This blog is aimed at documenting the initiatives undertaken for the conservation of the pastures by communities across Rajasthan as well as efforts by Government of Rajasthan and Civil Society Organisations across the State. Foundation for Ecological Security works in partnership with the Wasteland and Pasture Land Development Board for conservation of the commons. For views and comments write to rajasthanpastures@gmail.com
Saturday, 28 June 2025
परबती गांव में चारागाह और खेल मैदान पर कब्जा:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग
लालसोट में चारागह भूमि में पौधारोपण का विरोध:ग्रामीणों ने रुकवाया काम, तैयार किए गड्ढों को किया खराब
लालसोट की राहुवास तहसील क्षेत्र के गांव शाहजहांनपुरा में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत ढोलावास द्वारा चारागाह भूमि पर शुरु किए गए पौधारोपण को ग्रामीणों ने रोक दिया।
योजना के तहत 27 हेक्टेयर चारागाह भूमि में से एक हेक्टेयर में 2,500 पौधे लगाने का लक्ष्य था। इस पर 10 लाख रुपए खर्च किए जाने थे। मनरेगा के तहत पौधरोपण के साथ जालीदार तार से सुरक्षा की व्यवस्था की जानी थी। पांच साल तक पेड़-पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी जानी थी। सिंचाई के लिए सोलर सिस्टम और एक बड़ी पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित था।
विकास अधिकारी योगेश मीणा ने बताया-ढोलावास ग्राम पंचायत क्षेत्र में 104 बीघा चारागाह भूमि है। जिसमें 20 बीघा भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण करके खेती कर रखी है। वहीं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत की ओर से प्लांटेशन का कार्य करवाया जा रहा था, जिसमें 1 हैक्टेयर जमीन को समतलीकरण करवा दी थी और गड्ढे भी खुदवा दिए थे। मगर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए गड्ढे को वापस खुर्द बुर्द कर दिया। इस दौरान मौके पर आए ग्रामीणों ने कहा कि इस भूमि पर हमारे पशु चारा चरेंगे। ऐसे में हम पौधारोपण नहीं करने देंगे। विकास अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण 104 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए उपखंड अधिकारी को लेटर लिख दिया गया है।
मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dausa/lalsot/news/opposition-to-plantation-of-trees-in-pasture-land-in-lalsot-135329975.html
Wednesday, 25 June 2025
बाली के बेड़ा में सिवाय चक भूमि पर अतिक्रमण:10 हजार पशुओं के चारागाह पर संकट, पशुपालकों ने सौंपा ज्ञापन
बाली के ग्राम पंचायत बेड़ा में सिवाय चक भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पशुपालकों ने नायब तहसीलदार फतेह सिंह को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
पशुपालकों का कहना है कि ग्राम पंचायत बेड़ा के अधीन सिवाय चक भूमि खसरा नंबर 38 में फिर से अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने बताया कि बेड़ा में करीब दस हजार पशु हैं। इनमें गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंट शामिल हैं। यहां के निवासियों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के चरने के लिए ये भूमि बेहद जरूरी है। अतिक्रमण की वजह से पशुओं को चरने की जगह नहीं मिल पा रही है।
पहले भी इस जमीन पर अतिक्रमण हुआ था। तब प्रशासन ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई कर इसे हटवाया था। अब फिर से अतिक्रमण होने से पशुपालक परेशान हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि बेड़ा में सभी सिवाय चक भूमि से पट्टा नंबर 91 को निरस्त किया जाए।
पशुपालकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब वे अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/bali/news/encroachment-on-chak-land-except-in-balis-beda-135308925.html
Tuesday, 24 June 2025
धामंचा में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप:बेगूं में एसडीएम से मिले ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी
बेगूं क्षेत्र के धामंचा पंचायत में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कुछ स्थानीय लोगों ने पंचायत भवन के पास कुलाटिया रोड और पानी की टंकी के निकट सरकारी चारागाह भूमि पर कब्जा कर लिया है।
अतिक्रमणकारियों ने इस भूमि पर बाड़े बनाकर निर्माण कार्य कर दिया है। कुछ स्थानों पर अवैध मिट्टी खनन भी किया जा रहा है। इस कारण गांव के मवेशियों के लिए चरने की जगह नहीं बची है।
