Showing posts with label Sawai Madhopur. Show all posts
Showing posts with label Sawai Madhopur. Show all posts

Thursday, 25 September 2025

चरागाह भूमि में से अतिक्रमण हटवाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया

सवाई माधोपुर | भूमाफिया द्वारा पुसोदा गांव में चरागाह भूमि में बने आम रास्ते को बंद कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 72 बीघा चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर संबंधित अतिक्रमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में पुसोदा निवासी भोलाराम जाट व जुगराज ने बताया कि पुसोदा गांव से खेतों तक जाने के लिए 72 बीघा चरागाह भूमि में से 60 फीट चौड़ा रास्ता बना हुआ है। गांव के किसान अपने खेतों पर आने -जाने के लिए इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ने चरागाह भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है। इससे उनका आवागमन बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समय रबी की फसल बुआई का समय है। ऐसे में रास्ता बंद होने से उनके खेत बुआई के अभाव में खाली पड़े हुए है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/a-memorandum-was-submitted-to-the-collector-to-remove-encroachment-from-the-grazing-land-136004840.html


Thursday, 24 July 2025

बिचपुरी गांव में दबंगों ने किया अतिक्रमण:ग्रामीणों ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने को कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

ग्राम पंचायत बिचपुरी के ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सार्वजनिक चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर जिला कलेक्टर कानाराम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।

चारागाह भूमि पर किया निर्माण

ग्रामीणों ने बताया कि खसरा नंबर 1861/1869, 1841, 1837 सहित अन्य भूमि पर कुछ लोगों ने कच्चा-पक्का निर्माण, बोरिंग और खेती कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह भूमि पशुओं की चराई के लिए आरक्षित है, जिस पर अतिक्रमण के कारण गांव के पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह भूमि वर्ष 1912 से चारागाह के रूप में चिन्हित है और वन विभाग की ओर से भी इसकी पुष्टि की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ प्रभावशाली लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है और निजी उपयोग में ले रहे हैं। इससे गांव की सार्वजनिक व्यवस्था और पशुधन की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए और चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजाराम देवी मोती, फतेहसिंह गुर्जर, पवन गुर्जर, मोहन गौरीशंकर, सीता देवी, किशनलाल, रिंकु गुर्जर, कैलाश गुर्जर, बलराम गुर्जर, मौहरसिंह गुर्जर, तारा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/the-bullies-encroached-upon-bichpuri-village-135520275.html


Thursday, 26 December 2024

जिला कलक्टर ने अजनोटी में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुरः प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का उनके घर के नजदीक सुनवाई करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत अजनोटी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि गांव मौहल्लों की स्वच्छता सड़क, नाली, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था करना पंचायत का दायित्व है।


उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे पंचायत के अधिकारियों का राजकार्य में सहयोग करें, पानी सड़कों पर व्यर्थ न बहाये, अतिक्रमण न करें, आपसी भाई चारे व शांतिपूर्ण तरीके से रहे। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के अन्तर्गत पूर्व में किए गए आवेदनों की वरीर्यता सूची को ग्राम विकास अधिकारी पंचायत भवन पर चस्पा करें। इस योजना के अन्तर्गत अन्य पात्र व्यक्तियों के लिए ईमानदारी से नये सर्वे किया जाए और पीएम आवास आवंटित करने का निर्णय ग्राम सभा में दिया जाए।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिस किसी ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है वे तत्काल प्रभाव से अपना अतिक्रमण हटा ले नहीं तो अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उसके खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच को निर्देशित किया कि अगर अतिक्रमण हटाने के लिए 10 से अधिक पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है तो जिला कलक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अवगत कराए। वहीं उन्होंने जलदाय विभाग के जेईएन व पटवारी को पेयजल और रास्तों के अतिक्रमण की समस्याओं के निराकरण के संबंध में संयुक्त रूप से गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटवाने, कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटन करने, गौशाला बनवाने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरस्त करवाने आदि प्रकरण प्राप्त हुए। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://vikalptimes.com/district-collector-listened-to-the-problems-of-villagers-in-ajnoti-sawai-madhopur/

Saturday, 23 November 2024

गुडला नदी गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण: ग्रामीणों ने SDM आफिस पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन, SDM को‌ ज्ञापन‌ सौंपा


