This blog is aimed at documenting the initiatives undertaken for the conservation of the pastures by communities across Rajasthan as well as efforts by Government of Rajasthan and Civil Society Organisations across the State. Foundation for Ecological Security works in partnership with the Wasteland and Pasture Land Development Board for conservation of the commons. For views and comments write to rajasthanpastures@gmail.com
Friday, 29 August 2025
मनरेगा के तहत चारागाह का विकास करने के साथ उसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधे एवं घास लगाएं: वर्मा
Thursday, 21 August 2025
देवखेड़ा में चारागाह विकास का संकल्प:ग्रामीणों ने निकाली रैली, वृक्षारोपण कर गौ और जल संरक्षण का लिया संकल्प
शाहपुरा के डाबला कचरा ग्राम पंचायत के देवखेड़ा में चारागाह दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपना संस्थान, एफईएस, सरोज देवी फाउंडेशन भीलवाड़ा और गोयल अनुसंधान केंद्र कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
देवखेड़ा के महिला और पुरुषों ने ढोल के साथ गीत गाते हुए गांव में रैली निकाली। चारागाह पहुंचकर उन्होंने परिक्रमा की। सरपंच प्रतिनिधि आसाराम धाकड़ ने बताया कि चारागाह में भूमि, वृक्ष और जल पूजन किया गया। सुविचार अभियान की टोली और ग्राम के प्रमुख व्यक्तियों ने बरगद का पेड़ लगाया।
सुविचार जिला संयोजक गुदड़मल गुर्जर ने परंपरागत स्रोतों की ओर लौटने का आह्वान किया। जिला सहसंयोजक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने भीलवाड़ा में होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी। एफईएस के सुरेश पाराशर ने कहा कि सरकार चारागाह विकास के लिए विशेष ध्यान दे रही है।
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी दिलीप वैष्णव, रामदेव गुर्जर, भेरूलाल बेरवा, चारागाह समिति की अध्यक्ष नंदू देवी भील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि आसाराम धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/shahpura/news/resolution-for-pasture-development-in-devkheda-135726587.html
Sunday, 3 August 2025
चारागाह भूमि पर पौधरोपण कर पर्यावरण शुद्धि का दिया संदेश
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
हरियालो राजस्थान अभियान में ग्राम पंचायत गोपालपुरा के गोआश्रय स्थल के नजदीक चारागाह भूमि पर पौधरोपण किया गया। पंचायत के निरीक्षण के दौरान क्लस्टर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी लोकेश कुमार जैन ने भी मनरेगा श्रमिकों, पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण शुद्धि के लिए पेड़ों के अहम योगदान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति कम से कम 50 पौधे इस वर्षाकाल में अपने खेत घर बाड़े में लगाए। जिससे पर्यावरण ओर जलवायु स्वच्छ रहे।
सहायक विकास अधिकारी ने गोपालपुरा के दूरस्थ गांव नगपुरा, मलीपुरा, उमरचा में पहुंचकर स्वच्छता के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। मलीपुरा में चारभुजा मंदिर चौक पर गंदगी और कीचड़ को शीघ्र ही हटाकर समाधान करने के निर्देश प्रशासक ओर ग्राम विकास अधिकारी को दिए। खुले कुएं ओर पानी की टंकियों को नियमित क्लोरिनेशन करने, पेयजल स्तोत्र के निकट गंदगी को हटाने की आवश्यकता बताई। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रभुलाल मेघवाल, समाजसेवी बंटी मेवाड़ा, ग्राम विकास अधिकारी रोहित मीणा, देवी पुरी, श्यामपुरी, फोरूलाल राठौर साथ रहे।
मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/rawatbhata/news/message-of-environmental-cleanliness-given-by-planting-trees-on-pasture-land-135588315.html
Monday, 28 July 2025
हरियाली तीज पर दौलपुरा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 51 हजार पौधे रोपे गए
