Showing posts with label Badi. Show all posts
Showing posts with label Badi. Show all posts

Saturday, 14 June 2025

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया:खानपुर मीना में चारागाह और करेरुआ में आम रास्ते की भूमि से हटाया अतिक्रमण

बाड़ी उपखंड प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांवों में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। ग्रामवासियों की बार-बार शिकायतों के बाद प्रशासन ने चारागाह व आम रास्ते की भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

खानपुर मीणा गांव में खसरा नंबर 102, 114 और 115 की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण हटाए। इस टीम में भू अभिलेख निरीक्षक हरवेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह और पटवारी नवीन कुमार, गिर्राज सिंह, महावीर सिंह शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी और अवैध निर्माण हटाने का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

आम रास्ते की भूमि पर दूसरी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई करेरूआ गांव में की गई, जहां खसरा नंबर 622 की आम रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। भू अभिलेख निरीक्षक पिंकी मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पटवारी मनीषा चंदेलवाल, मनीष मित्तल और देवेंद्र मीणा ने मौके पर मौजूद रहकर कब्जा हटवाया। इस दौरान लोगों को सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

जनसुनवाई व चौपाल से निकला समाधान का रास्ता

बाड़ी तहसीलदार उत्तमचंद बंसल ने बताया कि ग्रामीणों ने मासिक जनसुनवाई, रात्रि चौपाल और संपर्क पोर्टल के माध्यम से अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। गर्मी के इस मौसम में भी प्रशासनिक टीम लगातार अभियान जारी रखे हुए है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/badi/news/government-land-freed-from-encroachment-135233403.html

Tuesday, 13 May 2025

कंचनपुर में 25 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया:चरागाह भूमि पर कर रखी थी खेती, ग्रामीणों की शिकायत पर की कार्रवाई

 

बाड़ी के कंचनपुर थाना क्षेत्र के पूरा उलावटी गांव में प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर बाड़ी उपखंड प्रशासन और कंचनपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 25 बीघा सरकारी चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

बाड़ी तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल ने बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर की गई। एसडीएम भगवत शरण त्यागी ने इस अभियान का सुपरविजन किया। राजस्व विभाग की टीम में भू अभिलेख निरीक्षक सुनील कुमार और मोहम्मद सईद शामिल थे। साथ ही हल्का पटवारी दयाराम गुर्जर,विश्वेंद्र गुर्जर और महावीर सिंह भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने दो जेसीबी मशीन और छह ट्रैक्टरों की मदद से अतिक्रमण हटाया। यह जमीन गांव के पास जंगल में स्थित चरागाह भूमि है। यहां पशु चरते हैं। गांव और आसपास के कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर रखा था। उनके द्वारा पत्थर की मेढ़बंदी कर उक्त भूमि पर खेती की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मूल ऑनलाइन लेख: -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/badi/news/encroachment-removed-from-25-bigha-government-land-in-kanchanpur-135019951.html

Thursday, 8 May 2025

खानपुर में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण:जेसीबी से ढहाई पत्थर की दीवार, 2.7 हेक्टेयर चारागाह भूमि कराई खाली

         

बाड़ी के खानपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई तहसीलदार उत्तमचंद बंसल की मौजूदगी में पुलिस जाप्ते के साथ की गई।

खसरा नंबर 2060/1816 की करीब 2.7316 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर कुछ लोगों ने पत्थर की दीवार बनाकर कब्जा कर रखा था। इस पर खेती भी की जा रही थी। ग्रामीणों ने उपखंड की मासिक जनसुनवाई में शिकायत की थी। साथ ही जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया था।

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर एसडीएम भगवत शरण त्यागी के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। ऑफिस कानूनगो जितेंद्र मीणा की निगरानी में टीम बनाई गई। इसमें भू अभिलेख निरीक्षक और पटवारी शामिल थे। सदर पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने विरोध किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

मूल ऑनलाइन लेख: - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/badi/news/encroachment-removed-from-government-land-in-khanpur-134987567.html

Tuesday, 18 February 2025

100 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया:फसल को जेसीबी और ट्रैक्टरों से किया नष्ट, बटेश्वर कला में कार्रवाई

 
बाड़ी प्रशासन ने बटेश्वर कला गांव में नदी किनारे अवैध रूप से कब्जाई गई चारागाह भूमि को मुक्त करा लिया है। यह कार्रवाई जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद की गई। बाड़ी तहसीलदार उत्तमचंद बंसल के नेतृत्व में कंचनपुर पुलिस और धौलपुर से आए अतिरिक्त पुलिस बल ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।












तहसीलदार बंसल ने बताया कि 2 जनवरी को ग्राम पंचायत कुहावनी में हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बामनी नदी के किनारे चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। जिला कलेक्टर निधि बीटी के निर्देश पर मौका जांच की गई। राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण चिन्हित किया।

अतिक्रमणकारियों ने इस भूमि पर तारबंदी कर सरसो की फसल बो रखी थी। प्रशासन ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से फसल को नष्ट कर दिया। पिछले तीन दिनों से राजस्व विभाग की टीम इस कार्रवाई में जुटी थी। भू अभिलेख निरीक्षक सुनील परमार,खगेश सप्तानुज और कई पटवारियों की टीम ने अतिक्रमण चिन्हित करने का काम किया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/badi/news/encroachment-removed-from-100-bigha-pasture-land-134497812.html


Sunday, 16 February 2025

प्रशासन ने सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा:5 हेक्टेयर चारागाह भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, सरसों की फसल को जेसीबी से किया नष्ट

 

बाड़ी के बसई डांग क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटाया। तहसीलदार उत्तम चंद बंसल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में करीब 5 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

मामला मेंहदपुरा गांव का है, जहां खसरा नंबर 124, 125, 126, 127 और 128 की चारागाह भूमि पर लाखन पुत्र श्रेया और उसके पुत्र आशीष, अनूप सहित कुछ अन्य लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। आरोपियों ने न केवल भूमि पर चारदीवारी बना ली थी, बल्कि उस पर सरसों की फसल की बुवाई कर दी थी।

ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से मामला सामने आया। जिला कलेक्टर निधि बीटी के निर्देश पर बाड़ी एसडीएम की निगरानी में कार्रवाई की गई। सुबह 10 बजे भू अभिलेख निरीक्षक बिजेंदर गोयल और हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पटवारियों की टीम मौके पर पहुंची। बसई डांग थाना पुलिस की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली, जिसमें JCB की मदद से अतिक्रमण हटाया गया और आरोपियों को भविष्य में ऐसी कार्रवाई न करने की चेतावनी दी गई।

मूल ऑनलाइन लेख: - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/badi/news/administration-removed-illegal-occupation-from-government-land-134484262.html