Showing posts with label Chittaurgarh. Show all posts
Showing posts with label Chittaurgarh. Show all posts

Tuesday, 7 July 2026

गांव की चारागाह भूमि पर निर्माणाधीन मकान हटाने की मांग

 चित्तौड़गढ़। 

ग्रामवासी खेडा अहीरान ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव की चारागाह भूमि पर निर्माणाधीन मकान हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि भंवरलाल अहीर द्वारा चारागाह भूमि पर पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो की गांव के समक्ष व गुमानखेड़ी जाने का आम रास्ता है, जिसकी मंत्री ने डामरीकरण रास्ता की घोषणा कर रखी है एवं समस्त समाज का होलीका दहन भी यहा होता है, वही श्मशान का रास्ता भी यही एवं एलीराम द्वारा आम रास्ता पर दीवार बना कर अतिक्रमण कर दिया है, जिस पर गांव में भारी वाहन एवं अग्निश्मन वाहन गांव में नहीं आ सकते है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 

अतिक्रमण जल्द से जल्द हटा कर समस्त ग्रामवासियो को राहत प्रदान कराने की मांग की गई। ज्ञापन के दौरान भेरुलाल, किशनलाल, रामलाल, दयाराम, देवीलाल, भेरुलाल, घासीलाल, उंकार लाल, मोहनलाल, वरदीचंद, प्रेमचंद, रामेश्वर लाल, नारायणलाल, गोवर्धन लाल, परसराम, किशनलाल, शंकर लाल, मिट्ठू लाल, शंकरलाल भेरुलाल, कालुलाल, विष्णु, मनीष अहीर, शंकर लाल आदि ग्राम वासियान मौजूद थे।

https://bhilwarahalchal.com/amp/rajasthan/chittaurgarh/--700144

Saturday, 27 April 2024

चरागाह रास्ते से हटाया अतिक्रमण

चिकसी ग्राम पंचायत की ओर से शनिवार को एक बीघा से ज्यादा चारागाह भूमि आम रास्ते में व्याप्त अतिक्रमण हटाया। चिकसी के ग्रामीणों ने विधायक की जनसुनवाई कैंप में चरनोट आम रास्ते की सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर की दीवार लोहे का दरवाजा रख अतिक्रमण रखने की शिकायत की थी। इस पर पटवारी भू अभिलेख निरीक्षक ने चित्तौड़गढ तहसील में प्रकरण दर्ज कर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई। सरपंच गणेशलाल साहू, पटावरी प्रभुलाल जाट, भू अभिलेख निरीक्षक उदयलाल श्रीमाली ने कार्रवाई करते हुए चरनोट की एक बीघा भूमि से अतिक्रमण को हटाते हुए कच्ची पक्की दीवार को जेसीबी से ध्वस्त किया। ग्रामीण भी मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/news/raj-oth-mat-latest-kannoj-news-033627-3292956-nor.html

Sunday, 21 April 2024

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण से माहौल गर्माया, झगड़ा मारपीट

बेगूं |क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुणता की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के एक आरोपी के विरुद्ध ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अतिक्रमी ग्रामीणों के बीच झगडा मारपीट भी हुई। बताया गया कि जयनगर पंचायत के गुणता गांव की चारागाह भूमि पर इसी गांव के लाभचंद धाकड़ द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। अतिक्रमण हटाने का उलाहना देने पर गत शुक्रवार रात अतिक्रमी ग्रामीणों के बीच झगडा हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले भी उक्त व्यक्ति द्वारा जयनगर की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग संबंधी ज्ञापन तहसीलदार बेगूं थाना प्रभारी को दिया। इधर लाभचंद धाकड़ ने आठ-दस ग्रामीणों के विरुद्ध और शिवलाल धाकड़ ने लाभचंद के विरुद्ध मारपीट मामला दर्ज कराया।

मूल ऑनलाइन लेख  - https://www.bhaskar.com/amp/rajasthan/begu/news/raj-oth-mat-latest-begu-news-024003-716158-nor.html

Friday, 17 February 2023

कलेक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को सुना:संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें : पोसवाल

 


चित्ताैड़गढ़

जिला जनसुनवाई कार्यक्रम डीओआईटी के वीसी कक्ष में कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में हुआ। कलेक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने एवं नाम सही करवाने, रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण हटाने, गैरखातेदारी से खातेदारी के अधिकार दिलाने, खेत पर जाने का रास्ते दिलाने, आवासीय भूमि का पट्टा दिलाने, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने, पट्टा निरस्त करने, वेतन दिलाने, सामुदायिक शौचाालय बनाने, मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने सहित आए विभिन्न परिवादों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कलेक्टर से परिवादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में पूछा।

मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर से कहा कि वे स्वयं एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जमीन एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों में मॉनिटरिंग करें एवं प्रकरणों को निस्तारित करवाए ताकि अधिकाधिक लोगों को राहत मिल सके। एडीएम (भू अवाप्ति) शैलेश सुराणा सहित नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, शिक्षा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/news/quickly-dispose-of-pending-cases-registered-on-contact-portal-poswal-130935549.html

Saturday, 24 December 2022

अतिक्रमण के नाम पर किसानों के खेत नष्ट:6 लाख की फसल बर्बाद, विरोध पर तहसीलदार बोले, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

 चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा के ग्राम पंचायत बागुंड में करीब 2.63 हेक्टर चरनोट जमीन पर प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी चलाकर किसानों के खेत नष्ट कर दिए। इससे किसानों को करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। वहीं तहसीलदार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई।

भदेसर तहसीलदार गुणवंत माली ने बताया कि ग्राम पंचायत बागुंड में करीब 2.63 हेक्टर चरनोट जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। गांव के ही विनोद पुत्र प्रभुलाल जाट ने पब्लिक लैंड प्रोटेक्शन सेल (पीएलपीसी) में चंदू दास वैष्णव, रामदास वैष्णव, अबे सिंह बंजारा, मुरली छिपा, ओम प्रकाश, नंदलाल बंजारा, शंकर भेरा बंजारा, भीमराज बंजारा, भंवरलाल बंजारा, किशन बंजारा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसकी एक पटवारी ने एक रिपोर्ट बनाकर पेश की थी। उसके बाद कोर्ट के आदेश के मिलने के बाद भादसोड़ा, मंडफिया, शंभूपुरा पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।

मौके पर तीन थानों की पुलिस रही मौजूद।

30-40 सालों से हो रही थी खेती

इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ प्रभावी लोगों के हिस्से का अतिक्रमण तो नहीं हटाया गया। लेकिन जो गरीब किसान थे, सिर्फ उन्हीं के खेत पूरी तरह से नष्ट कर दिए। जिन किसानों की शिकायत की गई वह करीब 30 से 40 साल से यहां खेती का काम कर रहे हैं। इन दिनों सरसों की फसल लगी हुई थी और चना गेहूं की फसल की बुवाई हो चुकी थी। प्रशासन ने उनके खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। जिसके कारण किसानों को लगभग से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/news/a-villager-had-complained-in-plpc-crop-worth-6-lakhs-wasted-due-to-action-130710016.html

Wednesday, 26 January 2022

Petition against the encroachment of the way on the Rewara pond- Chittaurgarh

The road along the bund of the pond in Rewara village has been illegally encroached. The villagers led by Sarpanch Ratan Lal submitted a petition to the Tahsildar. In the petition, it was informed that Devi Lal’s son Girdhari dhobi of the village had encroached on the government pond by digging the foundation. When villagers persuaded Girdhari Lal to not encroach the land, he started fighting. He is also bent on destroying the govt land & due to the encroachment, the road is blocked. 

At the time when the petition was submitted many villagers including Ganpat Singh, Devraj Singh, Mithalal , Harilal Jaat, Rajmal Jaat, Bhagwan Singh, Rameshwarlal were present. 




Sunday, 15 August 2021

Three and a half lakh rupees fine in case of soil mining from pasture

Sunday, 15 August 2021

In the case of illegal soil mining from pasture land in the outskirts of Hirakhedi village of Uncha Grampanchayat of Rashmi area, on Monday, the Mineral Department has fixed a fine of about three and a half lakhs. 

Surveyor Jamna Shankar Gurjar of the Mineral Department said that in the past days, a JCB and five tractor-to-trolleys were confiscated on illegal soil mining from pasture land by taking joint action on the outskirts of Hirakhedi on which the said mining area was marked and measurement was done on Monday. A fine of Rs 1 lakh 97 thousand was fixed on JCB and Rs 1 lakh 25 thousand 120 on five tractors. 

Surveyor Gurjar told that there is no penalty amount in the event of filling, an FIR will be lodged against the illegal miners in the police station on behalf of the department. On the other hand, the villagers told that in the pasture of Hirakhedi, many bighas were looted by the mafia and illegal mining has been done on the land. But due to the pressure of the leaders, the department has done only a small part of the measurement of mining. The villagers alleged that despite the large-scale illegal earth mining, the department in connivance had provided relief to the miners in a way due to which there is a lot of resentment among the villagers.