बौंली उपखंड की ग्राम पंचायत निमोद राठौद के ग्राम गुडला नदी में चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता नजर आया। दर्जनों की तादाद में ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण टीकाराम, राम कल्याण, रामविलास देवलाल आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत निमोद राठौद के ग्राम गुडला नदी में चारागाह भूमि की खसरा संख्या 235 पर प्रभावी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का आदेश 21 अक्टूबर को निर्धारित किया गया था। राजस्व विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस जाब्ता नहीं पहुंचने से राजस्व विभाग की टीम बैरंग लौट आई और कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस जाब्ता नहीं पहुंचने के कारण मौके पर अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है।

पुखराज गुर्जर ने बताया कि लगभग 40 से 50 बीघा चरागाह भूमि पर करीब 12 लोगों ने अतिक्रमण कर कृषि कार्य किया हुआ है। लगभग दो वर्ष पहले अतिक्रमण को लेकर खूनी संघर्ष भी हुआ था। जिसमें दर्जनों की तादाद में लोग घायल हुए थे। ऐसे में उक्त मामला बेहद संवेदनशील है। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की साथ ही एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंप कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मोहनलाल, मनसुख, हरिशंकर गुर्जर, बस राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/encroachment-on-pasture-land-in-gudla-nadi-village-134001250.html

Wednesday, 20 November 2024

स्कूल के खेल मैदान और चरागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण: जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर से की थी शिकायत


गंगापुर सिटी करौली रोड गंगाजी की कोठी के पास ग्राम पंचायत टोकसी की सूरजपुरा की ढाणी के पास चरागाह और सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को अतिक्रमण दस्ते की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान शिकायत की थी।

पटवारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी की जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत टोकसी की सूरजपुरा ढाणी में गवर्नमेट अपर प्राइमरी स्कूल के खेल मैदान और चरागाह भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। इस पर कलेक्टर ने गंगापुर सिटी तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार गंगापुर सिटी सुधा रानी के निर्देश पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, पटवारी जितेन्द्र कुमार और पुलिस के जवान और अतिक्रमण दस्ते की टीम, नगर परिषद की जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि चरागाह भूमि और खेल मैदान से होकर कुछ भू-माफियाओं ने मोरम डालकर रास्ता निकाल दिया था। पास ही भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा था और प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर टीम ने जेसीबी से उक्त खसरा नंबर पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर ध्वस्त कर दिया। साथ ही रास्ते के लिए बिछाई गई मोरम को भी जेसीबी से हटा दिया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/gangapur/news/encroachment-removed-from-school-playground-and-pasture-land-133995781.html


Friday, 8 November 2024

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया निर्माणाधीन भवन को जमींदोज किया

गंगापुर सिटी| कलेक्टर के निर्देशन में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी बृजेन्द्र मीना के नेतृत्व में ग्राम मिर्जापुर में तहसीलदार सुधारानी ने चरागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि मिर्जापुर में खसरा नंबर 237 एवं 208/1116 रकबा 0.0209 से अवैध कब्जा हटवाया गया। उप जिला कलेक्टर ने बताया कि राजस्व नियमों एवं अधिनियमों के उल्लंघन के प्रति राज्य सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अवैध अतिक्रमण से संबंधित मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अख्तियार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी अनुपालना में पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा उक्त चरागाह भूमि से जेसीबी लगाकर निर्माणाधीन भवन को जमींदोज कर अवैध कब्जे को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस उपाधीक्षक संतराम मीना, उदई मोड़ थानाधिकारी नरेश पोसवाल सहित जाप्ता मौजूद रहा। इसी तरह ग्राम चूली में खसरा नंबर 1173 रकबा 0.11 हैक्टेयर से मिट्टी तारबंदी आदि लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। इस पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया और रास्ते को सुचारू कर दिया गया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/gangapur/news/encroachment-from-pasture-land-removed-under-construction-building-razed-to-the-ground-133930091.html


Saturday, 5 October 2024

खिरनी में सरकारी भूमि पर चला प्रशासन का पीला पंजा: पुलिस जाब्ते की मदद से 100 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया


मलारना डूंगर उपखंड के खिरनी कस्बे में शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां करीब 100 बीघा चारागाह और सिवायचक भूमि पर दबंग व्यक्तियों की ओर से किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने जेसीबी का पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया गया। प्रशासन की ओर से अचानक की गई कार्रवाई के चलते कानून व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। ASP दिनेश कुमार के नेतृत्व में DSP अंगद शर्मा सहित बौंली, मलारना डूंगर, सूरवाल और मित्रपुरा थाना पुलिस सहित सवाई माधोपुर पुलिस लाइन से आया 100 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर मौका मजिस्ट्रेट के रूप में बौंली एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा, मलारना डूंगर तहसीलदार व कार्यवाहक एसडीएम सीमा घुणावत, नायब तहसीलदार रामभरोसी महावर सहित राजस्व विभाग के गिरदावर पटवारी मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार रामभरोसी महावर ने बताया कि खिरनी कस्बे की राजस्व सीमा में बौंली रोड पर चारागाह और सिवायचक भूमि पर कुछ दबंग व्यक्तियों के द्वारा तार फेंसिंग लगाकर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया था। वहीं कुछ लोगों के द्वारा पक्की दीवार और मकान बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के टीम ने सरकारी भूमि का सीमाज्ञान किया। उसके बाद चरागाह और सिवायचक भूमि को चिन्हित कर शनिवार सुबह करीब 10 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जो देर शाम तक जारी रही। कार्रवाई के दौरान पांच जेसीबी मशीनों के द्वारा पक्का अतिक्रमण सहित सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दिन भर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। कानून व्यवस्था को लेकर यहां चार थानों की पुलिस एक ASP, DSP सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया था।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/administrations-yellow-paw-moves-on-government-land-in-khirni-133754520.html

Wednesday, 11 September 2024

31 अतिक्रमणियों को 60 दिवस का सिविल कारावास: अवैध रूप से 45 बीघा में बोई गई फसल को जेसीबी से किया नष्ट

 

अतिक्रमण के विरुद्ध राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में बुधवार को गंगापुर सिटी के उपखण्ड अधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्त्व में ग्राम मैडी में 45 बीघा चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि वजीरपुर के ग्राम मैडी में आराजी खसरा नंबर 1536, 1272/2, 1436, 1606, 1501, 1616, 1631/1680, 1631 रकबा 45 बीघा से अवैध कब्जा हटवाया गया। इस दौरान फसल को खुर्दबुर्द कर नष्ट किया गया। साथ ही कार्रवाई में अवरोध पैदा करने पर 31 अतिक्रमणियों को धारा 91 के तहत 60 दिवस के सिविल कारावास के लिए जेल भेजा गया। वहीं, लगान का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया।

उपजिला कलेक्टर ने बताया कि राजस्व नियमों एवं अधिनियमों के उल्लंघन के प्रति राज्य सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अवैध अतिक्रमण से संबंधित मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति इख्तियार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी अनुपालना में पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जा चुकीं है और आगे भी जारी रहेगी।

उपजिला कलेक्टर ने आम नागरिकों से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण नहीं करने की पुनः अपील की, ताकि जिला प्रशासन को अतिक्रमण के लिए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु बाध्य नहीं होना पड़े। साथ ही उन्होंने गैर मुमकिन पाल, मंदिर माफ़ी, शमशान, सिवायचक एवं चारागाह आदि सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखने का जिलेवासियों से आग्रह किया।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा उक्त चारागाह भूमि से 2 जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर अवैध कब्जे को हटवा दिया गया। कार्रवाई शाम तक चली। इस दौरान मौके पर तहसीलदार बसंत शर्मा, सरपंच हरिसिंह मीना सहित संबंधित भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी पुलिस के जवान व महिला जाब्ता आदि मौजूद रहा।

गौरतलब है की चरागाह की करीब 50 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल बोने के मामले को लेकर गांव के लोगों के द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन दिया जा रहा था और कार्रवाई नहीं होने से उन्हें आक्रोश था। धरनार्थियों ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले में प्रशासन को अवगत कराते हुए ज्ञापन देकर शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश था।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/gangapur/news/60-days-civil-imprisonment-to-31-encroachers-gangapur-city-rajasthan-133627150.html


Tuesday, 3 September 2024

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी


गंगापुर सिटी के पास गंगाजी की कोठी खानपुर बडौदा के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर गोचर-चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी को ज्ञापन देकर शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

