Showing posts with label Dhaulpur. Show all posts
Showing posts with label Dhaulpur. Show all posts

Thursday, 9 July 2026

हाईकोर्ट की सख्ती: राजाखेड़ा में चारागाह व वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, अफसरों को दी FIR की छूट

 जयपुर :

राजस्थान हाईकोर्ट ने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत बाजना में चारागाह व वन भूमि पर हो रखे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्ती दिखाई है. इसके साथ ही अदालत ने संबंधित अफसरों को कहा है कि वे चाहे तो अतिक्रमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे और उनकी गिरफ्तारी करें, लेकिन अतिक्रमण हटाए जाने चाहिए. वहीं खंडपीठ ने अतिक्रमण हटाकर दो सप्ताह में पालना रिपोर्ट पेश करने को कहा है. एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा व जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश रामनिवास की जनहित याचिका पर दिए.

सुनवाई के दौरान राजाखेड़ा, धौलपुर की उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने अदालत में उपस्थित होकर माना कि जमीन के बडे हिस्से पर अतिक्रमण किया गया है. इसमें से कुछ अतिक्रमण हटा दिए हैं, लेकिन बाकी अतिक्रमण को भी हटाना है.

https://www.etvbharat.com/amp/hi/state/rajasthan-high-court-orders-file-fir-and-arrest-encroachers-but-ensure-land-is-cleared-rjs26070900512

Thursday, 23 February 2023

तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल ने की कार्रवाई:महमदपुर में 10 बीघा चरागाह व श्मशान भूमि से हटाए अतिक्रमण

धौलपुर

उपजिला प्रशासन द्वारा बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से गांव महमदपुर में 10 बीघा चारागाह व श्मशान भूमि से जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाए गए। तहसीलदार पुष्कर सिंह के अनुसार गांव महमदपुर में 10 बीघा चारागाह एवं श्मशान की भूमि पर गांव के ही 5 लोगों ने पक्की चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण कर रखे थे। जिनको ग्राम पंचायत द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए तथा मंगलवार को पांचों अतिक्रमियों को बुलाकर समझाइश की। इसके बाद बुधवार को राजस्व टीम के साथ ग्राम विकास अधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवा कर चारागाह एवं श्मशान भूमि को मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में लगभग 3 घंटे तक चली।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/encroachment-removed-from-10-bigha-pasture-and-cremation-ground-in-mahmadpur-130960379.html

Sunday, 4 December 2022

चारागाह भूमि:गांव के आसपास करीब 84 बीघा भूमि पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण का आरोप

 धौलपुर

उपखंड की कंचनपुर थाना क्षेत्र की जपावली ग्राम पंचायत के गुजर्रा खुर्द गांव के आसपास की 84 बीघा चारागाह भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा कब्जा कर खेती करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर परेशान ग्रामीणों द्वारा मवेशी और पशुओं के लिए जंगल में चरने के स्थान का संकट पैदा होने और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने पर धौलपुर पहुच जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

गुजर्रा खुर्द गांव के ग्रामीण राज्यपाल, नत्थीलाल, मुन्ना, विक्रम सिंह सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने गांव के आसपास की 84 बीघा चरागाह भूमि पर कब्जा कर लिया है और सरसों के साथ अन्य फसल उगा दी है साथ में फसल को मवेशियों और जंगली जानवरों से बचाने और सुरक्षित करने के लिए चारों ओर बाड़ेबंदी और तारबंदी कर दी है। जिसमें कई जंगली जानवर फंस कर घायल हो चुके हैं। 

सबसे बड़ी समस्या मवेशी और पालतू जानवरों के चरने की पैदा हो गई है। जिसको लेकर यदि आरोपियों से कुछ कहते हैं तो झगड़ा होने और मारपीट की संभावनाएं है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मामले में कार्रवाई की मांग की है।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/allegations-of-encroachment-by-bullies-on-about-84-bighas-of-land-around-the-village-130638081.html

Saturday, 1 October 2022

बीलपुर गांव में प्रशासन ने की कार्रवाई:3 बीघा से अधिक चारागाह भूमि से हटवाया अतिक्रमण

धौलपुर

ग्राम पंचायत बीलपुर के गांव बीलपुर में प्रशासन द्वारा लगभग 3 बीघा 10 विस्बा चारागाह भूमि से अतिक्रमण को हटवाया गया है। जानकारी के अनुसार बीलपुर सरपंच बेबी ने बताया कि करीब 15-20 सालों से राजस्व विभाग की चरागाह भूमि पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा था। ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमणकारियों चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन दबंगों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। 

