Showing posts with label Government Action. Show all posts
Showing posts with label Government Action. Show all posts

Friday, 17 July 2026

प्रशासन ने चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमणः आसींद के करणगढ़ में हुई कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात

आसीन्द 15/07/26

आसींद के ग्राम करणगढ़ में बुधवार को प्रशासन ने चारागाह भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

पटवार हल्का तिलोली स्थित इस भूमि से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम करणगढ़ की चारागाह भूमि (खाता संख्या 340, आराजी संख्या 1769, रकबा 13.26) पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था।

ग्रामीणों ने लंबे समय से इस संबंध में शिकायतें और ज्ञापन देकर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माणों को छोड़कर अन्य सभी अतिक्रमण हटा दिए। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत के पनघट स्थित बोर को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद चारागाह भूमि को साफ कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान ग्राम विकास अधिकारी जसविंदर सिंह, गिरदावर भगवत सिंह, पटवारी हरलाल बुगालिया, सहायक सचिव सुरेश चंद्र खटीक सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।


https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/asind/news/asind-karangarh-administration-encroachment-removal-drive-police-138450326.html


Friday, 10 July 2026

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण पर 19 गिरफ्तारी वारंट जारी:आदतन अतिक्रमियों को 60 दिन का सिविल कारावास, आदेश के बाद भी जमीन खाली नहीं की

 


लालसोट क्षेत्र में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के मामले में निर्झरना न्यायालय तहसीलदार ने सख्त कार्रवाई की है। कोर्ट ने 19 आदतन अतिक्रमियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उन्हें 60 दिन के सिविल कारावास की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई ग्राम रामसिंहपुरा, पटवार हल्का नालावास स्थित लगभग 12 हेक्टेयर चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर की गई है।

कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन खाली नहीं की

न्यायालय के अनुसार, इन अतिक्रमियों को राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 91 के तहत संवत 2081, 2082 और 2083 में बेदखल करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने चरागाह भूमि खाली नहीं की। लगातार आदेशों की अवहेलना के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है।

19 लोगों के खिलाफ सुनाया फैसला

न्यायालय ने जिन 19 व्यक्तियों के खिलाफ फैसला सुनाया है, उनमें बिहारी, सीताराम पुत्र पांचू महावर; किशनलाल, गिर्राज पुत्र मोहरपाल; कन्हैया पुत्र मेवाराम; दयाराम, सीयाराम पुत्र कजोड; ग्यारसीलाल, रामफुल, भौरीलाल, छोटेलाल पुत्र मंगलाराम; गिर्राज पुत्र नारायण; रामचन्द्र पुत्र नाथू; कजोड, कालु पुत्र दल्ला; शिवराम, रामकरण पुत्र मनफुल; रेवड पुत्र कल्याण; कमल पुत्र नारायण; जगदीश पुत्र कल्याण; गिर्राज पुत्र मूलचंद; रामराज पुत्र मांगीलाल; छीतर पुत्र देवा; रामकरण पुत्र मनफूल; बृजमोहन पुत्र अम्बालाल; प्रताप पुत्र हजारी और हरिनारायण पुत्र रामनाथ शामिल हैं। ये सभी रामसिंहपुरा निवासी हैं।

निर्झरना तहसीलदार सीमा गुणावत ने इस संबंध में कहा कि चरागाह भूमि गोवंश के संरक्षण और चराई के लिए आरक्षित एक सार्वजनिक संपत्ति है। इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी।

https://www.bhaskar.com/amp/local/rajasthan/dausa/lalsot/news/rajasthan-encroachers-civil-jail-pasture-land-138410083.html




Monday, 24 June 2024

धौली ग्राम में चरागाह भूमि से अतिक्रमण रोकने को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन


जबरकिया। आसींद पंचायतों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भजनलाल सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर पंचायतों की चारागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सरपंच-वीडीओ नपेंगे। सरकार की तरफ से अब कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि आसींद उपखंड क्षेत्र के मोतीपुर ग्राम पंचायत में पंचायत प्रशासन कानून को ताक में रखकर चलाया जा रहा है इनको लेकर धौली ग्राम के ग्रामीण एकत्रित होकर आसींद तहसीलदर व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोतीपुर पूर्व सरपंच देवकरण जाट ने बताया की ग्राम धौली में जो पंचायत द्वारा वृक्षारोपण कार्य करने के लिए तारबंदी की जा रही है उसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को सूचित किया की यह तारबंदी जब की जाये तब सभी चारागाह व बितानाम भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जावे अन्यथा यह तारबंदी नहीं की जावे अगर यह तारबंदी होती है तो सभी आवारा पशुओं को चरने की दिक्कत होगी जिससे ग्रामीणों में विरोध हो रहा है कि उक्त विषय में सुनवाई करके ग्रामीणों को राहत प्रदान करावे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मौके पर आसींद नगर पातिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, दुर्गा सिंह, पिसू कुमावत, बन्दा गुर्जर, रामजस सुधार, व कई लोग मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://smarthalchal.com/dholigaanvmai/



