Showing posts with label Conflict. Show all posts
Showing posts with label Conflict. Show all posts

Saturday, 13 August 2022

जनसुनवाई में:दादाई सरपंच पति राजपुरोहित उपखंड अधिकारी से बोले- अतिक्रमी मेरी हत्या करना चाहते हैं

देसूरी



दादाई पंचायत की चारागाह भूमि को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में दादाई सरपंच पूर्णिमा राजपुरोहित के पति ने उपस्थित होकर सरपंच की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कहा कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोग व उनको प्रोत्साहन देने वाले लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं।

एसडीएम ने सरपंच पति को पुलिस थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाने के लिए कहते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व दादाई सरपंच के पति पृथ्वीराजसिंह राजपुरोहित ने जनसुनवाई में सरपंच के दस्तावेज एसडीएम राजलक्ष्मी गहलोत को देकर बताया कि पंचायत की चारागाह भूमि से 15 जून, 2022 को पुलिस की सुरक्षा व राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था व पंचायत की ओर से धोरा लगवाकर था।

जिस पर दुबारा अतिक्रमण नहीं हो सके। मगर 30 जुलाई, 2022 को चारागाह भूमि पर ग्राम पंचायत दादाई की ओर से चारों तरफ तारबंदी फेसिंग करने पहुंचे तो वहां पुन: अतिक्रमण होने से किसी प्रकार का कार्य पंचायत की ओर से नहीं किया गया। उसके बाद ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच के निरीक्षण करने पर पाया कि मनरेगा योजना के तहत जो पाैधरोपण किया गया था।

उसको पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया था। उन्हांेने मामले की जांच की मांग की। इस दौरान रवि शेखर चौधरी तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/news/dadai-sarpanch-husband-rajpurohit-said-to-the-sub-divisional-officer-the-trespassers-want-to-kill-me-130181006.html

Wednesday, 20 July 2022

पशुओं को चराने को लेकर विवाद, मामला थाने तक पहुंचा

 Shantanu Roy 20 July 2022

झालावाड़। 


दांगीपुरा क्षेत्र के दो गांवों के लोगों के बीच चारागाह में मवेशी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस संबंध में एक गांव के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस पर एसडीएम छत्रपाल चौधरी, तहसीलदार धनराज मीणा डांगीपुरा थाने पहुंचे और दोनों गांव के लोगों को बुलाकर समझाया. थानाप्रभारी गुमान सिंह ने बताया कि एसडीएम तहसीलदार व पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया था. 

इधर चारागाह की जमीन पर मवेशी चराने को लेकर विवाद हो गया, एक गांव के लोग दूसरे गांव के पशुओं को जमीन पर चरने से मना कर रहे थे. इस पर एसडीएम ने कहा कि चारागाह सभी के लिए है। पशुओं के चरने पर रोक नहीं लगाई जा सकती। विवाद बड़ा नहीं था, इसके लिए एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोगों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

https://jantaserishta.com/local/rajasthan/dispute-over-grazing-animals-the-matter-reached-the-police-station-1398303

Tuesday, 26 April 2022

अवैध बजरी खनन:बनास के चरागाह में अवैध बजरी खनन को लेकर भिड़े दो गुट

बौंली

 क्षेत्र के हथड़ोली पंचायत के हरियाणा कि झोपड़या गांव में पिछले दिनों से बनास नदी के चरागाह में बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा हैं। चरागाह में अवैध बजरी खनन ओर निर्गमन के रास्तों के बदले लिए जाने वाले रुपए के बंटवारे को लेकर गांव के दो गुट आपस में झगड़ रहे थे। ट्रैक्टरों में बनास से बजरी भराई के रुपए की लेनदेन को लेकर गांव वाले और लोडर चलाने वाले परिवारों के लोगों में गाली गलोच ओर धक्का मुक्की हो गई। लड़ाई में गांव के लोग भी बनास में पहुंच गए। वहीं दूसरे गुट के लोगों ने एक दर्जन से अधिक युवकों को नदी में बुलवा लिया, जिससे नदी में दोनों गुटों के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दोनों गुटों में बड़ा विवाद होने से पहले गांव के लोगों ने पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम सहित थानाधिकारी बौंली, पुलिस उपाधीक्षक बामनवास को पूरे मामले से अवगत करवाते हए विवाद की सूचना दी गई। बौंली पुलिस ने घटना स्थल बनास नदी चरागाह से लोगों की भीड़ को खदेड़ा और विवाद को शांत कराया। पुलिस ने दोनों गुटों के पांच पांच लोगों को बुलवाकर मामले की जानकारी लेते हए बनास नदी चरागाह सहित नदी क्षेत्र से खनन करने पर कारवाई की बात कही अौर दोनों गुटों को बनास में खनन नही करने तथा वाहनों से रास्ता एवं भराई के रुपए नहीं लेने के लिए समझाइस की।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/bonli/news/two-groups-clashed-over-illegal-gravel-mining-in-banas-pasture-129711971.html