भीलवाड़ा। जिसके पास दूरदृष्टि होती है, वही जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।" यह बात राज्य के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने पंचायत समिति माण्डलगढ़ की ग्राम पंचायत दौलपुरा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम में व्यक्त किए। “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम” एवं “हरियाळो राजस्थान 2.0” के तहत उपमुख्यमंत्री बैरवा के मुख्य आतिथ्य में 'एक पेड़ माँ के नाम' वाटिका में 51,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह आयोजन हरियाली तीज के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ, जिसमें चारागाह भूमि पर सामूहिक रूप से पौधारोपण करते हुए ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने व्यापक सहभागिता निभाई।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण-संरक्षण तक सीमित न होकर भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम है। जब हम पौधे को अपने मां, पिता, गुरु या किसी महापुरुष के नाम समर्पित करते हैं, तो आत्मीय रिश्ता बनता है और उसकी परवरिश एक दायित्व बन जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को “राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक” बताया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्य स्तर पर इसे गति देने को “सार्थक नेतृत्व का उदाहरण” कहा। कार्यक्रम में माण्डलगढ़ विधायक गोपाललाल शर्मा ने कहा कि “एक पौधा माँ के नाम” अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है, और यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। उन्होंने कोविड काल के अनुभवों का ज़िक्र करते हुए प्रकृति के प्रति संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री बैरवा ने पंचायत समिति माण्डलगढ़ के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना नीतिगत प्रतिबद्धता और ज़मीनी प्रभाव के सिद्धांत पर आधारित है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से सीधा फीडबैक लिया गया और अधिकारियों से वास्तविक आंकड़े एवं प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। समीक्षा बैठक के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से राज्य सरकार के विगत डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ साझा कीं। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतिगत स्पष्टता, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तुलना पूर्ववर्ती सरकार की कुर्सी-केन्द्रित राजनीति से करते हुए बताया कि वर्तमान शासन विकास की गाथा लिख रहा है।
हरियाली तीज के अवसर पर जिले में हुआ 11 लाख पौधों का रोपण, अभियान के तहत लगाए जाएंगे कुल 32 लाख पौधे
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर संपूर्ण जिले में एक दिवस में 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है एवं अभियान के तहत जिले में इस वर्ष 32 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों को सभी पौधों की जिओ टैगिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
मूल ऑनलाइन लेख - https://rajasthan.punjabkesari.in/bhilwara/news/one-tree-in-the-name-of-mother--campaign-in-daulpura-on-hariyali-teej-2187988
जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बचाव का उपाय है हरयाळो राजस्थान
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व के लिए चिन्ता का विषय है। इन प्रभावों को सघन रूप से पौधरोपण कर काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
कोसेलाव गोचर भूमि पर पौधरोपण किया
Saturday, 12 July 2025
राजस्थान में बंजर भूमि होगी हरी-भरी, कृषि मंत्री मीणा ने दिए जिलेवार कार्य योजना बनाने के निर्देश
बंजर ज़मीन पर होंगे तेलीय पौधों के रोपण
डॉ. मीणा ने निर्देश दिया कि राज्य की बंजर भूमि को हरित बनाने के लिए जिलेवार कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने रतनजोत, करंज जैसे अखाद्य तेलीय पौधों का अधिक से अधिक पौधारोपण करवाने की बात कही ताकि ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली बढ़े और लोगों की आय में भी इजाफा हो। उन्होंने कहा कि इस दिशा में दीर्घकालिक योजना तैयार कर पूरे राज्य में कार्यवाही शुरू की जाए।
बायोडीज़ल मिलावट पर सख्ती के संकेत