Wednesday, 21 February 2024

अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो नपेंगे सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी

सरकारी सख्ती ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों की भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेशसुनेल पंचायत समिति फाइल फोटो।

सुनेल। न केवल झालावाड़ जिला बल्कि प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायतों की भरमार रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए सरकार ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। जिसके तहत अब कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में सरकार ने दो दिन पूर्व ही आदेश जारी कर सरपंचों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि सरपंच पंचायती राज कानून से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करें। यदि सरपंच ऐसा नही कर पाते है तो फिर सरकार के स्तर पर सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इसमें कहा कि पंचायतों के स्वामित्व की आबादी व खातेदारी भूमि पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे है। इन पर ग्राम पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लेकिन यदि अब सरपंच अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

करवाना होगा सर्वे, तीन पंचों की बनेगी समिति

तहसीलदार राहुल कुमार कलोरिया ने बताया कि आदेश के अनुसार पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी के लिए जनवरी और जुलाई में आबादी, तालाब-तल और चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का सर्वे करना होगा। इसके लिए तीन पंचों की समिति बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत आबादी क्षेत्र में किए गए ऐसे अतिक्रमण का ब्योरा ग्राम विकास अधिकारी के रजिस्टर में दर्ज कराना होगा। अतिक्रमण की जानकारी पुख्ता हो जाती है तो सरपंच को आबादी क्षेत्र से अतिक्रमियों को बेदखल करने का नोटिस जारी करना होगा। अतिक्रमण की जानकारी पंचायत या सदस्य या सचिव को ध्यान में लानी होगी। यही नहीं सरपंच को तुरंत अतिक्रमण रोकना होगा

तहसीलदार को देनी होगी रिपोर्ट

यदि ग्राम पंचायत की राय हो कि अतिक्रमण का विनियमन करने से नियम-146 में उल्लेखित शर्तो का अतिक्रमण नहीं होगा तो बाजार कीमत पर भूमि आवंटित कर सकेंगे। चरागाह या तालाब तल पर अतिक्रमण के मामलों की लिखित रिपोर्ट तहसीलदार को देनी होगी। ग्राम पंचायता अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट से पुलिस की इमदाद ले सकती है। पंचायत को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि तहसीलदार ने चरागाह अतिक्रमी पर रोपित शास्तियों की राशि पंचायत निधि में जमा करवाई है या नहीं। अवहेलना पर संबंधित सरपंच या ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/jhalawar-news/sarpanch-and-village-development-officer-will-measure-if-encroachments-8737785


Saturday, 20 January 2024

चारागाह भूमि से मिट्टी खनन के मामले में एक गिरफ्तार, जेसीबी भी जब्त की

जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सरकारी चरागाह जमीन से मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से जेसीबी जब्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादवने बताया कि सूचना मिली कि बरखंड़ी हनुमान मंदिर के पास सरकारी चारागाह भूमि से कुछ लोग मिट्टी खनन कर बेच रहे है।

मंगलवार को जाब्ता के साथ मैके पर पहुंचे, जहां सरकारी जमीन से मिट्टी खनन होता पाया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से राहुल कुमार पुत्र जगदीश कुशवाह निवासी घड़ी थाना मनियां को गिरफ्तार किया है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/one-arrested-in-case-of-soil-mining-from-pasture-land-jcb-also-seized-132487949.html

Friday, 19 January 2024

मंडेरू में सरकारी स्कूल के पास चारागाह भूमि पर अतिक्रमण - ग्रामीणों ने SDM से की कार्रवाई करने की माँग

 

टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के ग्राम मंडेरू में संचालित सरकारी विद्यालय के खेल मैदान एवं उसके पास स्थित चरागाह भूमि पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को शाम को दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल के खेल मैदान एवं उसके पास स्थित चरागाह भूमि पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए पहले भी ग्रामीणों द्वारा सीमा ज्ञान करवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कर्मचारियों को गाली-गलौज करके वापस लौटा दिया और सीमा ज्ञान नहीं करने दिया।

प्रशासन से सीमा ज्ञान कराने की रखी मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस बल एवं उपखंड प्रशासन मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमा ज्ञान करवाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाए। जिससे सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाया जा सके। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब धीरे-धीरे करके अतिक्रमणकारी समस्त भूमि पर अपना कब्जा कर लेंगे। ये रहे मौजूद समय ग्राम पंचायत सरपंच रोबिन सिंह मीना, रघुवीर, हंसराम, हरिसिंह, पप्पूराम, मदन, आशाराम मीणा, सहित 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण एवं युवा ज्ञापन देने के दौरान मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.sudarshannews.in/Encroachment-on-pasture-land-near-government-school-in-Mandru-villagers-demand-action-from-SDM-86321-newsdetails.aspx#.

Thursday, 21 December 2023

टोंक: कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने की जनसुनवाई, सुनी लोगों की समस्याएं

 पुरुषोत्तम जोशी Thu, 21 Dec 2023

Tonk News: कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला मुख्यालय के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई. जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय एवं वीडियों कॉन्फ्रेंस से जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई में आए परिवादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए. 

कलेक्टर ने कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाना संभव नहीं है, उसका परिवादी को लिखित में जवाब दें. जिला कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक, चारागाह एवं सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के अतिक्रमणों से विवाद पैदा होते है इसलिए इन अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए. साथ ही, अतिक्रमियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें. 

कलेक्टर ने परिवादियों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना. राजस्व विभाग के संबंधित प्रकरणों में तहसील उनियारा के ग्राम बनेठा से आए ग्रामीणों ने बनेठा कस्बे में गोपाल जी के मंदिर के पास रास्ते को अतिक्रमण कर सकड़ा करने से आमजन को परेशानी को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया.

जिला कलेक्टर ने उनियारा के उपखंड अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा को 7 दिन में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इसी तरह तहसील निवाई की ग्राम पंचायत ढाणी जुगलपुरा के ग्रामवासियों ने खंडदेवत रोड़ पर मंदिर की आड़ में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर पक्की चारदीवारी एवं निर्माण को हटाने की गुहार लगाई. जिला कलेक्टर ने निवाई के उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह को प्रकरण में अतिक्रमियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया. 

टोंक निवासी सुरेंद्र रैगर ने वार्ड नंबर 58 रैगरों का मोहल्ला छावनी में भगवान दास रैगर के मकान के पास लगे हुए पोलों पर रोड़ लाईट नहीं जलने से वार्डवासियों को हो रही परेशानी के बारे में बताया. इसी तरह अशोक विहार कॉलोनी निवासी रमा देवी ने सीसी रोड़ बनवाने एवं स्ट्रीट लाईट लगवाने की गुहार लगाई. मिश्रा कॉलोनी निवासियों ने खसरा नंबर 5698 गैर मुमकीन पाल पर वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने का प्रार्थना पत्र दिया. जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त, सहायक वन संरक्षक एवं पुलिस विभाग को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए. 

जनसुनवाई में आरयूआईडीपी से संबंधित आये प्रकरणों को जिला कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभियंताओं को शहरवासियों को हो रही परेशानी का स्थायी समाधान करने के लिए निर्देशित किया. विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं द्वारा विगत कुछ माह से विद्युत बिल अधिक आने की शिकायतें भी दर्ज कराई गई है. जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर विद्युत मीटर की जांच कर शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया. 

जनसुनवाई में आए कुल 58 प्रकरणों में छात्रवृत्ति दिलाने, पेंशन, आवासीय पट्टे दिलवाने, सुचारू पेयजल सप्लाई, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, बीमा एवं प्रावधायी विभाग से बकाया राशि दिलाने, पीएम फसल बीमा योजना की क्लेम राशि का भुगतान कराने, पीएम आवास योजना की किश्त नहीं आने के संबंध में आये परिवादों को जिला कलेक्टर ने धैर्यपूर्वक सुनकर जनसुनवाई में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए. 