मंगलवार को भेरुलाल, प्रभूलाल, देवी लाल, शिवलाल, कैलाश समेत कई ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने और अवैध खनन रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है। समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/begun/news/allegation-of-illegal-occupation-of-pasture-land-in-dhamancha-135303025.html
Monday, 23 June 2025
चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीण:एसडीएम से की हटाने की मांग, पशुओं के चरने के लिए नहीं बची जगह
झालावाड़ के गंगधार क्षेत्र में स्थित पुंवारखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने चारागाह और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने चारागाह और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इन जमीनों पर फसल की बुवाई कर दी गई है। इससे गांव के मवेशियों के लिए चरने की कोई जगह नहीं बची है। मवेशी अब सड़कों पर आ जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार अतिक्रमणकारियों से कब्जा छोड़ने को कहा, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। उल्टे ग्रामीणों से झगड़ा करने लगते हैं। बरखेड़ा से तलाई की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भी अतिक्रमण के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
मूल ऑनलाइन लेख-https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/news/villagers-troubled-by-illegal-occupation-of-pasture-land-135296451.html
Sunday, 22 June 2025
Rajasthan: 800 बीघा चरागाह भूमि पर गरजी JCB, कच्चे-पक्के अतिक्रमण ध्वस्त, खड़ी फसलें भी रौंदी
दस्ते ने चरागाह और बांध क्षेत्र के भराव क्षेत्र में बोई गई फसलों को उखाड़ दिया तथा जेसीबी की सहायता से कई कच्चे और पक्के मकान तोड़ कर मलबे में तब्दील कर दिया।
Thursday, 19 June 2025
डिग्गी में 2 हजार बीघा चरागाह जमीन पर अवैध खनन:अतिक्रमण भी किया, मवेशी चराने में हो रही परेशानी, प्रशासन मौन
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/illegal-mining-on-two-thousand-pasture-lands-in-diggi-135268573.html
Wednesday, 18 June 2025
सरिस्का के जंगल से बिलायती बबूल हटा रहे:पहले चरण में 500 हैक्टेयर वन भूमि पर घास, दूब और पानी का क्षेत्र बढ़ाने पर जोर
Tuesday, 17 June 2025
नारेडा खुर्द में श्रमदान कार्यक्रम:खेमदास आश्रम के पास चारागाह भूमि पर किया वृक्षारोपण, जल संरक्षण की ली शपथ
नारेडा खुर्द में मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान के तहत वृक्षारोपण और श्रमदान कार्यक्रम ग्राम पंचायत अकलीमपुर के खेमदास आश्रम के पीछे चारागाह भूमि पर मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
नीमराना विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल और सहायक अभियंता मुकेश गुप्ता, सरपंच संघ अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, अकलीमपुर के सरपंच संजीव कुमार यादव, कनिष्ठ तकनीकी सहायक मुकेश चौधरी और कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/neemrana/news/labor-donation-program-in-nareda-khurd-135254152.html
Monday, 16 June 2025
चरागाह भूमि में होगा पौधरोपण, बबूल हटाने का कार्य जारी: ग्राम पंचायत द्वारा इस वर्ष बरसाती मौसम में चरागाह भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
ग्राम पंचायत ने चरागाह भूमि की सुरक्षा के लिए चारों ओर तारबंदी (तार फेंसिंग) हेतु 1 करोड़ का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। जानकारी के अनुसार गांव में कुल 600 बीघा से अधिक चरागाह भूमि है, जो मेज नदी के दोनों ओर फैली हुई है। प्रारंभिक चरण में गौशाला की ओर स्थित भूमि को साफ कर पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। जेसीबी से बबूल के पेड़ों को जड़ से उखाड़कर ट्रेलरों में भरकर बाहर भेजा जा रहा है। अब तक करीब 200 बीघा भूमि से बबूल हटाया जा चुका है। नदी के एक ओर की भूमि की पूरी सफाई होने के बाद पौधरोपण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
चारागाह भूमि में पौधरोपण किया जाएगा, जिसके लिए बबूल हटाकर सफाई करवाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा तारबंदी के प्रस्ताव मांगे गए थे, जिसके अंतर्गत 1 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
भवानीशंकर मीना, प्रशासक
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/bundi-news/plantation-will-be-done-in-pasture-land-work-of-removing-acacia-continues-19675152