ग्रामीण विकास मंत्री ने बायोफ्यूल प्राधिकरण द्वारा जारी राजस्थान जैव ईंधन नियम–2019 में संशोधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटी बायोडीजल (B–100) के विनिर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान शामिल किया जाए और इसे सक्षम स्तर से प्रभावी रूप दिया जाए।
मूल ऑनलाइन लेख- https://www.krishakjagat.org/news/barren-land-in-rajasthan-will-become-green-agriculture-minister-meena-gave-instructions-to-prepare-district-wise-action-plan/
Wednesday, 9 July 2025
हरियालो राजस्थान और अरावली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में किरोड़ी लाल मीणा ने दिए अहम निर्देश
उन्होंने राज्य में बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने व ग्रामीण जनसमुदाय की आय बढ़ाने हेतु बंजर भूमि पर अखाद्य तेलीय पौधे जैसे रतनजोत, करज आदि का अधिक से अधिक पौधारोपण कराने के संबंध में जिलेवार कार्य योजना तैयार करवाकर दीर्घकालीन योजना सम्पूर्ण राज्य के लिये बनाते हुये कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये है। उन्होंने बायोफ्यूल प्राधिकरण और बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड की शीघ्र बैठक आयोजित कर भविष्य की कार्ययोजना निर्धारित करने पर जोर दिया।
राजस्थान में वृक्षारोपण महाभियान के तहत ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की तर्ज पर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरूआत गत वर्ष 7 जुलाई से की गई थी, जिसके तहत 7 करोड़ पौधारोपण कर राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। इस कार्यक्रम का ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान द्वारा विकसित ‘‘हरियालो राजस्थान ऐप ’’के माध्यम से जियो टैगिंग भी किया जा रहा है। इस ऐप में रीयल टाईम के आधार पर पौधारोपण की ऑनलाईन प्रगति दर्ज करने का प्रावधान है।
वर्ष 2025-26 में सम्पूर्ण राज्य में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग को संयुक्त रूप से 2 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसमें अब तक 1 करोड 9 लाख पौधे 50 से ज्यादा विभागों द्वारा लगाये गए है। इसमें महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सबसे अधिक लगभग 70 लाख पौधारोपण कर सबसे आगे है।
हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत सम्पूर्ण राज्य में किये जा रहे पौधारोपण के जिलेवार, विभागवार, प्रजातिवार मॉनिटरिंग हरियालो राजस्थान ऐप के माध्यम से की जा रही है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित की जा रही 12 हजार से अधिक पंचायत पौधशालाओं की जियो टैगिंग व मॉनिटरिंग भी की जा रही है। किरोडीलाल ने वर्तमान में अरावली संस्थान द्वारा किए जा रहे क्षमतावर्धन, प्रशिक्षण एवं अध्ययन कार्यों की सराहना की तथा निर्देशित किया कि अरावली द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी अन्य विभागों को भी अवगत कराई जाने की आवश्यकता है जिससे अन्य विभाग भी उक्त कार्यों हेतु अरावली की सेवायें ले सकें। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा, शासन सचिव ग्रामीण विकास पुष्पा सत्यानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बायो्फ्यूल प्राधिकरण जुगल किशोर मीणा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.mahanagartimes.com/post/review-meeting-of-kirori-lal-meena
Tuesday, 8 July 2025
मनरेगा में 65 कार्यों के लिए 491 लाख रु. स्वीकृत, पौधरोपण से छाएगी हरियाली