जनसुनवाई में एडीएम बीसलपुर हरिताभ आदित्य, एएसपी आदर्श चौधरी, सहायक कलेक्टर सरिता मल्होत्रा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, सीडीईओ पन्नालाल बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. 

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर दिए निर्देश

जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें और दिए गए लक्ष्य को निर्धारित करते हुए सभी योजनाओं में पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए गंभीरता से कार्य करें.

उन्होंने संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम सभाओं का आयोजन करने, सभी योजनाओं में वंचित पात्र लोगों का पंजीयन करने, संकल्प पत्र भरने, क्विज में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और संकल्प यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप वंचित पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा में विद्यार्थियों एवं महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही प्रत्येक पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को नवाचारों के माध्यम से प्रचार-प्रसार के सुनिश्चितकरण पर बल देते हुए सफलता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए. 

https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/tonk/tonk-news-collector-dr-omprakash-bairwa-held-public-hearing-listened-to-people-problems/2022372/amp

Thursday, 23 March 2023

कार्रवाई - अवैध निर्माण रुकवाया:दौसा-गांगलियावास मार्ग पर चरागाह पर हो रहे अवैध निर्माण को राजस्व टीम ने रुकवाया, 14 अतिक्रमियों को थमाए नोटिस

दौसा ग्रामीण | दौसा-गांगलियावास मार्ग पर बैरवा ढाणी में चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई करते अधिकारी

दौसा- गांगलियावास मार्ग पर लाखों रुपए की बेशकीमती चरागाह भूमि पर बुधवार को किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार शिवदयाल शर्मा के निर्देशन पर राजस्व विभाग की टीम, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने चरागाह भूमि का सीमा ज्ञान कर सड़क किनारे अवैध पुख्ता निर्माण कार्य को मौके पर ही बंद कराकर अतिक्रमियों को नोटिस थमाकर पाबंद किया। हल्का पटवारी सविता मीणा ने बताया कि गांव के ही गोपाल लाल बैरवा ने तहसीलदार को अतिक्रमण की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। 

तहसीलदार शिवदयाल शर्मा ने राजस्व विभाग की टीम तैनात कर मामले की जांच कर काम बंद कराकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ सरपंच सविता मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सविता मीणा, सावल राम मीणा सहित स्थानीय वासियों के साथ मौका मुआयना किया। मौके पर भागीरथ पुत्र प्रभाती लाल बैरवा द्वारा खसरा नंबर 747 में डामरीकरण सड़क किनारे ईंटों से दो कमरे बनाकर अतिक्रमण करता हुआ पाया गया। जिसे 7 दिन पूर्व भी शिकायत मिलने पर चरागाह भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं किए जाने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन रातों-रात चरागाह भूमि पर दो पुख्ता कमरों का निर्माण कर चद्दर डालकर कब्जा किया जा रहा था, जिसे मौके पर ही नोटिस थमाकर पुख्ता कमरों पर चढ़ाई जा रही टीनशेड को नीचे उतरवाया गया। 

राजस्व विभाग की टीम प्रभारी सविता मीणा ने बताया कि जांच के दौरान महादेव पुत्र गंगाराम, हीरालाल पुत्र बुधाराम, देवी सहाय पुत्र गेंदाराम, पुनीराम पुत्र मूलचंद, जगदीश पुत्र सोनाराम, रामलाल पुत्र प्रभाती लाल,रतनी पुत्री भगवान सहाय, मोहन पुत्र रामधन, छाजू राम पुत्र धन्नालाल, तेजराम पुत्र रामधन, गोपाल पुत्र गेंदाराम द्वारा खसरा नंबर 747 रकबा 60 बीघा भूमि में से करीब दस बीघा भूमि पर अतिक्रमण किया जाना पाया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की टीम ने नक्शा मौका बनाकर 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भिजवाई जाएगी।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dausa/news/revenue-team-stopped-the-illegal-construction-on-the-pasture-on-dausa-gangliawas-road-handed-over-notices-to-14-trespassers-131071693.html

Thursday, 23 February 2023

तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल ने की कार्रवाई:महमदपुर में 10 बीघा चरागाह व श्मशान भूमि से हटाए अतिक्रमण

