईर्द-गिर्द अनाधिकृत बनाए गए अस्थाई बाड़े, अवैध खेती पर कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया गया। ज्ञात रहे गत 2 फरवरी से गठित राजस्व टीम के तहत अब तक 825 बीघा से अधिक चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें अनाधिकृत बाड़ों के साथ वर्षो पुराने आमरास्तों से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की।


By Pawan Kumar Sharma


https://www.patrika.com/tonk-news/encroachment-removed-by-court-order-7364969/