Showing posts with label Model Pasture Development. Show all posts
Showing posts with label Model Pasture Development. Show all posts

Friday, 12 July 2024

जवाई बांध खेल मैदान और चारागाह पर 1250 पौधे लगे

सुमेरपुर | विश्व वृक्ष दिवस पर जवाई बांध ग्राम पंचायत में खेल मैदान व चारागाह भूमि पर सरपंच पुष्पादेवी सीपा एवं पंचायत समिति सदस्य जयनारायण सीपा ने एक हजार दो सौ पौधे लगाए। पंचायत सहायक जेठाराम मीणा ने बताया कि गांव को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत खेल मैदान व चारागाह भूमि पर 1250 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। स्कूल व गांव के तालाब पर पौधे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस मौके पर पीईईओ नवनीत गर्ग, ओमप्रकाश, रघुराजसिंह, पूनम परिहार, ललिता स्वामी, नाथूसिंह, उत्तमसिंह, रेखा भाटी, सुमन, वार्डपंच जनूदेवी, भरत बंजारा, मनोहर मीणा, नवीन मीणा, अमृत प्रजापत, मुकेश चौहान आदि ने पौधरोपण किया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/sumerpur/news/1250-saplings-planted-on-jawai-dam-playground-and-pasture-133316904.html

Thursday, 21 April 2022

चरागाह में प्रधानमंत्री कृषि विस्तार योजना का हुआ शुभारंभ, करीब 36 लाख रुपए के विकास कार्य होगे

बूंदी

Published: April 20, 2022 05:20:20 pm

पेच की बावड़ी. कस्बे के चरागाह में बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि विस्तार योजना दितीय फेज का शुभारंभ हुआ ।इस दौरान सहायक अभियंता सीपी मीना,बाबूलाल मीना ने पूजा अर्चना कर विधिवत कार्य का शुभारंभ किया गया ।इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए ।सहायक अभियंता सीपी मीना ने बताया की प्रधानमंत्री कृषि विस्तार योजना के अंतर्गत हिंडोली ब्लॉक की 9 ग्राम पंचायतों सहसपुरिया,हिंडोली ,देवजी का थाना,पेच की बावड़ी ,बूंदी का गोठरा, चतरगंज, मांगली,सहित नो ग्राम पंचायतों का योजना में चयन हुआ हे ।

यह योजना भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग व राज्य सरकार के द्वारा वित्त पोषित परियोजना हे।जिसमे केंद्र व राज्य सरकार का 60:40 का अनुपात हे।इस योजना में जल ग्रहण विभाग द्वारा जल एवम मर्दा संरक्षण का कार्य करवाया जाना हे ।मुख्यतया मॉडल चरागाह विकास कार्य जिसमे फार्म पौंड,पक्के एनिकट , चेकडेम,पौधारोपण सहित अन्य जल संरक्षण के कार्य करवाए जा रहे है।यह योजना पांच वर्ष के लिए स्वीकृत हे।

योजना में कस्बे के चरागाह में यह होगे कार्य

चरागाह में चारो तरफ तार फेंसिंग ,मुख्य द्वार,ट्यूबवेल बोरिंग ,ड्रिप एवम सोलर सिस्टम,एक कमरा ,फलदार पौधे ,पौंड सहित कई विकास कार्य होंगे ।इस दौरान बाबूलाल मीना,मुकेश बनवाल,ओपी बैरवा,महेंद्र बैरवा, मेट पिंकी टेलर सहित नरेगा की महिला श्रमिक मौके पर मौजूद रहे।

By Narendra Agarwal 

https://www.patrika.com/bundi-news/bundi-news-bundi-rajasthan-news-in-the-pasture-prime-minister-agri-7479548/