खानपुर बडौदा सरपंच छुट्टनलाल के अलावा ग्रामीण कमलेश सैनी, महेश माली, धनसिंह, लेखराज, मुकेश, बलराम सैनी, सियाराम सैनी, गुलाब सैनी, दीपक बैरवा, राधेश्याम, गोरधन आदि ने बताया कि गंगाजी की कोठी के पास चरागाह-गोचर भूमि पर नरेश मीणा ने गोशाला के नाम पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया और यहां गोशाला के नाम पर अवैध रूप से बिजली का भी उपयोग किया जा रहा है, जबकि यह जगह चरागाह की है। ग्रामीण चरागाह में अपने मवेशियों के चराने के लिए ले जाते हैं, लेकिन उक्त व्यक्ति उनके मवेशियों को चरागाह में चरने से रोक रहा है, साथ ही मारपीट करने पर आमादा है।

इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद है। प्रशासन को करीब 20 दिन पूर्व शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से यहां संचालित अवैध गोशाला को हटवाकर चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/gangapur/news/demand-to-remove-encroachment-from-pasture-land-gangapur-city-rajasthan-133584938.html

Monday, 15 July 2024

अवैध बजरी खनन और भंडारण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई: गंभीरा गांव की चरागाह भूमि से 70 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त


मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस, माइनिंग और राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई। मंगलवार देर रात SDM बद्रीनारायण विश्नोई के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने भूखा बनास नदी सहित अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ दबिश दी, लेकिन बजरी माफियाओं को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की भनक लग गई। जिसके चलते बजरी माफिया अपने वाहनों को लेकर फरार हो गए। इस दौरान बजरी खनन,भंडारण और परिवहन के खिलाफ गठित संयुक्त टीम ने गंभीरा गांव की चरागाह का भूमि पर पड़े 70 टन अवैध बजरी के स्टॉक को जब्त किया।

SDM बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव के निर्देशन पर 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंगलवार रात अवैध बजरी खनन भंडारण और परिवहन के खिलाफ भूखा बनास नदी में दबिश दी गई। परंतु बजरी माफियाओं को संयुक्त कार्रवाई की भनक लग गई जिसके चलते बनास नदी में हड़कंप मच गया इस दौरान बजरी माफिया अपने वाहनों को लेकर फरार हो गए। एसडीएम ने बताया कि गंभीरा गांव की चारागाह भूमि पर पड़े 70 टन अवैध बजरी के स्टॉक को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सीमा घुणावत, थाना अधिकारी संपत सिंह, खनन विभाग के फोरमैन रजनीश हल्का पटवारी हरिओम सुमन आदि मौजूद रहे।

SDM विश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन पर 16 जुलाई से 31 जुलाई तक अवैध बजरी खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तहसीलदार, थाना अधिकारी, सहायक खनिज अभियंता, परिवहन निरीक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी और सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में अवैध बजरी के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मलारना डूंगर क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी खनन और परिवहन नासूर बनता जा रहा है। अवैध बजरी के वाहनों से क्षेत्र की सड़क टूटने के साथ-साथ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/joint-action-against-illegal-gravel-mining-and-storage-133334905.html

Sunday, 12 May 2024

चारागाह भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण: उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई


उच्च न्यायालय से पारित आदेश की अनुपालना अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में गुढ़ाचन्द्रजी के नायब तहसीलदार मुकेश मीना द्वारा मंगलवार को नादौती उपखंड के ग्राम रिंगसपुरा में चारागाह भूमि पर पत्थर, पाइप, ईंधन डालकर व झोंपड़ी का निर्माण कर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर हटवाया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के उक्त आदेश की अनुपालना में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई और अवैध कब्जे को जेसीबी से हटवाया गया। इस दौरान एक जेसीबी लगाकर झोंपड़ी को जमीदोज किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा चारागाह भूमि खसरा नंबर 4363 से पत्थर, पाइप, ईंधन डालकर व झोंपड़ी का निर्माण हटवाकर उच्च न्यायालय के उक्त आदेशों की पालना की गई।

कार्रवाई के दौरान मौके पर गिरदावर प्रेम सिंह, अशोक शर्मा, पटवारी संदीप कुमार, चेतन प्रकाश सहित अन्य राजस्व कार्मिक, पुलिस के जवान एवं महिला जाब्ता आदि उपस्थित थे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/gangapur/news/illegal-encroachment-removed-from-pasture-land-gangapur-city-rajasthan-133018913.html