धौलपुर

उपजिला प्रशासन द्वारा बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से गांव महमदपुर में 10 बीघा चारागाह व श्मशान भूमि से जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाए गए। तहसीलदार पुष्कर सिंह के अनुसार गांव महमदपुर में 10 बीघा चारागाह एवं श्मशान की भूमि पर गांव के ही 5 लोगों ने पक्की चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण कर रखे थे। जिनको ग्राम पंचायत द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए तथा मंगलवार को पांचों अतिक्रमियों को बुलाकर समझाइश की। इसके बाद बुधवार को राजस्व टीम के साथ ग्राम विकास अधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवा कर चारागाह एवं श्मशान भूमि को मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में लगभग 3 घंटे तक चली।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/encroachment-removed-from-10-bigha-pasture-and-cremation-ground-in-mahmadpur-130960379.html

Saturday, 21 January 2023

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के निर्देश पर ग्राम श्यामपुरा में 360 बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त

 


कोटा ।

ग्राम पंचायतत श्यामपुरा में सात सौ बीघा से अधिक चारागाह भूमि पर फसल बोकर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु सरपंच दीपक पारेता द्वारा उपखण्ड अधिकारी सांगोद से प्रार्थना की गई। इसके उपरान्त उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार प्रथम चरण में ग्राम श्यामपुरा में मुनादी के माध्यम से नियत समय में अतिक्रमियों को स्वतः ही अतिक्रमण हटाने हेतु पाबन्द किया गया तथा अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। समयावधि समाप्त होने के उपरान्त  डिप्टी कलेक्टर सांगोद राजेश डागा प्रशासनिक टीम का गठन कर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु मौके पर पहूंचे। 

21 अतिक्रमियों द्वारा लगभग 360 बीघा चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा समझाईश की गई। इसके उपरान्त अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर सहमति व्यक्त की गई जिसके उपरांत चारागाह भूमि की सीमा पर दो जेसीबी मशीन चला कर भूमि के चारों तरफ जमीन पर गढ्ढे किये गए जहां पंचायत को पत्थरों की सहायता से भूमि की निशानदेही करने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में अन्य कोई भी व्यक्ति चारागाह भूमि पर अतिक्रमण नही कर सके। 

मौक़े पर संपूर्ण कार्यवाही के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा मोजूद रहे। संपूर्ण कार्यवाही के उपरान्त अतिक्रमियों द्वारा बोई गई फसल को सरपंच के सुपुर्द किया गया तथा डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा सुझाव दिया गया कि संपूर्ण ग्राम पंचायत की लगभग 700 बीघा चारागाह भूमि है जिसमें से यदि 250 बीघा भूमि पंचायत द्वारा प्रस्ताव लेकर मुनाफा काश्त पर दी जाती है तो उससे होने वाली आमदनी को गांव की चारागाह भूमि के विकास कार्य हेतु उपयोग किया जा सकता है, इसके साथ ग्राम पंचायत के शेष ग्रामों की चारागाह भूमि को भी  अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा मौक़े पर अवगत कराया कि मंदिर के सामने सीधा रास्ता भी लोगों द्वारा बंद कर रखा है,डिप्टी कलेक्टर ने सरपंच को आदेश दिए कि दो दिवस में उस रास्ते पर मशीन एवं ट्रैक्टर चलाकर खुलासा कर सुगम बनाए ।

इससे पूर्व में भी उपखण्ड क्षेत्र सांगोद में डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा द्वारा लगभग 935 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त की जा चुकी है तथा उपरोक्त कार्यवाही सहित राजेश डागा अब तक लगभग 1300 बीघा चारागाह/सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करवा चुके हैं।

https://www.pressnote.in/Kota_News_472886.html

Monday, 9 January 2023

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं बर्दाश्त होगा, कलेक्टर ने सख्ती से दिशा-निर्देश दिए

सिवायचक, चारागाह व राजकीय कार्यालयों की भूमि पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर चिन्मयी गोपाल जिले में होने वाली जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक प्रकरण आने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि सिवायचक, चारागाह, राजकीय कार्यालयों की भूमि, आम रास्तों पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही खेतों में जाने वाले बंद कदमी रास्तों को खुलवाया जाएं, ताकि किसान अपने खेत में सुगमता से जा सकें। कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में एसडीओ एवं तहसीलदार को ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकों की निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गैर खातेदारी से खातेदारी, पेडिंग नामांतरण, रास्ते संबंधी विवाद, भूमि रूपांतरण के प्रकरण, सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के प्रकरण, धारा-91 की रिपोर्ट, आदि की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि एसडीओ, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार निरीक्षण के दौरान पटवार मंडल के समस्त रिकॉर्ड का अवलोकन करें। व्यवस्थित रिकॉर्ड नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। कलेक्टर ने पालनहार योजना, पेंशन के भौतिक सत्यापन से वंचित लोगों का शीघ्र सत्यापन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का अधिकाधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकों को लक्ष्य आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में शत-प्रतिशत लोगों को लाभ मिले। चिरंजीवी योजना के डीपीएम अजय सिंह को उपखंड अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/encroachment-on-government-land-will-not-be-tolerated-the-collector-gave-strict-guidelines-130780399.html