जोधपुर। मनरेगा व कन्वर्जेंस के तहत वर्ष 2025-26 में जोधपुर-फलोदी की ग्राम पंचायतों के राजकीय विद्यालयों के परिसरों, मुक्तिधाम स्थलों एवं चारागाह भूमि में 65 पौधारोपण के कार्य करवाए जाएंगे। जिसके लिए 491.26 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत समिति पीपाड़ की ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के 5 कार्यों के लिये 35.65 लाख रुपए, पंचायत समिति ओसियां की ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के 04 कार्यों के लिये 33.80 लाख रूपये, पंचायत समिति मण्डोर की सुरपुरा ग्राम पंचायत में पौधारोपण कार्यों के लिये 10.00 लाख रूपये, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायतों में 08 कार्यों हेतु पौधारोपण, चारागाह एवं मेड़बंदी के लिये 111.19 लाख रूपये, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायतों में 07 पौधारोपण कार्यों के लिये 64.16 लाख रूपये, पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायतों में 05 पौधारोपण कार्यों के लिये 1.90 लाख रूपये, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायतों में 02 पौधारोपण कार्यों के लिये 14.24 लाख रूपये, पंचायत समिति लोहावट की भीकमकोर ग्राम पंचायत के नागणेची मंदिर में पौधारोपण के लिये 8.60 लाख रूपये, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायतों के 10 कार्यों के लिये 93.90 लाख रुपए की राशि से पौधारोपण कार्य करवाए जायेंगें।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में फलोदी जिले की पंचायत समिति फलोदी की ग्राम पंचायतों में भी 21 कार्यों के लिये 117.82 लाख रुपए की वित्तीय राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है, इस राशि से महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं कन्वर्जेंस के तहत सभी क्षेत्रों में पौधारोपण सम्बन्धी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/rs-491-lakh-sanctioned-for-65-works-in-mnrega-greenery-will-spread-due-to-plantation-135396733.html
Saturday, 28 June 2025
लालसोट में चारागह भूमि में पौधारोपण का विरोध:ग्रामीणों ने रुकवाया काम, तैयार किए गड्ढों को किया खराब
लालसोट की राहुवास तहसील क्षेत्र के गांव शाहजहांनपुरा में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत ढोलावास द्वारा चारागाह भूमि पर शुरु किए गए पौधारोपण को ग्रामीणों ने रोक दिया।
योजना के तहत 27 हेक्टेयर चारागाह भूमि में से एक हेक्टेयर में 2,500 पौधे लगाने का लक्ष्य था। इस पर 10 लाख रुपए खर्च किए जाने थे। मनरेगा के तहत पौधरोपण के साथ जालीदार तार से सुरक्षा की व्यवस्था की जानी थी। पांच साल तक पेड़-पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी जानी थी। सिंचाई के लिए सोलर सिस्टम और एक बड़ी पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित था।
विकास अधिकारी योगेश मीणा ने बताया-ढोलावास ग्राम पंचायत क्षेत्र में 104 बीघा चारागाह भूमि है। जिसमें 20 बीघा भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण करके खेती कर रखी है। वहीं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत की ओर से प्लांटेशन का कार्य करवाया जा रहा था, जिसमें 1 हैक्टेयर जमीन को समतलीकरण करवा दी थी और गड्ढे भी खुदवा दिए थे। मगर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए गड्ढे को वापस खुर्द बुर्द कर दिया। इस दौरान मौके पर आए ग्रामीणों ने कहा कि इस भूमि पर हमारे पशु चारा चरेंगे। ऐसे में हम पौधारोपण नहीं करने देंगे। विकास अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण 104 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए उपखंड अधिकारी को लेटर लिख दिया गया है।
मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dausa/lalsot/news/opposition-to-plantation-of-trees-in-pasture-land-in-lalsot-135329975.html
Tuesday, 17 June 2025
नारेडा खुर्द में श्रमदान कार्यक्रम:खेमदास आश्रम के पास चारागाह भूमि पर किया वृक्षारोपण, जल संरक्षण की ली शपथ
नारेडा खुर्द में मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान के तहत वृक्षारोपण और श्रमदान कार्यक्रम ग्राम पंचायत अकलीमपुर के खेमदास आश्रम के पीछे चारागाह भूमि पर मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
नीमराना विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल और सहायक अभियंता मुकेश गुप्ता, सरपंच संघ अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, अकलीमपुर के सरपंच संजीव कुमार यादव, कनिष्ठ तकनीकी सहायक मुकेश चौधरी और कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/neemrana/news/labor-donation-program-in-nareda-khurd-135254152.html