Thursday, 22 February 2024

राजस्व विभाग की टीम ने 21 हैक्टेयर चरागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण


सवाई माधोपुर: राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती दिखाते हुए ग्राम खिलचीपुर में कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से 21 हैक्टेयर चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। साथ ही अतिक्रमियों को दुबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया है। उप जिला कलक्टर सवाई माधोपुर बद्रीनारायण विश्नोई (अतिरिक्त प्रभार) ने बताया कि ग्राम खिलचीपुर स्थित सरकारी चारागाह भूमि, खसरा न. 4770, रकबा 21.90 हेक्टेयर भूमि पर कुछ अतिक्रमियों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को दूरभाष पर शिकायत कर मामले से अवगत कराया। इस पर उप जिला कलक्टर विश्नोई मौके पर पहुंचे। यूआईटी स्टाफ और पुलिस जाब्ते की मदद से एसडीएम ने लगभग 3 घंटे जेसीबी चलाकर मौके से सीमेंट के खंभे और फेसिंग को तुड़वाकर अतिक्रमण हटवाया है। एसडीएम विश्नोई ने संबंधित अतिक्रमियों को कानूनन पाबंद करने और उनके खिलाफ सरकारी चरागाह भूमि को खुर्द-बुर्द करने, राजकीय परिसंपत्तियों के विरूपण और हड़पने की बदनीयती की प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए है। अतिक्रमण दल में डीआईएसपी दीपक खंडेलवाल, कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार (यूआइटी) चन्द्रशेखर, गिरदावर मुकेश मीना, कुण्डेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज गणेशधाम इंद्रजीत और पटवारी पुखराज मीना शामिल रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://jantaserishta.com/local/rajasthan/revenue-department-team-removed-encroachment-from-21-hectares-of-pasture-land-21--3128640?infinitescroll=1

Sunday, 11 February 2024

चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण, जब्त किये जाली खंभे

इशरदा राण्या कान्या बालाजी मंदिर तलाई पर गत शुक्रवार को चारागाह भूमि पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया था जिससे इशरदा, शिवाड़, सारसोंप के ग्रामीणों में आक्रोश समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ बढ़ रहा था। जिसकी सूचना प्रशासन के उच्च अधिकारी को मिलने पर प्रशासन के अधिकारी चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार कमल पचौरी ने नायक तहसीलदार सुरेश बंद्र जैन, थाना प्रभारी भंवर सिंह, चौकी प्रभूची शिवाड़ मदनलाल बंजारा, चौकी प्रभारी इशरदा रामकुमार गोरा, हल्का पटवारी उमेश बैरवा मय दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर तार खंबे जाली को जप्त किया।

शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल बंजारा ने बताया कि शुक्रवार को राण्यां कान्या बालाजी मंदिर तलाई पाल पर चारागाह भूमि पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया था जिसकी शिकायत बालाजी मंदिर पुजारी शिवचरण योगी ने क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ चौकी शिवाड़ पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से अतिक्रमण हटवा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी। जिस पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

मंदिर पुजारी शिवचरण योगी ने बताया कि एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा 2009 में इस भूमि पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई थी जिसकी शिकायत तत्कालीन जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को करने पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए यथा स्थिति बनाए रखने को यह कुछ लोगों को पाबंद किया था जिससे जब से अब तक वहीं स्थिति बनी हुई थी लेकिन समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने शुक्रवार को इस स्थान पर तारबंदी कर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी। इसकी सूचना शिवाड़ पुलिस चौकी हल्का पटवारी को दी गई।
जिस पर शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी हल्का पटवारी मौके पर पहुंचकर उन्हें तारबंदी नहीं करने के लिए समझाइया की घरंतु इन लोगों ने रात में वहां तारबंदी कर माहौल खराब करने की कोशिश की। पुजारी ने कहा कि प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग है। जिस पर पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल बंजारा ने अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मूल ऑनलाइन लेख  - https://vikalptimes.com/encroachment-removed-from-pasture-land-in-shivar/

Saturday, 10 February 2024

शिवाड़ में मन्दिर के पास चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग

जिले के चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड के शिवाड़ में स्थित राण्या कान्या बालाजी के मंदिर के पास तलाई पाल चारागाह भूमि पर कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की। जिसके खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मधुरिया ने बताया कि बालाजी के मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया है।

