Showing posts with label Banjar Bhoomi & Chargah Vikas Committee. Show all posts
Showing posts with label Banjar Bhoomi & Chargah Vikas Committee. Show all posts

Sunday, 13 November 2022

प्रभारी सचिव ने बहरोड क्षेत्र का किया दौरा ग्राम पंचायत कारोडा में बैठक लेकर अधिकारियों से दिए दिशा-निर्देश व स्वच्छता गतिविधियों का लिया जायजा

 ByRameshwar Lal

 Nov 13, 2022


बहरोड में अम्बेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण

अलवर। 

जिला प्रभारी सचिव एवं वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख शासन सचिव शिखर अग्रवाल ने अलवर जिले के दौरे के तीसरे दिन बहरोड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रभारी सचिव अग्रवाल ने आज प्रातः बहरोड में पहुंचकर राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव व जिला कलक्टर ने छात्रावास में विद्यार्थियों से बातचीत कर छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली व उनके शैक्षणिक स्तर को जांचा। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी व वार्डन को निर्देश दिये कि छात्रावास में विद्यार्थियों की ओपन अलमारियों में अनटाइड फण्ड से पल्ले लगवाए छात्रावास में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने रसोई, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। इस दौरान मंथन फाउंडेशन के द्वारा दो दिव्यांग बेटियों को ट्राई साइकिल भेंट की।

ग्राम पंचायत कारोडा का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव अग्रवाल ने बहरोड की ग्राम पंचायत कारोड़ा में ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया व बैठक लेकर निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत की सिवायचक व चारागाह भूमि पर नरेगा से तारबंदी करावे उन्होंने सरकारी स्कूल की चार दीवारी नरेगा से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल टंकी की साफ-सफाई नियमित कराने व साफ-सफाई कर सफाई दिनांक अंकित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि विद्युत कटौती की सूचना देवे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनकर संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में फीडबैक लिया।

कारोडा में स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण किया

प्रभारी सचिव अग्रवाल ने ग्राम पंचायत कारोडा में स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत कराई जा रही स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने महिला शक्ति के रूप में प्रशिक्षु आईएएस रिया डाबी व कारोडा सरपंच सुरेखा देवी से आरआरसी प्लांट के नए भवन का उद्घाटन करवाया। कारोडा सरपंच ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत ग्राम पंचायत के साथ स्वयंसेवी संस्था साहस के द्वारा ग्राम पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था हेतु प्रत्येक घर में गिले व सूखे कचरे के लिए कचरा पात्र दिए हुए हैं। प्रतिदिन ऑटो टिपर से कचरा आरआरसी प्लांट में ले जाकर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था व ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता प्रबंधन में अच्छा कार्य किया जा रहा है।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रभारी सचिव को विश्वास दिलाया कि बहरोड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना तय समय सीमा में कराई जाएगी।

इस दौरान बीडा भिवाडी के सीईओ डॉ. रोहिताश्व सिंह तोमर, प्रशिक्षु आईएएस रिया डाबी, उपखण्ड अधिकारी बहरोड सचिन यादव, उपखण्ड अधिकारी नीमराना मुकुट सिंह चौधरी, बीडीओ बलवन्त सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://jaipurtimes.org/rajasthan/alwar/in-charge-secretary-visited-behrod-area-took-a-meeting-in-gram-panchayat-karoda-took-stock-of-the-guidelines-and-cleanliness-activities-given-to-the-officials/

Saturday, 10 September 2022

बंजर भूमि चारागाह विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित


Shantanu Roy

9 Sep 2022

बीकानेर। बंजर भूमि चारागाह विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला प्रमुख ने कहा कि चारागाह विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए। यह हमारी परिस्थतिकी से जुड़ा विषय है। इससे पशुओं के लिए पौष्टिक आहार मिलेगा। वहीं राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि चारागाह भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए सतत प्रयास करने होंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. कहा कि जिले में चारागाह विकास कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण किया जाए और इसका नियमित फीडबैक भी दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। अधिशासी अभियंता (ईजीएस) धीर सिंह गोदारा ने चारागाह विकास कार्यों की स्वीकृति व इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी से अवगत करवाया। एफईएस प्रतिनिधि डिम्पल कुमारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों, इनके कर्तव्य और कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने ग्राम स्तर की कमेटियों को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी, प्रधान, सरपंच और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


https://jantaserishta.com/local/rajasthan/district-level-meeting-of-barren-land-pasture-development-committee-organized-1551077

Sunday, 31 July 2022

डीएम बोले:मेवाड़ा बांध की नहरों की सफाई रखो, चारागाह विकास के कार्य करो

डूंगरपुर



कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने शनिवार को पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत मेवाड़ा का निरीक्षण करते हुए ग्राम विकास अधिकारी पूरणमल को मेवाड़ा बांध की नहरों की सफाई रखने, चारागाह विकास के कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत में चल रहे नरेगा कार्यों की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने राजस्व गांव, चारागाह विकास एवं मेवाड़ा बांध की नहराें की सफाई के बारे में जानकारी ली। इस पर ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि नरेगा में एक साईड पर 30 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। एक्टिव श्रमिक 765 है।

उनकी पंचायत क्षेत्र में राजस्व गांव मेवाड़ा, वाट डा एवं कानपुर है। आदर्श तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। सरपंच लक्ष्मण अहारी ने बताया कि नहरों की सफाई कराई गई थी लेकिन बारिश में मिट्टी गिरने से बंद हो गई है।

चारागाह विकास, पेड़ लगाने व वाटिका निर्माण करने के बारे में भी जानकारी दी। ग्राम वासी कमलेश द्विवेदी, सरपंच अहारी व महेश यादव ने रोडवेज बस संचालित कराने की मांग की। कलेक्टर ने रोडवेज बस के रूट की जानकारी कलेक्टर कार्यालय भिजवाने की कहा।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dungarpur/news/keep-the-canals-of-mewara-dam-clean-do-pasture-development-work-130125831.html

