Showing posts with label Tonk. Show all posts
Showing posts with label Tonk. Show all posts

Sunday, 1 December 2024

रम्भा में चरागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण

गांव रम्भा में राजस्व टीम ने चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार गजेन्द्र गोयल ने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत की पालना में गांव रम्भा में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम गठित की गई। टीम में भू-अभिलेख निरीक्षक वनस्थली समरथ सिंह, हल्का पटवारी रम्भा रामफूल चौधरी, बीडोली पटवारी महेश कुमार गुर्जर, रजवास पटवारी रामकिशन गुर्जर ने गुरूवार को मौके पर पहुंचकर खसरा नम्बर 96 रकबा 23 बीघा 5 बिस्वा, खसरा नम्बर 95/1 रकबा 28 बीघा 6 बिस्वा, खसरा नं 111 रकबा 15 बीघा 6 बिस्वा, खसरा नम्बर 112 रकबा 39 बीघा 15 बिस्वा एवं खसरा नम्बर 106 रकबा 23 बीघा 2 बिस्वा का सीमाज्ञान कर अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से हटाया। उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही गई लेकिन जेसीबी में डीजल खत्म हो जाने के कारण सम्पूर्ण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।

बोलेरोबाइक भिड़ंत में महिला घायल

मालपुरा। लाम्बाहरिसिंहक्षेत्र के आंटोली गांव में गुरूवार को बोलेरो कार एक मोटरसाईकिल में आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मोटरसाईकिल सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे एम्बुलेंस से मालपुरा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंटोली गांव में बोलेरो कार मोटरसाईकिल की भिडंत हो गई। हादसे में सिंधोलिया निवासी नाथी पालि नोरत नाथ उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर लाम्बाहरि सिंह 108 एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे एमटी इम्तियाज पायलट राधे श्याम ने तत्काल घायल महिला को मालपुरा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया जहां चिकित्सको ने घायल महिला का उपचार शुरू किया।

टोडाराय सिंह में मूंग खरीद पर किसानों में रोष

टोडाराय सिंह।सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों को मूंग की खरीद हेतु कृषि गौण मंडी में बुलाकर क्रय विक्रय वालों द्वारा उनके मूंग रिजेक्ट कर देने से किसानों में रोष हो गया। इस पर आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली। सूचना पाकर मंडी पहुंचे एसडीएम साधूराम जाट ने वस्तु स्थिति का जायजा लिया और बोर्ड की कमेटी बैठा कर मूंग की मापदण्डनुसार जांच करवाई। तब जाकर सभी किसानों के मूंग पास किए गए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/raj-oth-mat-latest-malpura-news-061506-256258-nor.html

Wednesday, 20 November 2024

चारागाह से मिट्टी खोद बना दी सड़क

खटवाड़ा | डीएमएफटी योजना के अंतर्गत बनाई जा रही खटवाड़ा से मीणा की झोपड़ियां सड़क पर काला मंगरा चारागाह भूमि से ठेकेदार ने बिना परमिशन रात के समय जेसीबी मशीन से चारागाह जमीन से मिट्टी दोहन कर एक किलोमीटर 7 सौ मीटर सड़क बना दी। जिसकी शिकायत 7 अप्रैल को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर ग्रामीणों ने दर्ज करवाया गया था।

शिकायत के 17 दिन बाद शिकायत निवारण के लिए बिजौलिया खनिज विभाग की टीम काला मंगरा पहुंची। चारागाह का निरीक्षण किया। जहां अलग-अलग जगह से करीब दो से तीन बीघा चारागाह में मिट्टी की खुदाई की गई मिली। विदित रहे कि खटवाड़ा से मीणा की झोपड़ियां सड़क निर्माण का ठेका साहू कांट्रेक्टर प्रो. नौरत मल/ भंवर लाल साहू बी श्रेणी संवेदक देवली, जिला टोंक को 59 लाख 98 हजार में मिला था। ठेकेदार ने चारागाह भूमि से चोरी-छिपे मिट्टी खोदकर उक्त सड़क बना दी थी, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर ठेकेदार के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार का कहना है कि मैंने चारागाह से मिट्टी खोदने के एवज में 11 हजार रुपए का चेक ग्राम पंचायत खटवाड़ा में दे रखा है। दूसरी तरफ खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है की ठेकेदार को तलब किया गया है। उसके खिलाफ बिना परमिशन मिट्टी खोदने को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/latest-deoli-ucha-news-032503-1534217.html


Monday, 22 July 2024

हाईकोर्ट ने दिए अतिक्रमण हटाने के आदेश: चारागाह और बीसलपुर विस्थापितों के लिए आरक्षित जमीन पर है प्रभावशाली लोगों का कब्जा


टोडारायसिंह उपखंड के मुंडिया कला पंचायत के ग्राम निमेड़ा के चारागाह व बीसलपुर विस्थापित के लिए आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने टोडारायसिंह तहसीलदार को दिए हैं। यह आदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव व जस्टिस आशुतोष कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने अतिक्रमियों के खिलाफ राजस्थान लेण्ड रेवेन्यू एक्ट की धारा 91 के तहत कार्रवाई के दिए हैं। इसके लिए पूर्व सरपंच सीताराम बैरवा व अन्य द्वारा एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये गत दिनों याचिका दायर की गई थी।