Saturday, 31 August 2024
मण्डावर में एक दिन में लगाए 66 बरगद के पेड़, राखी बांधकर लिया रक्षा का संकल्प

राजसमंद। समीपवर्ती भीम उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर में मिशन बरगद के तहत एक दिन में एक साथ मण्डावर में 66 बरगद के पेड़ लगाए गए।
सरपंच प्यारी कुमारी चौहान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी राजस्व गांव के अधीन मुख्य सड़क, सार्वजनिक स्थल, चारागाह भूमि पर एक दिन में 66 बरगद के पौधे लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। सरपंच ने बताया कि बरगद की औसत आयु अन्य पेड़ों से अधिक होती है। बरगद पशु-पक्षियों का आश्रय स्थल होने के साथ-साथ घना और छायादार होने साथ ही इससे कई तरह के लाभ होने के कारण इसे वृहद पैमाने पर लगाने का फैसला किया।
इस अभियान को मिशन के रूप में लेते हुए एक ही दिन में सामूहिक श्रमदान कर 66 पेड़ लगाए। आने वाले समय में यह बरगद विशाल वट वृक्ष का रूप धारण करेंगे।
सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ने बरगद के पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मिशन में खंगार सिंह, टिल सिंह, चंचल भंडारी, मीरा देवी, गीता देवी, खीम सिंह, श्रवण सिंह, देवी सिंह आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.sabguru.com/record-66-banyan-trees-planted-in-one-day-at-mandawar-in-rajsamand/
Sunday, 18 August 2024
चारागाह भूमि में 1000 पौधे लगाए

घाणेराव | मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान को लेकर घाणेराव ग्राम पंचायत की ओर से चारागाह भूमि में मनरेगा योजना के तहत एक हजार पौधे लगाकर श्रमिकों ने पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इससे पूर्व पौधरोपण के लिए चारागाह भूमि में मौजूद बबूल के पेड़ों को श्रमिकों द्वारा बाहर निकालकर पौधे लगाने के लिए खड्डे खोदे गए। जिसमें बरसात शुरू होते ही पौधों को लगाने का कार्य शुरू किया, जिसके तहत 1000 पौधे श्रमिकों द्वारा लगाए जा चुके हैं।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/ghanerao/news/1000-saplings-planted-in-pasture-land-133497917.html
Thursday, 15 August 2024
गोचर भूमि पर ग्रामीणों ने पौधरोपण

बांसी। ग्राम दौलतपुरा के ग्रामीणों ने गोचर भूमि पर पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। दुगारी की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण जारी है। इसको लेकर दोलतपुरा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर कब्जे में ली गई भूमि पर पौधरोपण किया।
पौधों की सुरक्षा के लिए कांटे की बाड़ लगाई। रामलाल मीणा, मायाराम मीणा, मन्ना मीणा, भैरुनाथ, शंकर मीणा, रामफूल मीणा, राजाराम, नारायण नाथ, हरिराम योगी, प्रकाश मीणा, सरवन मीणा, प्रभुलाल मीणा, गीताराम मीणा, फोरूलाल मीणा, सीताराम मीणा, गोपी मीणा, कालू मीणा शामिल रहे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/bansi/news/villagers-planted-saplings-on-pasture-land-133486322.html
Sunday, 11 August 2024
गांव हुड़ियाखुर्द में पौधरोपण किया
काठूवास। गांव हुड़ियाखुर्द की चारागाह भूमि पर हरियालो अभियान के तहत पौधे रोपित किए गए। जैतपुर की चारागाह भूमि पर 50 पौधे रोपण किए गए। इधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परतापुर में 50 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर माढ़ण थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा, ज्योति श्रीराम उर्फ भोला सरपंच, ताराचंद प्रधान, रामेश्वर दास महाराज, चौकी प्रभारी रमेशचन्द शर्मा, कर्मवीर ठेकेदार, प्राचार्य राजेश कुमार, रतनलाल, राजेश आदि उपस्थित रहे। समाधि रस्म के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/kathuwas/news/plantation-was-done-in-village-hudiyakhurd-133463437.html
Sunday, 4 August 2024
लालसोट में एक पेड़ मां के नाम अभियान: चारागाह भूमि और जिला अस्पताल कैंपस में किया पौधारोपण, देखभाल और सुरक्षा की दी जिम्मेदारी