Friday, 30 December 2022

चरागाह भूमि में किया जा रहा अवैध बजरी खनन, पुलिस के आने पर भागे माफिया


बूंदी। 

बूंदी शहर से निकलने वाले स्टेट हाइवे-34 के सिटी रोड पर चरागाह भूमि से बजरी का खनन किया जा रहा है. इस संबंध में गुरुवार को पुलिस के आने पर अवैध खनन करने वाले जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्रॉली उठा ले गए. बजरंग दल के जिला संयोजक लक्की चोपड़ा ने बताया कि गुरुवार को शहर की सड़क पर कच्ची सड़क के पास चारागाह भूमि में अवैध बजरी खनन की जानकारी पर जाने के बाद चरागाह में जेसीबी से खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में बजरी भरी जा रही थी. 

इसकी सूचना एसडीएम व तहसीलदार को दी गई। बाद में एसडीएम के निर्देश पर एएसआई लादूसिंह मई जाब्ता आए। पुलिस जीप को देख अवैध खनन कर रहे लोग जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को खनिक खेतों के रास्ते उठा ले गए। एएसआई लाडूसिंह ने बताया कि चारागाह में अवैध खनन की सूचना मिली थी, पुलिस की गाड़ी को देख खनिक भाग गये. तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार रामदेव खरेड़िया ने जायजा लिया. नायब तहसीलदार ने बताया कि चारागाह की जमीन में अवैध खनन के निशान मिले हैं. चारागाह की सुरक्षा व निगरानी के लिए नगर पालिका से सहयोग मांगा जाएगा।


https://jantaserishta.com/local/rajasthan/illegal-gravel-mining-being-done-in-pasture-land-mafia-fled-on-arrival-of-police-1880366

Saturday, 24 December 2022

अतिक्रमण के नाम पर किसानों के खेत नष्ट:6 लाख की फसल बर्बाद, विरोध पर तहसीलदार बोले, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

 चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा के ग्राम पंचायत बागुंड में करीब 2.63 हेक्टर चरनोट जमीन पर प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी चलाकर किसानों के खेत नष्ट कर दिए। इससे किसानों को करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। वहीं तहसीलदार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई।

भदेसर तहसीलदार गुणवंत माली ने बताया कि ग्राम पंचायत बागुंड में करीब 2.63 हेक्टर चरनोट जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। गांव के ही विनोद पुत्र प्रभुलाल जाट ने पब्लिक लैंड प्रोटेक्शन सेल (पीएलपीसी) में चंदू दास वैष्णव, रामदास वैष्णव, अबे सिंह बंजारा, मुरली छिपा, ओम प्रकाश, नंदलाल बंजारा, शंकर भेरा बंजारा, भीमराज बंजारा, भंवरलाल बंजारा, किशन बंजारा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसकी एक पटवारी ने एक रिपोर्ट बनाकर पेश की थी। उसके बाद कोर्ट के आदेश के मिलने के बाद भादसोड़ा, मंडफिया, शंभूपुरा पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।

मौके पर तीन थानों की पुलिस रही मौजूद।

30-40 सालों से हो रही थी खेती

इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ प्रभावी लोगों के हिस्से का अतिक्रमण तो नहीं हटाया गया। लेकिन जो गरीब किसान थे, सिर्फ उन्हीं के खेत पूरी तरह से नष्ट कर दिए। जिन किसानों की शिकायत की गई वह करीब 30 से 40 साल से यहां खेती का काम कर रहे हैं। इन दिनों सरसों की फसल लगी हुई थी और चना गेहूं की फसल की बुवाई हो चुकी थी। प्रशासन ने उनके खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। जिसके कारण किसानों को लगभग से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/news/a-villager-had-complained-in-plpc-crop-worth-6-lakhs-wasted-due-to-action-130710016.html