चारागाह भूमि पर प्रभावशाली लोगों का कब्जा

याचिका में बताया गया था कि गांव की चारागाह भूमि पर वहीं के प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखे है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए ग्रामीणों ने जनहित याचिका दायर की थी। खंडपीठ ने टोडारायसिंह के तहसीलदार को निर्देश दिए है कि राजस्थान लेण्ड रेवेन्यू एक्ट की धारा 1956 की धारा 91 के तहत अतिक्रमियों के खिलाफ चारागाह व बीसलपुर विस्थापित के लिए आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/the-high-court-division-bench-ordered-the-removal-of-encroachment-133372284.html

Friday, 5 July 2024

हाईकोर्ट ने मालपुरा तहसीलदार को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश: ग्राम तितरिया के चारागाह और बीसलपुर आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण का मामला


राजस्थान उच्च न्यायालय ने मालपुरा तहसीलदार को अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह निर्देश मालपुरा उपखंड की सिंधोलिया ग्राम पंचायत के ग्राम तितरिया के चारागाह व बीसलपुर विस्थापित के आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने से जुड़े मामले में दिया। हाईकोर्ट ने लेण्ड रेवेन्यू एक्ट के तहत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ न्यायाधीश पंकज भंडारी व न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने यह आदेश मालपुरा उपखंड के तितरिया के ग्रामीण कन्हैयालाल गुर्जर द्वारा एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की गई जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिए।

प्रभावशाली लोगों ने किए अतिक्रमण

जनहित याचिका में बताया गया था कि प्रभावशाली लोगों ने ग्राम की चारागाह व बीसलपुर विस्थापित के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जे कर रखे हैं, साथ ही फार्म पौंड भी बना रखे हैं। स्थानीय प्रशासन को ग्रामीण कई बार शिकायत देकर चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की गुहार कर चुके हैं लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर यह जनहित याचिका दायर की गई।

खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता को मालपुरा तहसीलदार को इस बारे में विस्तृत प्रतिवेदन देने के निर्देश देते हुए मालपुरा तहसीलदार को लेण्ड रेवेन्यू एक्ट के तहत अतिक्रमियों के विरुद्ध कारवाई के निर्देश देते हुए अतिक्रमण हटाने को कहा है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/high-court-directed-malpura-tehsildar-to-remove-encroachment-133285231.html

Monday, 17 June 2024

चरागाह भूमि व आम रास्तों में हो रहे अतिक्रमण हटाने की मांग, तहसीलदार को दिया ज्ञापन


माधोराजपुरा| माधोराजपुरा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोसरा के ग्राम सरस्वतीपुरा में चारागाह भूमि व आम रास्तों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्राम वासियों ने तहसीलदार जी.आर. बैरवा को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सरस्वतीपुरा की चरागाह भूमि एवं आम रास्तों पर गांव के प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है,इसकी वजह से गांव की चरागाह भूमि एवं आम रास्ते सिकुड़ चुके है। आजीविका का मुख्य साधन खेत के साथ पशुपालन है। लेकिन चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण पशुपालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। मजबूरन ग्रामीणों को उच्च दामों में चार खरीद कर पशु को खिलाना पड़ता है। आम रास्तों में हो रहे अतिक्रमण से वजह से आमजन को आवागमन में समस्या हो रही है।

अतिक्रमण को लेकर एसडीएम और तहसीलदार को प्रशासन गांवों के संग अभियान में कई बार लिखित व मौखिक में अवगत कराने के बावजूद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वाले लोगो के हौसले बुलंद हो गए।

सरपंच प्रतिनिधि श्योजीराम डूडी, रामदेव जाट, किशनलाल जाट, उप सरपंच सीताराम निठारवाल, हनुमान प्रसाद जाट, राकेश जाट,छगन जाट ने तहसीलदार को सीमा ज्ञान करवा कर चारागाह भूमि व आम रास्तों में अतिक्रमण हटाने के लिए अवगत कराते हुए कहा कि जल्दी ही अतिक्रमण नहीं हटाया तो मजबूरन ग्राम वासियों को धरना पर बैठना पड़ेगा। तहसीलदार जी.आर. बैरवा ने तुरंत संबंधित पटवारी को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/demand-to-remove-encroachment-on-pasture-land-and-public-roads-memorandum-given-to-tehsildar-133191757.html

Monday, 12 February 2024

राजस्व विभाग ने जारी किए नोटिस, चरागाह पर अतिक्रमण कर ईंट भट्टे स्थापित करने की शिकायत

चरागाह व आम रास्तों पर अवैध अतिक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब मोरभाटियान गांव में चरागाह भूमि पर ईंट भट्टा निर्माण का मामला सामने आया है।

                         राजस्व विभाग ने जारी किए नोटिस, चरागाह पर अतिक्रमण कर ईंट भट्टे स्थापित करने की शिकायत

