Showing posts with label Chhabra. Show all posts
Showing posts with label Chhabra. Show all posts

Saturday, 26 April 2025

50 साल से बंद रास्ते खुले, लोगों को मिली राहत

                                   

छबड़ा| रास्तों की समस्याओं के समाधान और आमजन को राहत देने के लिए 23 अप्रैल से रास्ता खोलो अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते, सार्वजनिक रास्ते, प्रचलित रास्ते, सिवायचक और चारागाह भूमि से गुजरने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को तहसीलदार यादवेंद्र यादव, भू-अभिलेख निरीक्षक और पटवारी की टीम ने करीब 50 साल से बंद 8 रास्तों को खुलवाया।

इन रास्तों के खुलने से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। प्रशासन ने जैपला गांव का गैमू रास्ता, सौलतपुरा का कदीमी रास्ता, कड़ैयानोहर का रिकॉर्डेड रास्ता, फलिया के चारागाह से होकर जाने वाले दो रास्ते, कड़ैयाहाट के दो रिकॉर्डेड रास्ते और अहमदपुरा का प्रचलित रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। सीमाज्ञान की कार्रवाई के बाद जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से रास्तों को खोला गया।

मूल ऑनलाइन लेख: -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/baran/chhabra/news/roads-closed-for-50-years-opened-people-got-relief-134908549.html