Sunday, 15 June 2025
चारागाह भूमि पर अवैध खनन के विरोध में प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा
उदयपुर। लोसिंग में चारागाह भूमि पर अवैध रूप से खनन के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लोसिंग प्रशासक हेमंत श्रीमाली के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द से खनन रुकवाकर राजकीय भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले माइंस मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान शिव सिंह, भेरूसिंह, प्रेमसिंह, शंकरसिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
एनीकट निर्माण का विरोध: जिले के पाणुंद के भगड़ गांव में आम रास्ते में बन रहे एनीकट निर्माण का कार्य नहीं रुक रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर, जल विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने विधायक उदयलाल डांगी से भी वार्ता की है।
सभी से काम रोकने की मांग की है। ग्रामीण लक्ष्मीलाल डूंगावत ने बताया कि जिस जगह यह एनिकट बन रहा है वहां आम रास्ता है जो आगे गांवों में जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कार्य नहीं रोका गया तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
Saturday, 14 June 2025
सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया:खानपुर मीना में चारागाह और करेरुआ में आम रास्ते की भूमि से हटाया अतिक्रमण
बाड़ी उपखंड प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांवों में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। ग्रामवासियों की बार-बार शिकायतों के बाद प्रशासन ने चारागाह व आम रास्ते की भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
खानपुर मीणा गांव में खसरा नंबर 102, 114 और 115 की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण हटाए। इस टीम में भू अभिलेख निरीक्षक हरवेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह और पटवारी नवीन कुमार, गिर्राज सिंह, महावीर सिंह शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी और अवैध निर्माण हटाने का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
आम रास्ते की भूमि पर दूसरी कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई करेरूआ गांव में की गई, जहां खसरा नंबर 622 की आम रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। भू अभिलेख निरीक्षक पिंकी मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पटवारी मनीषा चंदेलवाल, मनीष मित्तल और देवेंद्र मीणा ने मौके पर मौजूद रहकर कब्जा हटवाया। इस दौरान लोगों को सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
जनसुनवाई व चौपाल से निकला समाधान का रास्ता
बाड़ी तहसीलदार उत्तमचंद बंसल ने बताया कि ग्रामीणों ने मासिक जनसुनवाई, रात्रि चौपाल और संपर्क पोर्टल के माध्यम से अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। गर्मी के इस मौसम में भी प्रशासनिक टीम लगातार अभियान जारी रखे हुए है।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/badi/news/government-land-freed-from-encroachment-135233403.html
Friday, 13 June 2025
मिट्टी व अभ्रक का अवैध खनन, तहसीलदार ने पकड़े मिट्टी से भरी दो ट्रॉली - मांडल तालाब में मिट्टी के साथ अभ्रक का भी अवैध खनन
भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में स्थित प्रदेश के ए श्रेणी के सबसे बड़े तालाब में मिट्टी के साथ अभ्रक का भी अवैध खनन हो रहा है। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान तालाब से अभ्रक निकालने के उपकरण जब्त किए हैं। वही अवैध मिट्टी से भरी दो ट्रेक्टरट्रॉली को भी जब्त कर उन्हें मांडल थाना पुलिस के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई से पहले ही सूचना मिलने पर तालाब में मिट्टी खोदने में लगी जेसीबी को हटा दिया गया। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका में गुरुवार के अंक में मांडल तालाब में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध दोहन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसे उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सुमन गुर्जर को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसीलदार सुमन गुर्जर के नेतृत्व में गठित दल ने गुरुवार सुबह भीलवाड़ा मार्ग पर मांडल तालाब से अवैध मिट्टी ले जाते दो ट्रेक्टरट्रॉली को जब्त कर पुलिस को सौपा। अलसुबह कीरखेड़ा मार्ग पर ट्रेक्टर तेज गति से दौड़ रहे थे। प्रशासन की कार्रवाई को देख सब गायब हो गए। नायब तहसीलदार लक्ष्मीलाल शर्मा, गिरदावर दुर्गेश तेली व पटवारी प्रमोद कुमार ने तालाब के पेटा क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी दोहन का मौका निरीक्षण किया। मौके पर कोई भी वाहन नहीं मिला, लेकिन मिट्टी खनन के ताजा निशान मिले हैं।