चरागाह व आम रास्तों पर अवैध अतिक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब मोरभाटियान गांव में चरागाह भूमि पर ईंट भट्टा निर्माण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। हालांकि राजस्व विभाग की टीम मोरभाटियान पहुंची और अतिक्रमण को चिह्नित किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मोरभाटियान में खसरा नंबर 1761/424 की भूमि पंचायत की है। यह चरागाह के लिए है। लेकिन उसमें प्रभावशाली लोगों की ओर से अवैध कब्जा कर अवैध ईंट भट्टा का संचालन किया जा रहा है । साथ ही उनकी ओर से किसी भी विभाग से ईंट बनाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। वहीं लगातार कम हो रहे चरागाह से पशु पालकों को मवेशियों को लेकर परेशानी हो रही है।

गत दिनों की गई खानापूर्ति

ग्रामीण मोहनलाल, सुरेश, अनिल आदि ने बताया चरागाह पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत के बाद गत दिनों राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन उन्होंने अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहे हैं।

कभी नहीं हुई कार्रवाई
चरागाह में किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने पहले भी की है। लेकिन अब तक कार्रवाई की गई। ऐसे में लगातार चरागाह पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग व खनिज विभाग की बिना अनुमति के ये ईंट भट्टा संचालित हो रहा है। दोनों विभागों के अधिकारियों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि इससे पर्यावरण को नुकसान भी हो रहा है। 

गत दिनों चरागाह पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया है। जल्द ही सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए नोटिस भी जारी किए हैं।
रतनलाल, नायब तहसीलदार बरवास

मूल ऑनलाइन लेख  - https://www.patrika.com/tonk-news/complaint-of-encroachment-on-pastureland-8722283

Thursday, 1 February 2024

चारागाह एवं सिवायचक भूमि से अतिक्रमण को हटाएं: डॉ. सौम्या झा


जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति निवाई की ग्राम पंचायत झिलाय में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत पर चारागाह, सिवायचक एवं आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसीलदार अजीत बुंदेला को निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या को दूर करने एवं जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन दिये जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिए। मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से जल जीवन मिशन के तहत पंचायत समिति निवाई में हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति के 215 राजस्व ग्रामों में जल जीवन मिशन कार्य शुरू व समाप्त होने की डे वाइज कार्य योजना बनाकर देने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर को ग्राम पंचायत की महिलाओं ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि बंदरों के कारण उनका रोजमर्रा का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्राम पंचायत के लोगों में बंदरों के हमलों से भय का आतंक बना हुआ है। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी एवं विकास अधिकारी रानू इंकिया को समस्या का स्थाई समाधान कर ग्रामीणों को राहत देने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मनरेगा में काम दिलाने, टूटी नाली निर्माण को सही कराने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने संबंधी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
जिला कलक्टर ने गुरुवार को ग्राम पंचायत झिलाय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निवाई बीसीएमएचओ शैलेंद्र चौधरी को निर्देश दिए कि एनएचएम की सिविल विंग द्वारा तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनने वाले नये भवन का प्लान भिजवाएं। जिला कलेक्टर ने चिकित्साधिकारियों को सीएचसी में पार्किंग व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की सूची लगाने, जांच लैब के बाहर पार्किंग हटाकर रोगियों के खड़े और बैठने की व्यवस्था की जाएं। जिला कलेक्टर सीएचसी जनरल वार्ड, महिला वार्ड स्टॉफ के भवन सहित पूरे परिसर का जायजा लिया।

मूल ऑनलाइन लेख  - https://rajpanchhi.com/posts/65bbd4debef7c9c984456933

Monday, 29 January 2024

डिग्गी में गौचर भूमि को भूमाफियाओं एवं अतिक्रमियों से मुक्त करवाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reporters Dainik Reporters
2024/01/29 at 3:04 PM


टोंक / मनोज टाक। डिग्गी में चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर डिग्गी ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर सौम्या झा को मुख्यमंत्री एवं सम्भागीय आयुक्त व स्वयं के नाम सोंपा ज्ञापन… ज्ञापन में बताया गया है।

कि हाल ही गौ चारागाह भूमि पर भुमाफिया द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश करने वालों को बेदखल‌ करने के दूरभाष पर जिला कलेक्टर ने‌ उपखंड ‌अधिकारी मालपुरा को निर्देश दिये वहीं दुसरी ओर करीब 2100 बीघा भूमि है जो गौचरा के रूप में स्थित है।

लेकिन अतिक्रमियों द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर, कच्चे-पक्के मकान का निर्माण कर अपना कब्जा कर रखा है… प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण को हटवाया जाता है, लेकिन पुनः अतिक्रमण हो जाता है… उक्त भूमि पर प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं होने।

अतिक्रमियों को सजा नहीं मिलने के कारण उनके हौसले बुलन्द है… कलेक्टर सौम्या झा ने उपखंड अधिकारी मालपुरा को फोन लगाकर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिये ज्ञापन सौंपने में

मदन सिंह, रामनारायण मिणा,नोरत मल गुर्जर, के एल जी गुर्जर, राजाराम खारोल, बाबू लाल गुर्जर, माणक प्रजापति,सहित अन्य काफी संख्या में ग्रामीण टोंक कलेक्टरी पहुंचे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.dainikreporters.com/rajasthan/tonk-news/memorandum-submitted-to-the-district-collector-regarding-freeing-the-gauchar-land-in-diggi-from-land-mafia-and-encroachers/#google_vignette 