ग्राम पंचायत की बात को अनसुना किया जिस पर ग्राम पंचायत ने मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया जहां प्रशासन की मदद से शनिवार को 3 बीघा 10 विस्बा चरागाह भूमि को अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराया गया। वहीं जेसीबी द्वारा सीमांकन किए गए स्थानों पर गड्ढे खुदबाए गए। अतिक्रमण की कार्रवाई दोपहर करीब 12:30 बजे से देर शाम तक तक चली। कार्रवाई में तहसीलदार गिरदावर एवं विभिन्न पंचायतों के पटवारी तथा मनियां थाना से ईएसआई गिरवर सिंह मय जाब्ता के मौके पर मौजूद रहे।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/encroachment-removed-from-pasture-land-more-than-3-bighas-130388425.html

Thursday, 25 August 2022

भूमि आवंटित:उप स्वास्थ्य केन्द्र कुरिगवां के भवन के लिए भूमि आवंटित

धौलपुर

जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपखण्डाधिकारी सरमथुरा ने पत्र द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र कुरिगवां के भवन निर्माण के िलए ग्राम कुरिगवां तहसील सरमथुरा की आराजी खसरा नम्बर 1330 रकबा 2.10 हेक्टेयर में से 30 हेक्टेयर किस्म चारागाह भूमि एवं चारागाह की क्षतिपूर्ति हेतु गांव कुरिगवां के आराजी खसरा नम्बर 1473 रकबा 1.90 हेक्टेयर में से 3.0 हेक्टेयर गैर नामुमकिन पहाड़ भूमि के प्रस्ताव तैयार कर भेजा है।

उपखण्ड अधिकारी की चैक लिस्ट व संलग्न मौका पर्चा के अनुसार प्रस्तावित भूमि ग्राम पंचायत के मध्य स्थित है, आबादी के नजदीक है। ग्राम पंचायत लीलौठी का अनापत्ति प्रमाण पत्रा संलग्न है, अतः राजस्व विभाग जयपुर की अधिसूचना एवं उपखण्ड अधिकारी सरमथुरा के प्रस्ताव अनुसार ग्राम कुरिगवां तहसील सरमथुरा आराजी खसरा नम्बर 1330 रकबा 2.10 हेक्टेयर में से 0.30 हेक्टेयर चारागाह भूमि की किस्म खारिज कर उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु चिकित्सा विभाग को निशुल्क आवंटन किया जाता है।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/land-allotted-for-the-building-of-sub-health-center-kurigwan-130227924.html

Thursday, 21 October 2021

सरकारी चारागाह भूमि घेर कर रहे थे अवैध खनन, फूटा भांडा

धौलपुर

Published: October 21, 2021


कार्रवाई: प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, एक गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

- बाड़ी रोड पर नेहरू युवा केन्द्र के सामने से भी करोड़ों की भूमि कराई मुक्त




धौलपुर. यहां बाड़ी रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास कुछ लोगों ने सरकारी चारागाह की करीब 10 बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर झुग्गी-झोंपड़ी बना ली। इनकी आड़ में अतिक्रमी चंबल राष्ट्रीय अभयारण्य की भूमि से पत्थर और मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर रहे थे। गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया। वहां से ट्रेक्टर-ट्रॉली, बाइक व इंजन आदि सामान जब्त किया है। वहीं, अवैध खनन कर रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, प्रशासन ने एक अन्य कार्रवाई कर बाड़ी रोड पर ही नेहरू युवा केन्द्र के सामने से करोड़ों की भूमि से अस्थाई अतिक्रमण हटाया।


तोड़ रखी थी दीवार

अतिक्रमियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर चंबल राष्ट्रीय अभयारण्य के परकोटे को तोड़ दिया था। टूटी दीवार का सहारा ले अतिक्रमी वनक्षेत्र में रास्ता बना पत्थर और मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर रहे थे। प्रशासन ने कार्रवाई कर यहां से एक ट्रेक्टर-ट्रॉली, एक बाइक व एक इंजन का जब्त किया है। वहीं, अवैध खनन में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


झोपडिय़ां हटाईं

यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास 11 बिस्वा सिवायचक जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। लोगों ने झोपड़ी आदि बना रखी थीं। प्रशासन ने इस अतिक्रमण को भी हटाया।


https://www.patrika.com/dholpur-news/illegal-mining-was-encroaching-on-government-pasture-land-exploded-bh-7134488/