लालसोट के महाराजपुरा गांव में बुधवार को "वृक्षारोपण अमृत महोत्सव" में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता हरकेश मटलाना ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान चारागाह भूमि पर ट्रैक्टर मशीन से खड्डे खुदवाकर सैकड़ो पौधे लगाए गए। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लें। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
वहीं हरियाली तीज पर बुधवार को वृक्षारोपण महा अभियान के दौरान श्यामपुरा रोड़ पर स्थित नव निर्मित राजकीय जिला हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर ने वृक्षारोपण किया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सेहरा और डॉक्टर रविन्द्र चौहान ,डॉक्टर इंद्रजीत नरूका ,डॉक्टर अनुराग देमन ने पेड़ लगाकर हरित एवं स्वच्छ भारत का संदेश देकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जनता को जागरूक किया गया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत दौसा जिला अध्यक्ष हरिसिंह कसाना ने पर्यावरण के वर्तमान हालातो को देखते हुए और भविष्य की पीढ़ी के लिए स्वच्छ और निरोगी वातावरण मिले पेड़ो को अधिक से अधिक बढ़ावा देने का सन्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण राजस्थान मे हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम हरियाली तीज अवसर पर पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर उमाशंकर मीना, दुर्गेश अग्रवाल, रेडियोग्राफर लोकेश सैनी, केशव मिश्रा ने पौधा रोपण किया। साथ ही मिश्रा ने बताया की वृक्षारोपण प्रकृति के लिए बहुत ही जरूरी हैं।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dausa/lalsot/news/one-tree-in-mothers-name-campaign-in-lalsot-133445146.html
Thursday, 25 July 2024
नमाना में 501 के पौधे रोपे गए

नमाना. राजस्थान भील समाज विकास समिति जिलाध्यक्ष व पूर्व सरपंच धनातरी मांगीलाल भील के नेतृत्व में कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर 501 पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिय। मीडिया प्रभारी देवलाल भील ने बताया कि चित्तौड़िया स्कूल, मुक्तिधाम, चारागाह भूमि, देवनारायण मंदिर, सोध्या की झोपड़ियां व अन्य स्थलों पर लालचंद भील, महावीर भील, मुकेश, देवलाल, शांतिबाई, आकाश, प्रिया, राधा, निशा भील, रामा भील व कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bundi/namana/news/501-saplings-were-planted-in-namana-133383988.html
Thursday, 11 July 2024
मगरा क्षेत्र में 500 बीघा में 49 हजार फलदार पौधे लगेंगे

Wednesday, 10 July 2024
पुनावली गांव मे 200 बीघा चारागाह भूमि पर पौधारोपण: 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे, पूरे बड़ी सादड़ी में 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

बड़ी सादड़ी के पुनावली गांव मे 200 बीघा चारागाह भूमि पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस चारागाह में 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। एसडीएम कल्पित शिवरान के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत की गई।
पौधारोपण के ब्लॉक प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने हरित एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को पौधे लगाने और उनकी परवरिश करने का संकल्प दिलाया। एसडीएम कल्पित शिवरान ने हरित एप डाउनलोड कर पौधा रोपण कर उसके साथ फोटो और सेल्फी खींच कर जिला प्रशासन से प्रमाण पत्र लेने की अपील की। पुनावली स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने भी पौधारोपण किया।
इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा विभाग ब्लॉक बड़ी सादड़ी में लगभग 65 हजार पौधे लगाने का लक्ष लिया है। विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने कहा कि पंचायत राज विभाग की ओर से 28 हजार पौधे लगाने की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ो को बचाना भी हमारा धर्म है। इस चारागाह भूमि पर 25 हजार लगाए जाएंगे। बड़ी सादड़ी उपखण्ड क्षेत्र में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ पौधे इस मानसूनी सीजन में लगाने का लक्ष्य एसडीएम कल्पित शिवरान के नेतृत्व में रखा है।