Tuesday, 23 January 2024

50 हैक्टेयर चरागाह भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराई

ग्राम पंचायत कठमाणा केअरनिया कांकड़ गांव के चारागाह भूमिसिवायचक भूमि बीसलपुर विस्थापित जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उप तहसीलदार श्रीवर्धन लाटाके नेतृत्व में राजस्व विभाग की गठित टीम ने शुरू की। उप तहसीलदार लाटा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अजमेरी जाने वाले रास्ते के जीरो पोइंट से शुरू की गई है। दो दिन में टीम द्वारा 50 हैक्टयर चारागाह भूमि को अतिक्रमियों से मुक्त करवाया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम नेजरीब से नाप कर ऑन लाइन जीपीएस सिस्टम से सही नाप-चौप किया। जिसके तुरंत बाद राजस्व टीम ने अवैध उगाई फसलों को ट्रैक्टर से नष्ट कराया। इस मौके पर छीतर लाल जाट भूअनि पीपलू, शिवप्रसाद गुप्ता भूअनि, अंबर लाल मीणा भूअनि लोहरवाडा, पटवारी लालचंद यादव,मनोज शर्मा, संजय मीणा, बनवारीलाल मीणा, झिराना थाना प्रभारी राजकुमार नाइक, हेड कांस्टेबल शिवराज आदि मौजूद रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/peeplu/news/50-hectares-of-pasture-land-freed-from-encroachment-132498858.html

Tuesday, 2 January 2024

सीतारामपुरा के चरागाह से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम का गठन किया

टोंक। डिग्गी उपतहसील क्षेत्र में सीतारामपुरा गांव चरागाह भूमि चिन्हित कर उससे अतिक्रमण हटाने को लेकर नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम का गठन किया है। हाईकोर्ट ने मालपुरा उपखंड के सीतारामपुरा व आमली पुरोहितान गांव की चारागाह जमीन पर अतिक्रमण से जुड़े मामले में मालपुरा तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डिग्गी नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों की टीम गठित की है। जिसमें चौसला भू.अ.नि. राजेश स्वामी, लावा भू.अ.नि. लादूलाल खंगार, किरावल भू.अ.नि. यदुवीर सिंह धाकड़, सीतारामपुरा हल्का पटवारी प्रवीण पंवार, चांदसेन हल्का पटवारी अजय यादव, किरावल हल्का पटवारी पुष्पेंद्र तिवाड़ी, सोडा हल्का पटवारी बाबूलाल वर्मा, भीपुर हल्का पटवारी महेंद्र रेबारी को नियुक्त किया है। 10 जनवरी से सीतारामपुरा की चरागाह भूमि का सीमाज्ञान कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे।

मूल ऑनलाइन लेख -  https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/revenue-team-formed-to-remove-encroachment-from-the-pastureland-of-sitarampura-132394989.html

Tuesday, 26 December 2023

अतिक्रमण होने पर अधिकारी एवं पटवारी की जिम्मेदारी तय कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी – ज़िला कलेक्टर

 Tonk

टोंक जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में वीसी के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने राजस्व से संबंधी विभिन्न बिंदुओं की उपखंडवार समीक्षा की।

टोंक जिला कलेक्टर ने वसूली, एलआर एक्ट, धारा 91 के प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी, पीएलपीसी में दर्ज प्रकरण सहित सिवायचक एवं चारागाह भूमि में किये गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सहायक कलेक्टर सरिता मल्होत्रा, तहसीलदार रामधन गुर्जर एवं राजस्व कार्यालय से जुड़े सभी कार्मिक मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर ने गैर खातेदारी से खातेदारी देने योग्य प्रकरणों का निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति की खातेदारी भूमि में अन्य जातियों के व्यक्तियों द्वारा किये गए कब्जे व राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 183 बी सी में दर्ज मामलों में निर्णय होंने के पश्चात उसकी शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाएं। जिला कलेक्टर ने वसूली के प्रकरणों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने पीएलपीसी के जिले में लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण होने पर ग्राम विकास अधिकारी एवं पटवारी की जिम्मेदारी तय कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिले में अतिक्रमणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्राम, उपखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में आने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निस्तारित करने की कार्रवाई शीघ्र करे। सीएमओ, मुख्य सचिव, लोकायुक्त, एससी आयोग, मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग के प्रकरणों का समाधान 7 दिन में कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि उपखंड अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से समन्वय बनाकर आगामी तीन दिन में जिले में संचालित वैध एवं अवैध बूचड़खानांे की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, अवैध पाये गए बूचड़खानों को अविलंब हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

https://www.dainikreporters.com/rajasthan/tonk-news/in-case-of-encroachment-responsibility-of-officers-and-patwari-will-be-fixed-and-strict-action-will-be-taken-against-them-district-collector/

Thursday, 21 December 2023

टोंक: कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने की जनसुनवाई, सुनी लोगों की समस्याएं

 पुरुषोत्तम जोशी Thu, 21 Dec 2023

Tonk News: कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला मुख्यालय के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई. जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय एवं वीडियों कॉन्फ्रेंस से जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई में आए परिवादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए. 