इस भूमि पर पूर्व में भी इन लोगों ने अतिक्रमण करने की कोशिश की थी, जिस पर प्रशासन ने आकर अतिक्रमण को हटवा कर पाबंद किया था जो आज तक जारी है। लेकिन पाबन्दी के बावजूद भी इन्ही लोगों द्वारा पुनः लगभग 1 बीघा जमीन पर तारबंदी करके अतिक्रमण कर लिया है, जिसके खिलाफ लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। बालाजी मंदिर पुजारी ने क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ पुलिस चौकी शिवाड़ पहुंचकर प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर हल्का पटवारी भी मौजूद था जिसकी जानकारी स्थानीय कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को दे दी है। पुजारी शिवचरण योगी ने बताया कि एक समुदाय विशेष लोगों द्वारा 31 अगस्त 2009 में भी इस तरह का भूमि पर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी जिस पर उक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा ने कार्यवाही करते हुए यथा स्थिति बनाए रखते हुए कुछ लोगों को पाबंद किया था जब से अब वहीं स्थिति बनी हुई थी परंतु शुक्रवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने इस स्थान पर तारबंदी करने लगे जिस पर शिवाड़ पुलिस चौकी, हल्का पटवारी मौके पर पहुंचकर श्वन्हें तारबंदी नहीं करने के लिए समझाइश की।

परंतु रात को इन लोगों ने वहां तारबंदी कर माहौल खराब करने की कोशिश कि जिस पर शनिवार को सारसीप, इसरदा, शिवाड़ एवं बालाजी के भक्तों द्वारा शिवाड़ चौकी पहुंचकर ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर शिवाड़ पुलिस स्टाप, पटवारी ने ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की अपील कर ग्रामीणों को वापस भेजने की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://vikalptimes.com/demand-to-take-action-against-those-encroaching-on-pasture-land-near-the-temple-in-shivar/

Friday, 21 April 2023

प्रशासन की लापरवाही: पुरानी तहसील की इमारत में भरा चारा

 

वजीरपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही के चलते पुरानी तहसील के भवन परिसर में चारा भूसा व वाहन का ठहराव होने लगा है। धीरे धीरे यह चारागाह, सिवायचक जमीनों पर जैसे कब्जा होता है। उसी प्रकार इस परिसर पर भी होने की आशंका बढ़ जायेगी। क्षेत्र में अनेक किसानों ने प्रशासन के कर्मचारियों की मिली भगत से सरकारी जमीन अपने नाम करवा ली गई। वही अतिक्रमण करने वाले दबंगों द्वारा बाजार मोहल्ला व सड़क मार्ग को सकड़ा कर दिया जाता है।

फिर भी प्रशासन मौन नजर आता है। मौन रहने में मिली भगत की आशंका बन जाती है। हाल ही में चारागाह की भूमि पर लोगों ने मिलकर स्थापित कर दी। जिसकी न तो कोई स्वीकृति थी, फिर भी मूर्ति खड़ी हुई और अनावरण भी हो गया। प्रशासन मौके पर पहुंचा भी, लेकिन कुछ न कर सका। इसी प्रकार अब पुरानी तहसील में वाहन रखा जाने लगा।इससे पहले एक परिवार रहा करता था। अगर इस प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो धीरे धीरे इस पर भी कब्जा हो सकता है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/fodder-filled-in-old-tehsil-building-131185012.html

Sunday, 19 March 2023

अतिक्रमण हटाएगा: आरपुरा गांव की चरागाह भूमि पर से 22 को राजस्व विभाग हटाएगा अतिक्रमण

बाटोदा बरनाला तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सांचौली के आरपुरा गांव में करीब दो सौ बीघा से अधिक चरागाह भूमि पर हो चुके कब्जे को राजस्व विभाग द्वारा 22 मार्च को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला कर लिया है। फिलहाल गठित की गई टीम भूमि की पैमाइश करके समझाइश से अतिक्रमण हटाने की पहल करेंगे।

समझाइश करने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार बृजेश मीना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक कल्टीवेटर सहित ट्रैक्टर तथा 15 से 20 जेसीबी आदि संसाधन उपलब्ध करने के लिए पंचायत प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/revenue-department-will-remove-encroachment-from-the-pasture-land-of-arpura-village-on-22-131054773.html