Friday, 18 November 2022

सीईओ ने किया ओलादर पंचायत का निरीक्षण:चारागाह संबंधित कामों का भौतिक सत्यापन भी किया

 

कुम्भलगढ़

शुक्रवार को कुंभलगढ़ क्षेत्र के ओलादर पंचायत में सीईओ उत्साह चौधरी ने निरीक्षण किया। ओलादर पंचायत में सीईओ के पहुंचने पर पंचायत द्वारा उनका स्वागत भी किया गया।

इस मौके पर सीईओ ने नरेगा काम के निरीक्षण के अलावा पंचायत में होने वाले निर्माण काम, सीसी रोड, इंटर लॉक के अलावा चारागाह संबंधी कामों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इसके बाद वे ओलादर के बरा आश्रम पर गए। जहां पर हो रहे नर्सरी के काम और चारागाह संबंधी कामों की सराहना भी की।

इस दौरान एईएन कमलेश मीणा, समाज सेवी महेंद्र सिंह झाला, कल्याण सिंह, अनिल आमेटा सहित मौजूद रहे।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/rajsamand/kumbhalgarh/news/physical-verification-of-pasture-related-works-was-also-done-130578501.html

Wednesday, 16 November 2022

डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा भू माफियाओं से 71 बीघा चारागाह भूमि कराई मुक्त

 कोटा । कनवास के डिप्टी  कलेक्टर राजेश डागा  के निर्देश पर कनवास के खजूरना ग्राम पंचायत के उरना गाँव  में  71 बीघा चारागाह भूमि  माफियाओं से मुक्त कराई।  इस चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर मुनाफे पर खेती करने के लिए दे रखी थी। जिन्हें पाबंद कर बेदख़ल करते हुए  जे सी बी की सहायता से खाई खुदवाने के लिए निशानात लगाए गए ।पटवारी हल्का खजूरना को सरकारी भूमि मुनाफ़ा पर देने की जाँच कर ऐसे लोगों को चिन्हित करने के आदेश दिए गए ।ऐसे लोगों के खिलाफ पृथक से कार्रवाई की जाएगी ।

अतिक्रमण हटाने के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के साथ थानाधिकारी कनवास  मुकेश त्यागी,  सरपंच रामदयाल गुर्जर , भू अभिलेख निरीक्षक मीठा लाल , भेरुलाल कुम्हार,  पटवारी अजय सिंह  उपस्थित रहे।

डिप्टी कलेक्टर  राजेश डागा ने बताया कि गाँव की अन्य चरागाहों पर अतिक्रमण की जानकारी ली जाकर कार्यवाही की जाएगी.. साथ ही बताया की  चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण  मवेशियों के विचरण के लिए जगह नहीं बची है।  इसके लिए ग्राम  पंचायत को चरागाह भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाने  तथा 

चारागाह भूमि पर पौधारोपण करवाकर व खाई खुदवाकर भूमि को सुरक्षित व संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए..उपखण्ड कनवास में अब तक हज़ारों बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई जा चुकी है ।



कोटा नवंबर।कनवास के डिप्टी डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा  के निर्देश पर कनवास के खजूरना ग्राम पंचायत के उरना गाँव  में  71 बीघा चारागाह भूमि से वह माफियाओं से मुक्त कराई।  इस चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर मुनाफे पर खेती करने के लिए दे रखी थी। जिन्हें पाबंद कर बेदख़ल करते हुए  जे सी बी की सहायता से खाई खुदवाने के लिए निशानात लगाए गए ।पटवारी हल्का खजूरना को सरकारी भूमि मुनाफ़ा पर देने की जाँच कर ऐसे लोगों को चिन्हित करने के आदेश दिए गए ।ऐसे लोगों के खिलाफ पृथक से कार्रवाई की जाएगी ।

अतिक्रमण हटाने के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा के साथ थानाधिकारी कनवास  मुकेश त्यागी,  सरपंच रामदयाल गुर्जर , भू अभिलेख निरीक्षक मीठा लाल , भेरुलाल कुम्हार,  पटवारी अजय सिंह  उपस्थित रहे।

डिप्टी कलेक्टर  राजेश डागा ने बताया कि गाँव की अन्य चरागाहों पर अतिक्रमण की जानकारी ली जाकर कार्यवाही की जाएगी.. साथ ही बताया की  चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण  मवेशियों के विचरण के लिए जगह नहीं बची है।  इसके लिए ग्राम  पंचायत को चरागाह भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाने  तथा 