कलेक्टर ने कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाना संभव नहीं है, उसका परिवादी को लिखित में जवाब दें. जिला कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक, चारागाह एवं सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के अतिक्रमणों से विवाद पैदा होते है इसलिए इन अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए. साथ ही, अतिक्रमियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें. 

कलेक्टर ने परिवादियों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना. राजस्व विभाग के संबंधित प्रकरणों में तहसील उनियारा के ग्राम बनेठा से आए ग्रामीणों ने बनेठा कस्बे में गोपाल जी के मंदिर के पास रास्ते को अतिक्रमण कर सकड़ा करने से आमजन को परेशानी को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया.

जिला कलेक्टर ने उनियारा के उपखंड अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा को 7 दिन में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इसी तरह तहसील निवाई की ग्राम पंचायत ढाणी जुगलपुरा के ग्रामवासियों ने खंडदेवत रोड़ पर मंदिर की आड़ में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर पक्की चारदीवारी एवं निर्माण को हटाने की गुहार लगाई. जिला कलेक्टर ने निवाई के उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह को प्रकरण में अतिक्रमियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया. 

टोंक निवासी सुरेंद्र रैगर ने वार्ड नंबर 58 रैगरों का मोहल्ला छावनी में भगवान दास रैगर के मकान के पास लगे हुए पोलों पर रोड़ लाईट नहीं जलने से वार्डवासियों को हो रही परेशानी के बारे में बताया. इसी तरह अशोक विहार कॉलोनी निवासी रमा देवी ने सीसी रोड़ बनवाने एवं स्ट्रीट लाईट लगवाने की गुहार लगाई. मिश्रा कॉलोनी निवासियों ने खसरा नंबर 5698 गैर मुमकीन पाल पर वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने का प्रार्थना पत्र दिया. जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त, सहायक वन संरक्षक एवं पुलिस विभाग को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए. 

जनसुनवाई में आरयूआईडीपी से संबंधित आये प्रकरणों को जिला कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभियंताओं को शहरवासियों को हो रही परेशानी का स्थायी समाधान करने के लिए निर्देशित किया. विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं द्वारा विगत कुछ माह से विद्युत बिल अधिक आने की शिकायतें भी दर्ज कराई गई है. जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर विद्युत मीटर की जांच कर शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया. 

जनसुनवाई में आए कुल 58 प्रकरणों में छात्रवृत्ति दिलाने, पेंशन, आवासीय पट्टे दिलवाने, सुचारू पेयजल सप्लाई, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, बीमा एवं प्रावधायी विभाग से बकाया राशि दिलाने, पीएम फसल बीमा योजना की क्लेम राशि का भुगतान कराने, पीएम आवास योजना की किश्त नहीं आने के संबंध में आये परिवादों को जिला कलेक्टर ने धैर्यपूर्वक सुनकर जनसुनवाई में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए. 

जनसुनवाई में एडीएम बीसलपुर हरिताभ आदित्य, एएसपी आदर्श चौधरी, सहायक कलेक्टर सरिता मल्होत्रा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, सीडीईओ पन्नालाल बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. 

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर दिए निर्देश

जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें और दिए गए लक्ष्य को निर्धारित करते हुए सभी योजनाओं में पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए गंभीरता से कार्य करें.

उन्होंने संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम सभाओं का आयोजन करने, सभी योजनाओं में वंचित पात्र लोगों का पंजीयन करने, संकल्प पत्र भरने, क्विज में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और संकल्प यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप वंचित पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा में विद्यार्थियों एवं महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही प्रत्येक पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को नवाचारों के माध्यम से प्रचार-प्रसार के सुनिश्चितकरण पर बल देते हुए सफलता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए. 

https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/tonk/tonk-news-collector-dr-omprakash-bairwa-held-public-hearing-listened-to-people-problems/2022372/amp

Thursday, 3 August 2023

मडालिया जोगा में चारागाह व आम रास्तों में हो रहे अतिक्रमण, ग्रामवासियों ने ज्ञापन दिया

 

पंचायत समिति की ग्राम पंचायत झाड़ला के मडालिया जोगा में आम रास्तों व चारागाह भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है जिससे गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है लोगों ने कई बार अतिक्रमियों को उलाहना देने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया।

रास्ते में जगह नहीं होने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे कई बार गिरकर चोट ग्रस्त हो गए। खेत में जाने वाले महिलाएं व पुरुष को गंदगी व कीचड़ में से निकलना पड़ता है। वहीं चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण पशुओं के लिए चारा संकट है मजबूरन लोगों को पशुओं के लिए चारा महंगे भाव में खरीद कर खिलाना पड़ता है। आम रास्ते में दोनों तरफ बबूल की झाड़ियां डाल रखी है तथा कहीं लोगों ने कच्चे पक्के निर्माण कर लिए हैं। जिससे आम आदमी परेशान हो रहे है। परेशान होकर चारागाह भूमि का खसरा नंबर 371 किस्म चारागाह भूमि पर फसल ही बो दिए हैं एवं खसरा नंबर 107, 181, 216, 292 किस्म गैर मुमकिन रास्ता में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

इस संदर्भ में ग्रामीणों ने तहसीलदार ममता यादव व विकास अधिकारी सागरमल समोदा माधोराजपुरा और झाड़ला सरपंच भंवर किशोर सिंह को लिखित में देखकर जल्दी ही रास्ता दूरस्त कराने की मांग की है।

ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीण रोहिताश जाट, शिवजी राम जाट, इंद्र सिंह, भंवर लाल शर्मा, रामजीलाल शर्मा, सुर ज्ञान दरोगा, करण सिंह, श्योजीराम बैरवा, गोपाल जाट, रामकिशोर जांगिड़ ने कहा किजल्दी ही चारागाह भूमि ग्राम रास्तों का अतिक्रमण नहीं हटाया तो बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी संपूर्ण प्रशासन की होगी। तहसीलदार ममता यादव ने कहा कि जल्दी ही पटवारी व गिरदावर से जांच करवा के अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।


मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/encroachments-on-pastures-and-common-roads-in-madaliya-joga-villagers-gave-memorandum-131643965.html


Friday, 7 July 2023

हाईकोर्ट ने दिए आदेश, नटवाड़ा की चरागाह भूमि, जोहड़ भराव क्षेत्र से अतिक्रमण दो माह में हटवाओ

राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को निवाई उपखंड के नटवाड़ा गांव की चारागाह भूमि, जोहड़ सहित भराव क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को दो माह में हटाने के लिए टोंक कलेक्टर को आदेश दिए हैं। वरिष्ठ न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव व न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने यह आदेश नटवाड़ा निवासी नाथू सिंह की ओर से एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद निस्तारण करते हुए दिए हैं।

जनहित याचिका में बताया कि नटवाड़ा के प्रभावशाली लोगों ने गांव के चारागाह, जोहड़ भराव क्षेत्र में अतिक्रमण कर रखे हैं। जिसके कारण गांव के मवेशियों को चरने के लिए जगह नहीं है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को ग्रामीणों ने कई बार अभ्यावेदन देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार की, किंतु कोई कार्यवाही नहीं होने पर जनहित याचिका दायर की गई। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता को निर्देश दिए कि वह गांव के समस्त अतिक्रमण की जानकारी देते हुए अभ्यावेदन टोंक कलेक्टर व पीएलपीसी चेयरमैन को दे। वहीं टोंक कलेक्टर उक्त अभ्यावेदन का परीक्षण कर दो माह में जनहित याचिका में बताए गए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/the-high-court-ordered-to-remove-the-encroachment-from-the-pasture-land-of-natwara-johar-bharav-area-in-two-months-131490078.html

Friday, 17 March 2023

चारागाह जमीन पर टीचर समेत 2 लोगों ने किया कब्जा: तारबंदी करने के लिए डाले सीमेंट के पिलर, ग्रामीणों की अतिक्रमण हटाने की मांग


टोंक जिले के घाड़ पटवार हलका क्षेत्र में चारागाह जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। ग्रामीणों ने एक टीचर समेत 2 लोगों पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि 2-3 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार टोंक जिले में कुछ लोग सरकारी जमीन के साथ ही चारागाह जमीन पर अतिक्रमण करने में लगे हुए है। घाड़ पटवार क्षेत्र में भी खसरा नंबर 1843 में करीब 8 बीघा गौचर जमीन पर जेसीबी मशीन से बबूलों को निकलवाकर कब्जा किया जा रहा है। केदारा गांव के लोगों ने बुधवार को दूनी तहसीलदार रामसिंह मीणा को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सरकारी टीचर बाबूलाल पुत्र श्योजीराम मीणा निवासी खरोई और राजेन्द्र पुत्र जगदीश मीणा निवासी केदारा ने करीब 8 बीघा चारागाह जमीन पर बबूल के पेड़ निकालकर कब्जा कर लिया है। इसे समय रहते नहीं रोका गया तो चारागाह जमीन पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया जाएगा। आरोपियों ने जमीन पर तारबंदी करने के लिए सीमेंट के पिलर डाल रखे हैं। इन पिलरों को जल्द नहीं हटाया गया तो आरोपी स्थायी अतिक्रमण कर लेंगे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/2-people-including-teacher-encroached-on-pasture-land-in-tonk-131041823.html

Saturday, 11 March 2023

न्यायालय आदेश बेअसर: मोर ग्राम पंचायत में चरागाह भूमि से नहीं हटाया अतिक्रमण

उपखण्ड की मोर ग्राम पंचायत में न्यायालय आदेश के बावजूद बीते एक वर्ष में सैकड़ों बीघा चरागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उल्लेखनीय है कि उपखण्ड की मोर ग्राम पंचायत में करीब 1200 बीघा चरागाह व सिवायचक भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अनाधिकृत अतिक्रमण कर न केवल काश्त कर रहे हैं