Tuesday, 14 February 2023

400 बीघा जमीन पर SDM से अतिक्रमण हटाने की मांग: गण्डावर पंचायत के पीपलदा के ग्रामीणों ने दी खुद कार्रवाई करने की चेतावनी

 

खण्डार के गण्डावर पंचायत के गांव पीपलदा के करीब 400 बीघा ग्रामीण चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटने की मांग को लेकर SDM कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच हनुमान मीणा के नेतृत्व में सोमवार को SDM को ज्ञापन सौंपा।

ग्राम पंचायत सरपंच हनुमान मीणा ने बताया कि राजस्व विभाग आए दिन अतिक्रमण की बेदखली की तारीख पर तारीख देता रहता है। विभाग कभी पुलिस जाब्ता नहीं होने तो कभी कर्मचारी नहीं होने के बहाने बनाकर अतिक्रमण की बेदखली से बच रहा है।

सरपंच ने बताया कि पिछले साल ग्रामीण करीब 64 दिन तक तहसील में धरना देकर बैठे रहे। जिसके बाद ग्रामीण व राजस्व विभाग के समझौता हुआ की आगे से चारागाह भूमि पर खेती नहीं करेंगे, लेकिन थोड़े दिन बाद ही अतिक्रमणकारियों ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन देकर बताया कि बार बार अतिक्रमण की बेदखली की तारीख पर तारीख दी जा रही है, लेकिन अतिक्रमण की बेदखली नहीं हो रही है। रामप्रसाद मीणा, रामचरण मीणा, छोटेलाल, मिश्रीलाल ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को अतिक्रमण की बेदखली नहीं हुई तो ग्रामीण अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे जिससे गांव का माहौल भी बिगड़ सकता है। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/villagers-of-pipalda-of-gandavar-panchayat-demanded-removal-of-encroachment-by-sdm-130920585.html

Monday, 16 January 2023

चरागाह भूमि पर अतिक्रमण: चरागाह भूमि गुड़ला ओर कराडी से फिर नहीं हटा अतिक्रमण, ग्रामीणों का आरोप- कभी पुलिस जाब्ता तो कभी संसाधनों का बहाना बना रहा प्रशासन

 


बौंली क्षेत्र के राठोद निमोद ग्राम पंचायत के गुड़ला नदी और कराडी गांव के चरागाह भूमि से एक बार फिर अतिक्रमण नहीं हटने से ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की हैं। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद बौंली एसडीएम और तहसीलदार ने दोनों गांवों के चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम का अब तक तीन से चार बार गठन किया जा चुका है, बावजूद इसके उपखण्ड प्रशासन चरागाह से अतिक्रमण हटाने में फेल साबित हुआ हैं। गत 5 जनवरी को पुलिस जाब्ता के साथ गुड़ला नदी में अतिक्रमण हटाने आए एसडीएम को पंचायत के सरपंच द्वारा संसाधन उपलब्ध नहीं करवाने से बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लाैटना पड़ा था। भास्कर ने कलेक्टर ने दिए चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश, सरपंच ने संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए, बैरंग लौटे एसडीएम शीर्षक के हवाले से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद बौंली एसडीएम बद्रीनारायण मीना ने 16 से 19 जनवरी को अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित थी, लेकिन चौथ का बरवाडा में माताजी का मेला होने से पुलिस जाब्ता नहीं मिलने से दूसरी बार भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में चरागाह भूमि पर फसल बुवाई के लिए दो पक्षों में कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हो चुका है जिसमें एक पक्ष से 60 और दूसरे पक्ष के 90 से अधिक लोगों के गंभीर चोट आई थी। घटना में 36 लोगों के सिर में टांके आए थे। जिला कलेक्टर में मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बौंली को तुरंत अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने के एक माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने से अब फसल कटाई को लेकर लड़ाई होने की आशंका हैं।

इन खसरों से हटाना था अतिक्रमण राजस्व विभाग के अनुसार 16 जनवरी को गुड़ला नदी के खसरा संख्या 591, 607 और कराडी के खसरा संख्या 445, 497, 510, 527, 526, 525, 518, 447, 492, 484, 483, 467, 462, 479, 465, 470, 493, 346, 463, 322, 454, 405, 346 सहित सिवायचक भूमि में सरसों और गेहूं की फसल को मशीनों से नष्ट कर अतिक्रमण हटाना था। बौंली एसडीएम ने आदेश जारी कर तहसीलदार बौंली के नेतृत्व में दो भू-अभिलेख निरीक्षकों तीन हल्का पटवारियों की टीम बनाई गई।