आमजन का अपने कार्यों के लिए भटकना बेहद पीड़ादायक होता है - जाट

राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

नागौर

Published: July 31, 2022 

नागौर. 'किसी भी प्रकरण का निचले स्तर पर निस्तारण महत्वपूर्ण है, आमजन का अपने कार्यों के लिए भटकना बेहद पीड़ादायक होता है, इसलिए सभी अधिकारी मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ विभिन्न राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें और जिन मामलों में स्वयं प्रशासन की ओर पहल की जाकर निस्तारण किया जाना है तो वो भी किया जाना चाहिए।' यह बात राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने शनिवार को यहां कलक्ट्रेट में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को रास्ता खोलने के प्रकरणों में नियत समय में मौका दिखवाकर प्रकरण निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।


राजस्व मंत्री जाट ने सभी अधिकारियों को विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से किसी भी प्रकरण में लिया गया, तुरंत एक्शन आमजन का व्यवस्थाओं के प्रति भरोसा बढ़ाता है। उन्होंने विरासत के खाते खोलने में तुरंत कारवाई करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार आपसी समन्वय से कार्य कर आमजन को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान राजस्व मंत्री ने म्यूटेशन, रास्ता खोलने के प्रकरण, बजट घोषणाओं के लम्बित प्रकरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बंजर एवं चरागाह भूमि पर लगाए तैलीय पौधे - चौधरी

बंजर भूमि एवं चरागाह विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप सिंह चौधरी ने जिले की समस्त तहसीलों में स्थित बंजर एवं चरागाह भूमि की जानकारी लेते हुए पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बंजर भूमि एवं चरागाह विकास समितियों के गठन एवं इनके कार्यकलापों पर चर्चा की। उन्होंने त्रि-स्तरीय समितियों की ओर से चिह्नित बंजर एवं चारागाह भूमि पर अतिक्रमणों की वर्तमान स्थिति एवं इन भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में आ रही बाधाओं को दूर करने एवं जिले में चालू वित्तीय वर्ष में चारागाह विकास के लिए स्वीकृत कार्य एवं चारागाह विकास के लिए प्रस्तावित कार्य की योजना बनाकर जिले में चिह्नित बंजर एवं चरागाह भूमि पर महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य संबंधित विभागों के अभिसरण से रतनजोत, करंज, महुआ एवं अन्य तैलीय पौधों का पौधारोपण कर निर्धारित लक्ष्यों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में बीसूका उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, जायल विधायक मंजू मेघवाल, डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, एडीएम मोहनलाल खटनावलिया, राजस्व अपील अधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार सहित जिले के राजस्व कार्यों से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Shyam Choudhary

https://www.patrika.com/nagaur-news/it-is-very-painful-for-the-common-man-to-wander-for-his-work-jat-7684445/

Saturday, 9 July 2022

पाली में बंजर और चारागाह भूमि विकास समिति की बैठक

जिला स्तरीय बंजर भूमि एवं चारागाह विकास समिति की बैठक अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती रश्मिसिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई. विकास अधिकारियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में पांच- पांच चारागाह विकसित करें ताकि वाटर रिसोर्स सिस्टम को सहयोग मिले.

Jul 09, 2022

Pali: जिला स्तरीय बंजर भूमि एवं चारागाह विकास समिति की बैठक अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती रश्मिसिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई. बैठक में श्रीमती सिंह ने कहा कि चारागाह विकास कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक समितियों की नियमित बैठक होने के साथ ही उसमें लिए गए निर्णयों की प्रभावी क्रियान्विति जरूरी है.

उन्होंने विकास अधिकारियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में पांच- पांच चारागाह विकसित करें ताकि वाटर रिसोर्स सिस्टम को सहयोग मिले. उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर एफईएस संस्था एवं स्वयं सेवी संस्थाएं के सुझाव लेकर वृक्षारोपण एवं घास लगाने का कार्य कार्यकारी संस्थाओं से कराया जाए.

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के कारण बंजर भूमि एवं चारागाह विकास के कार्य प्रस्तावित हुए परन्तु अब इस कार्यक्रम को गति प्रदान करे. जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि मनरेगायोजनान्तर्गत चारागाह कार्य स्वीकृत कर पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए. जिन ग्राम पंचायतों में एक भी चारागाह कार्य स्वीकृत नहीं है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत करे.

बंजर एवं चारागाह भूमि में बाडाबंदी एवं जल भूमि संबंधी कार्यो का चिन्हिकरण कर उनके संपादन के लिए प्राथमिकता का निर्धारण कर उनके प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित करे. उन्होंने कार्यक्रम में गति देने के लिए जिला और पंचायत समिति स्तर कार्यशालाओं का आयोजन करने के साथ पंचायत स्तर पर प्रशिक्षिण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा. उन्होंने बंजर और चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमणों को हटाने एवं वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर ने कहा कि चारागाह क्षेत्र से बबूल की झाडियां हटाने के संबंध में सरकार के नियमानुसार कार्यवाही की जाए.उन्होंने सभी विकास अधिकारियों से कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने और उसका इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए. सिंगल यूज प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच, गिलास आदि पर रोक के संबंध में अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए.

बैठक में सदस्यों ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए. बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बजर एवं चारागाह भूमि विकास के संबंध में जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी. बैठक में पंचायत समिति पाली प्रधान मोहनी देवी, राजकमल पारीक, जिला परिषद के अधिकारी, समिति सदस्य मौजूद रहे.

https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/pali/barren-and-pasture-land-development-committee-meeting-in-pali-suggestions-on-single-use-plastic/1250552