Showing posts with label Illegal Occupation. Show all posts
Showing posts with label Illegal Occupation. Show all posts

Tuesday, 24 June 2025

धामंचा में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप:बेगूं में एसडीएम से मिले ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी

 

बेगूं क्षेत्र के धामंचा पंचायत में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कुछ स्थानीय लोगों ने पंचायत भवन के पास कुलाटिया रोड और पानी की टंकी के निकट सरकारी चारागाह भूमि पर कब्जा कर लिया है।

अतिक्रमणकारियों ने इस भूमि पर बाड़े बनाकर निर्माण कार्य कर दिया है। कुछ स्थानों पर अवैध मिट्टी खनन भी किया जा रहा है। इस कारण गांव के मवेशियों के लिए चरने की जगह नहीं बची है।

मंगलवार को भेरुलाल, प्रभूलाल, देवी लाल, शिवलाल, कैलाश समेत कई ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने और अवैध खनन रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है। समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/begun/news/allegation-of-illegal-occupation-of-pasture-land-in-dhamancha-135303025.html

Monday, 23 June 2025

चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीण:एसडीएम से की हटाने की मांग, पशुओं के चरने के लिए नहीं बची जगह

 

पुंवारखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने चारागाह और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

झालावाड़ के गंगधार क्षेत्र में स्थित पुंवारखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने चारागाह और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने चारागाह और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इन जमीनों पर फसल की बुवाई कर दी गई है। इससे गांव के मवेशियों के लिए चरने की कोई जगह नहीं बची है। मवेशी अब सड़कों पर आ जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार अतिक्रमणकारियों से कब्जा छोड़ने को कहा, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। उल्टे ग्रामीणों से झगड़ा करने लगते हैं। बरखेड़ा से तलाई की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भी अतिक्रमण के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

मूल ऑनलाइन लेख-https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/news/villagers-troubled-by-illegal-occupation-of-pasture-land-135296451.html