चार बाद तारीख बदली मगर फिर भी नहीं हटा अतिक्रमण
गुड़ला नदी और कराडी के चरागाह और सिवायचक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अब तक बौंली प्रशासन ने चार बार तारीख बदल दी लेकिन अतिक्रमण हटाने में फेल रहा। गुड़ला नदी में 5 व कराडी में 6 जनवरी को अतिक्रमण हटाना था। संसाधन उपलब्ध नहीं होने से प्रशासन बैरंग लाैटा तो एसडीएम ने फिर से 16 से 19 जनवरी की तारीख रखी, लेकिन पुलिस जाब्ता नहीं मिला तो अब फिर से अगली तारीख तय कर अतिक्रमण हटाना तय किया हैं। इससे पहले नवंबर और दिसंबर माह में दो बार तारीख दी जा चुकी हैं।

पुलिस का काम केवल सुरक्षा मुहैया कराना : सीओ
स्थानीय पुलिस थाने के जाब्ता के अलावा अन्य थाने से दस पुलिसकर्मी राजस्व विभाग काे अतिक्रमण हटाने के लिए भिजवाए गए थे। अतिक्रमण हटाना राजस्व विभाग का काम है। पुलिस का काम केवल सुरक्षा देने का हैं।
तेजपाठक, सीओ बामनवास

थानाधिकारी से पुन: जाब्ता मांग अतिक्रमण हटाएंगे : तहसीलदार
पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध नहीं होने से चार दिन तक अतिक्रमण हटाना मुश्किल था। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई। थानाधिकारी से पुन: जाब्ता की मांग कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
ब्रजेश सिहरा, तहसीलदार बौंली

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/encroachment-not-removed-from-pasture-land-gudla-and-karadi-villagers-allege-sometimes-police-raids-sometimes-the-administration-is-making-excuses-for-resources-130811088.html

अवैध अतिक्रमण: छाण में 13 बीघा चरागाह भूमि अवैध अतिक्रम

ग्राम पंचायत छाण के ग्रामीणों ने खंडार तहसीलदार तुलसीराम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ज्ञापन में तहसीलदार को बताया कि छाण पटवार हल्का क्षेत्र में खसरा संख्या 873 में रकबा 13 बीघा 7 बिस्वा चरागाह भूमि है, जिस पर छाण गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।

उन्होंने तहसीलदार से उक्त चरागाह भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने तथा अतिक्रमण करने वाले प्रभावशालियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/illegal-encroachment-of-13-bigha-pasture-land-in-chan-130807433.html

Monday, 9 January 2023

अतिक्रमण हटाएं: खेल मैदान के लिए अतिक्रमण हटाएं

सपोटरा नगरपालिका क्षेत्र के लाेकेश नगर के वाशिंदों का एक शिष्टमंडल अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा से मिला तथा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर खेल मैदान के लिए आवंटित करने का ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व सरपंच कमल मीणा, लखनलाल, चंद्रप्रकाश मीणा, हरि, बत्तीलाल, मुनीराज, सत्यप्रकाश आदि ने बताया कि विद्यालय के पास स्थित चारागाह भूमि पर कजोड़ी पत्नी स्व. रामकुमार मीणा, प्रहलाद पुत्र विशन्या मीणा तथा रामस्वरूप पुत्र हन्ना मीणा ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा मना करने पर उक्त अतिक्रमी झगड़ा फसाद करने पर आमदा हो गए। जबकि ग्रामीण उक्त भूमि पर विद्यालय के खेल मैदान बनाने के लिए पूर्व में राजस्व विभाग के आला अफसरों से गुहार कर चुके हैं।

दूसरी ओर पंचायत मंत्री से ग्रामीण खेल मैदान के लिए जमीन आवंटन करने की गुहार कर चुके है। ग्रामीणों ने उक्त भूमि खेल मैदान के लिए आवंटन के साथ अतिक्रमण नही हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर,कजोड़ी पत्नी रामकुमार ने उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को ज्ञापन देकर उसके आवासीय भूखंड पर ग्रामीण लामबंद होकर जबरन छप्परपोश में आग लगाकर भूखंड खाली करने की धमकी देने की शिकायत की है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/remove-encroachment-for-play-ground-130772488.html