चारागाह भूमि पर पौधारोपण करवाकर व खाई खुदवाकर भूमि को सुरक्षित व संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए..उपखण्ड कनवास में अब तक हज़ारों बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई जा चुकी है ।

https://www.pressnote.in/Kota_News_469417.html

Saturday, 5 November 2022

अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जोधपुरा में 65 बीघा चारागाह भूमि से हटाई तारबंदी

 कोटपूतली


ग्राम पंचायत जोधपुरा में राजस्व विभाग ने 65 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राजस्व विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। यह मामला लंबे समय से चल रहा था। शुक्रवार सवेरे राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद जेसीबी की सहायता से जमीन पर लगाई गई तारबंदी को हटा दिया और चारागाह भूमि को कब्जे से मुक्त करा दिया गया। यह जमीन चारागाह भूमि के नाम से आरक्षित थी। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पावटा एसडीएम राजवीर सिंह, तहसीलदार ओम प्रकाश गुर्जर, विकास अधिकारी राकेश कुमार ने यह कार्रवाई की। इस दौरान प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण सिंह यादव सहित पुलिस जाप्ता मौजूद था।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/kotputli/news/stringing-removed-from-65-bigha-pasture-land-in-jodhpura-130520019.html

Saturday, 1 October 2022

सोजत तहसील प्रशासन की सख्त कारवाही, 100 बीघा भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त

 


बीलपुर गांव में प्रशासन ने की कार्रवाई:3 बीघा से अधिक चारागाह भूमि से हटवाया अतिक्रमण

धौलपुर

ग्राम पंचायत बीलपुर के गांव बीलपुर में प्रशासन द्वारा लगभग 3 बीघा 10 विस्बा चारागाह भूमि से अतिक्रमण को हटवाया गया है। जानकारी के अनुसार बीलपुर सरपंच बेबी ने बताया कि करीब 15-20 सालों से राजस्व विभाग की चरागाह भूमि पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा था। ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमणकारियों चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन दबंगों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। 

ग्राम पंचायत की बात को अनसुना किया जिस पर ग्राम पंचायत ने मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया जहां प्रशासन की मदद से शनिवार को 3 बीघा 10 विस्बा चरागाह भूमि को अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराया गया। वहीं जेसीबी द्वारा सीमांकन किए गए स्थानों पर गड्ढे खुदबाए गए। अतिक्रमण की कार्रवाई दोपहर करीब 12:30 बजे से देर शाम तक तक चली। कार्रवाई में तहसीलदार गिरदावर एवं विभिन्न पंचायतों के पटवारी तथा मनियां थाना से ईएसआई गिरवर सिंह मय जाब्ता के मौके पर मौजूद रहे।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/encroachment-removed-from-pasture-land-more-than-3-bighas-130388425.html

तहसीलदार ने 70 बीघा चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण

 


टोंक 

चारागाह को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए डिग्गी ग्रामीण उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को दिग्गी कस्बे में 21 सौ बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट व कलेक्टर के आदेश के बाद भी चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया जा सका है। जिस पर दो सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था. तब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद नायब तहसीलदार कैलाश नारायण मीणा ने 70 अतिक्रमणों को नोटिस भेजा. 46 व्यक्ति मौके पर उपस्थित हुए और नायब तहसीलदार को भविष्य में चारागाह पर कब्जा न करने का लिखित हलफनामा सौंपा। 

काठमाना ग्राम पंचायत के अरनियाकंकड़ गांव की चरागाह भूमि पर कच्चे और पक्के मकान बनाकर करीब 40 साल से रह रहे ग्रामीणों को तहसील प्रशासन द्वारा मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था. नोटिस के विरोध में मानभर देवी ने अधिवक्ता भरत यादव के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की. याचिका में दलील दी गई थी कि ये परिवार करीब 40 साल से यहां रह रहे हैं। जिन्हें सरकार बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल ने आदेश दिया कि अगले आदेश तक इन परिवारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाये, परिवारों को राहत देने वाले तहसील प्रशासन के नोटिस पर रोक लगा दी गयी है. अर्नियाकनकड चरागाह भूमि पर बसे। 

न्यूज़ क्रेडिट: aapkarajasthan


https://jantaserishta.com/local/rajasthan/tehsildar-removed-encroachment-from-70-bigha-pasture-land-1616947