Showing posts with label Masalpur. Show all posts
Showing posts with label Masalpur. Show all posts

Thursday, 20 March 2025

मैंगरा खुर्द में चरागाह से हटाए कब्जे

मासलपुर। मासलपुर तहसील के गांव मैंगरा खुर्द में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि मैंगरा खुर्द में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इस पर बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से चरागाह भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा, गिरदावर और हल्का पटवारी भी मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/karauli/masalpur/news/occupation-removed-from-pasture-in-mangra-khurd-134672070.html