न्यायालय आदेश बेअसर: मोर ग्राम पंचायत में चरागाह भूमि से नहीं हटाया अतिक्रमण

टोडारायसिंह। उपखण्ड की मोर ग्राम पंचायत में न्यायालय आदेश के बावजूद बीते एक वर्ष में सैकड़ों बीघा चरागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उल्लेखनीय है कि उपखण्ड की मोर ग्राम पंचायत में करीब 1200 बीघा चरागाह व सिवायचक भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अनाधिकृत अतिक्रमण कर न केवल काश्त कर रहे हैं। बल्कि पक्के निर्माण कर दर्जनों बीघा चरागाह की बेशकीमती भूमि पर काबिज है। इधर, अतिक्रमण से न केवल मवेशियों को चराने की समस्या बल्कि आम रास्तों पर अतिक्रमण से आमजन भी आवाजाही से परेशान है। इसको लेकर कई बार उपखण्ड प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इससे आहत ग्रामवासी श्रवणलाल गुर्जर की याचिका पर गत नवम्बर 2021 में उच्च न्यायालय ने जिला व उपखण्ड प्रशासन को मोर पंचायत की चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद उपखण्ड प्रशासन ने गत फरवरी 2022 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन आंशिक क्षेत्र में ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर इतिश्री कर दी।

प्रशासन की ओर से बीते वर्ष में अतिक्रमण क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इधर, राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने में ग्राम पंचायत की ओर से सहयोग नहीं करने की बात कही। उन्होंने बताया कि संसाधन उपलब्ध नहीं कराने से अतिक्रमण पूरा नहीं हटाया जा सका। यहीं हाल ग्राम पंचायत भासू में है। जहां न्यायालय आदेश के बावजूद आंशिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर कागजी खानापूर्ति की गई है।

पंचायत के पांच लाख रुपए बकाया

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के निर्देश पर ग्राम पंचायत की ओर से जेसीबी मशीनें उपलब्ध कराई गई थी, जिनका करीब पांच लाख रुपए बकाया चल रहा है। जनसुनवाई के अलावा उपखण्ड व जिला प्रशासन को कई बार व्यक्तिगत अवगत कराया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

आशा सैनी, सरपंच, ग्राम पंचायत, मोर।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/tonk-news/encroachment-from-pasture-land-not-removed-even-on-court-order-8093783

Monday, 6 February 2023

34 हेक्टेयर सरसों की फसल की कल होगी नीलामी: दूनी तहसील प्रशासन ने जारी किए आदेश, गौ सेवकों ने लगाए खानापूर्ति के आरोप

34 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर बोई गई सरसों की फसल की नीलामी सोमवार को की जाएगी। दूनी तहसील प्रशासन ने नीलामी के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में गौ सेवकों ने तहसील प्रशासन पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है।

गौ सेवकों का कहना है कि तहसील प्रशासन कुछ सरसों की फसल को नीलाम कर खानापूर्ति कर रहा है, जबकि करीब 1100 बीघा में लोगों ने अतिक्रमण कर सरसों की फसल की बुवाई की है। इनमे से कुछ अतिक्रमणकारी इस फसल को काट भी रहे हैं। दूनी गौशाला सचिव ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शनिवार को भी प्रशासन अतिक्रमण हटाने गया था। एक दो जगह के पक्के निर्माण को हटाकर खानापूर्ति कर ली। अब नीलामी में भी ऐसे ही किया जाएगा।


दूनी के नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीना ने बताया कि दूनी पटवार हलका में गांधी ग्राम रोड पर काफी चारागाह भूमि है। इसमे से करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन पर 46 अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से सरसों की फसल की बुवाई की है। कुछ लोग इसे काटने भी लगे हैं। इस जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दूनी सरपंच माया बलाई सहित दूनी गौशाला सचिव ओमप्रकाश मेहरा आदि गौ सेवकों ने प्रशासन से मांग की थी। गौ सेवकों ने पिछले साल भी हाईकोर्ट से इस भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश भी लिया था, लेकिन तहसील प्रशासन की अनदेखी से अतिक्रमण नहीं हट पाया। फिर इस साल भी गौ सेवक इस अतिक्रमण को हटाने के लिए सरकार से लेकर प्रशासन तक चक्कर लगते रहे। तहसील प्रशासन ने शनिवार शाम को इस भूमि की सरसों की फसल को नीलाम करने का निर्णय लिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब पुलिस टीम के साथ सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/dooni-tehsil-administration-issued-orders-cow-servants-accused-of-food-supply-130885847.html

चारागाह जमीन पर बोई सरसों 16 लाख में बिकी: अतिक्रमियों ने 34 हेक्टेयर में की थी बुवाई, बहसबाजी होने पर बुलाई पुलिस

 

टोंक जिले के दूनी पटवार हलका की 34 हेक्टेयर चारागाह जमीन में बोई सरसों की फसल की तहसील प्रशासन के आदेश पर नीलामी हुई है। इसमें बहसबाजी के बीच आखिरकार एक अतिक्रमी ने ही इस सरसों की फसल को करीब 16 लाख रुपए में खरीद ली।

जानकारी के अनुसार दूनी कस्बे के पास गांधीग्राम रोड की तरफ 1100 बीघा चारागाह जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर सरसों की फसल बो रखी थी और इसको काटने भी लगे थे। इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पिछले साल दूनी गौशाला के सचिव ओमप्रकाश मेहरा हाईकोर्ट से ऑर्डर भी ले आए थे, लेकिन तहसील प्रशासन की अनदेखी से अतिक्रमण नहीं हट पाया। फिर इस साल भी गौसेवक इस अतिक्रमण को हटाने के लिए सरकार से लेकर प्रशासन तक खूब प्रयास करते रहे। आखिरकार तहसील प्रशासन ने शनिवार को इस जमीन से 34 हेक्टेयर चारागाह पर ही अतिक्रमण मानकर सरसों की फसल को नीलाम करने के आदेश जारी किए। उसकी पालना कराने की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीणा ने गिरदावर शंकर लाल मीणा को दी।