अभ्रक का भी अवैध खनन
दल को पेटाकास्त क्षेत्र में कई गड्ढे में अभ्रक का खनन भी मिला। प्रशासन के वाहन को देखकर वहां काम कर रहे श्रमिक अपने औजार छोड़ कर भाग निकले। दल ने मौके से गेती, तगारी, पावडा, सरिए, हथोड़े जब्त किए हैं। प्रशासन की टीम के निकलने के कुछ समय बाद ही वहां फिर से खनन शुरू हो गया था।
कलक्टर व एसपी से की थी शिकायत
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने गत 28 फरवरी को मांडल थाने में शांति समिति की बैठक ली थी। इसमें लोगों ने मांडल तालाब व चारागाह जमीन से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद हो रहे थे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/bhilwara-news/illegal-mining-of-soil-and-mica-tehsildar-caught-two-trolleys-full-of-soil-19666408
Thursday, 12 June 2025
एक सप्ताह पूर्व दिए थे नोटिस, समझाइश से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की रही अहम भूमिका
- आमलिया की 37 बीघा चारागाह भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया
भास्कर न्यूज | मिश्रौली
ग्राम पंचायत के नवीन ग्राम आमलिया में बुधवार को कार्रवाई कर 37 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वर्षों से इस भूमि पर 14 अतिकर्मियों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। इनको हटाने की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। आखिरकार प्रशासनिक पहल और ग्राम पंचायत की सक्रियता से यह कार्रवाई हुई।
करीब एक सप्ताह पूर्व प्रशासन ने सभी अतिकर्मियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने पर बुधवार को तहसीलदार अब्दुल हफीज व सरपंच जगमाल सिंह चौहान के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी गई। ग्रामीणों को सार्वजनिक हित समझाते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया गया, जिस पर सभी अतिकर्मी राजी हो गए और अपना कब्जा स्वयं हटा लिया।कार्रवाई के दौरान सावल मशीन की सहायता से भूमि से बचा अतिक्रमण हटाया गया। संपूर्ण चारागाह भूमि की सीमांकन कर खाई खुदवाकर सुरक्षित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार, कानूनगो ललित शर्मा, थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, पटवारी मनीषा नागर, सचिव राकेश कुमार पाटीदार और पुलिस जाब्ते के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिक्रमण हटने के बाद आमलिया खेड़ा के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया। सभी ने प्रशासन और पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भूमि ग्राम मवेशियों के चारे व सामूहिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षों से लंबित मांग आज पूरी होने से ग्रामीणों में संतोष है।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/bhawani-mandi/news/notices-were-given-a-week-ago-encroachment-was-removed-by-persuasion-administration-played-an-important-role-135216138.html
Saturday, 7 June 2025
चारागाहों पर भू-माफियाओं के कब्जे और नकली घी, खाद, बीज की सीबीआई जांच कराएं : चौधरी
- अजमेर डेयरी अध्यक्ष ने जांच के आदेश नहीं देने पर किसान आंदोलन की चेतावनी दी
Friday, 6 June 2025
वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान
चारागाह भूमि विकास समिति मिंडोलिया द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया
Thursday, 5 June 2025
‘चारागाह भूमि पर अतिक्रमण नहीं बख्शा जाएगा, विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए भ्रांतियां फैला रहा’, विधायक अर्जुनलाल जीनगर का बयान
-
https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/suroth/news/encroachment-removed-from-108-bigha-pasture-land-in-rejwas-dbp-137827427.html
-
जिलास्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से अतिक्रमण हटवाने सहित 146 परिवाद मिले जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में...
-
https://www.univarta.com/news/rajsthan/story/3520177.html