सोमवार दोपहर को दूनी पंचायत भवन में पुलिस, सरपंच माया देवी आदि की मौजूदगी में फसल की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान कई अतिक्रमी भी पहुंच गए। जो भी व्यक्ति इस खुली नीलामी में फसल की बोली लगाता तो उससे बहसबाजी कर उसे भगाने का प्रयास करते। इससे परेशान होकर दूनी थाने से और जाब्ता मंगवाया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे अतिरिक्त पुलिस जाप्ता पहुंचा और अतिक्रमियों के बाहर किया। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया को सुचारू रूप से कराया। इसमें अतिक्रमी कैलाश माली ने 16 लाख रुपए में सरसों खरीदी और मौके पर ही 25 प्रतिशत राशि यानी करीब 4 लाख रुपए राजकोष में जमा करा दी।

जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की
दूनी गौशाला के सचिव ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 1100 बीघा में अतिक्रमण कर हर साल सरसों की बुवाई करते हैं, ऐसे में मवेशियों के लिए चारे का संकट बना रहता है। इसलिए इस पूरी जमीन को अतिक्रमियों से मुक्त कराकर मवेशियों के लिए खाली रखा जाए ।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/the-trespassers-had-sown-in-34-hectares-the-police-was-called-after-the-argument-130891116.html

Thursday, 2 February 2023

टोंक जिलें के आमजन की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करे – चिन्मयी गोपाल

टोंक। टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में गुरुवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन हुआ।

जनसुनवाई के दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े । जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में आने वाले परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर लाभान्वित किया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।

जनसुनवाई में आमजन के आवासीय पट्टे, अतिक्रमण हटाने, छात्रवृत्ति दिलाने, पेयजल की सप्लाई सुचारु कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, खेत से रास्ता खुलवाने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने से संबंधित प्रकरण आए।

ग्राम सुरेली निवासी सावित्री कुमावत ने श्रम विभाग से छात्रवृत्ति आवेदन पर कार्रवाई करते हुए बीएड फर्स्ट एवं सेकंड ईयर की छात्रवृत्ति दिलाने की गुहार लगाई।

जिला कलेक्टर ने श्रम निरीक्षक रेणु परिडवाल को प्रकरण में आवेदन की जांच कर लाभार्थी को शीघ्र राहत पहुचाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत घाड़ के ग्रामीणों ने 20 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने का प्रार्थना पत्र दिया। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी देवली को मौका देखकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया।

वार्ड नंबर 41 के लोगों ने मुबारक मंजिल घोसियों की गली टोंक शहर में विगत कई दिनों से पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं होने की शिकायत की। पीएचईडी द्वारा पूर्व में दरगाह वाली गली की पाइप लाइन काटने के बाद से पानी की आपूर्ति बाधित होने के बारे में बताया।

जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल को इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। बहीर निवासी विधवा महिला सरवरजहां ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाकर आवास स्वीकृत करने का प्रार्थना पत्र दिया।

जनसुनवाई में एडीएम शिवचरण मीणा, सीईओ देशलदान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी गिरधर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टोरडी निवासी इब्राहिम खां को मौके पर मिली व्हील चेयर
जनसुनवाई में जिला कलेक्टर के समक्ष टोरडी निवासी पति-पत्नी बानो और दिव्यांग इब्राहिम खां पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर के समक्ष वृद्धावस्था पेंशन में नाम जुड़ाने की गुहार लगाई।

लेकिन दोनों की आयु कम होने की वजह से इस योजना में लाभ दिया जाना संभव नहीं था। इब्राहिम खां को दिव्यांग पेंशन एवं उनके बच्चे को पालनहार का लाभ पूर्व में ही मिल रहा था। जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से मौके पर ही इब्राहिम खां को व्हीलचेयर देकर लाभान्वित किया।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.dainikreporters.com/rajasthan/tonk-news/redress-the-problems-of-common-people-of-tonk-district-immediately-chinmayi-gopal/

अतिक्रमण हटाने की मांग: चरागाह भूमि पर सरसों व गेहूं की फसल बोई, ग्रामीणों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग

राजमहल देवीखेड़ा पंचायत के नयागांव में चारागाह भूमि पर ग्राम के ही कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर फसल बो दी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीण शैतान चौधरी, प्रधान जाट, रामअवतार जाट, शंकर जाट, गोपाल, रामलाल, शिवजी राम जाट, बन्ना लाल जाट आदि ग्रामीणों ने बताया कि नयागांव में चरागाह भूमि पर वर्षों से प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर गेहूं और सरसों बो रखी है।

ग्रामीणों ने कई बार पंचायत प्रशासन तथा जिला प्रशासन को अवगत कराया लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने से गांव में पशुओं व आवारा मवेशियों का चराने का संकट बना हुआ है। बार बार पंचायत प्रशासन व टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चारागाह भूमि से शीघ्र अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/mustard-and-wheat-crops-were-sown-on-pasture-land-villagers-demanded-removal-of-encroachment-130875481.html