इस अवसर पर विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत चोबिसा, सहायक अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम से अजय सिंह, पशुपालन से डॉ राजु बिनके, अतिरिक्त विकास अधिकारी मदन लोहार समेत सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश डांगी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नारायन लाल पुरोहित, गिदावल ग्राम विकास अधिकारी श्याम सुन्दर, ग्रामीण और स्टूडेंट मौजूद रहे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/bari-sadri/news/plantation-on-200-bigha-pasture-land-in-punavali-village-133310038.html
Tuesday, 9 July 2024
कोटडी पंचायत समिति का सगन वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ 205121 पेड़ लगाने का एकदिवसीय लक्ष्य पूर्ण

कोटडी पंचायत समिति का सगन वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ
205121 पेड़ लगाने का एकदिवसीय लक्ष्य पूर्ण
न्यूज सर्विस मांडलगढ़
पंचायत समिति कोटडी एवं कोटडी ब्लॉक के समस्त विभागों एवं समस्त ग्राम पंचायत द्वारा आज सघन वृक्षारोपण का महाभियान शुरू किया गया । इस मौके पर पूरे कोटडी ब्लॉक में 205121 पेड़ लगाने का एकदिवसीय लक्ष्य रखा गया था जिसको सभी विभागों ने एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर लक्ष्य पूर्ण किया गया । इसके साथ ही सबसे ज्यादा लक्ष्य शिक्षा विभाग का 124292 था जिसको की शिक्षा विभाग द्वारा आज पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया।
विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने बताया की कोटड़ी ब्लॉक शुरू से ही तैयारियो के साथ आज पौधरोपण हेतु सुबह से ही तैयार था । और उत्साहजोश जुनून के साथ आज पौधरोपण किया गया जो की अपने आप में एक मिसाल है । साथ ही तार जाली, फेंसिंग, गड्डे, खाई के साथ सुरक्षा की भी गारंटी ली गई इसके साथ ही सभी विभागो, भामाशाह, जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित की को गई साथ ही सामाजिक वानिकी के तहत भी सघन पौधरोपण किया गया। प्रधान कोटड़ी करन सिंह बेलवा ने बताया की पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में आज 33000 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया था जो की भामाशाह, नरेगा श्रमिकों द्वारा लक्ष्य से अधिक का पौधरोपण किया गया और कोटड़ी ब्लॉक के सभी विभागो के द्वारा भी पौधरोपण किया गया आज कुल मिलाकर 2 लाख के करीब पौधरोपण कोटड़ी ब्लॉक में किया गया।
कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा ने सभी ग्राम वासियों, जनप्रतिनिधियों को बढ़चडकर पौधरोपण हेतु आग्रह किया ताकि आगे आने वाले समय में बढ़ते तापमान को कम किया जा सके और साथ में प्रकृति को भी बचाया जा सके।
शिक्षा विभाग में 1लाख 25 हजार करीब पौधे लगाए गए और साथ में पौधो की सुरक्षा की गारंटी भी ली गई । इस कार्यक्रम को को सफल बनाने के लिए पंचायत समिति कोटडी में कंट्रोल रूम बनाया गया था जो की इस मुहिम की हर घंटे की सूचना ली जा रही थी और सभी विभागो से इस हेतु फोटो भी मंगवाया गए, इसके साथ 01 जुलाई 2024 से लगातार सभी विभागो से गद्दों को जानकारी जुटाई गई।
विकास अधिकारी मीणा ने बताया की आज कोटडी ब्लॉक के सभी सभी स्कूलों, विभागो, लाइन विभागो, ग्राम पंचायत स्तरीय सरकारी भवनों, खेल मैदानों, गौशालाओं, भामाशाह, जनप्रतिनिधियों, गोचर भूमियों, चारागाह भूमियों, नदी के पेटे में, तालाब किनारे, सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक जगहों, सड़क किनारे, घर के कोने में, खेत पर सभी जगहों पर पेड़ लगाए गए । मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत आमा में किया गया और सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके साथ ही ग्राम पंचायत उदलियास में भी तालाब किनारे, शमशान भूमि, सड़क किनारे एवं चारागाह भूमि में आज पौधरोपण किया गया । आज सुबह से ही कोटड़ी प्रधान बेलवा एवं विकास अधिकारी मीणा ब्लॉक के सभी पंचायतों के दौरे पर थे एवं पौधरोपण की स्थिति का जायजा ले रहे थे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://jaipurtimes.org/sagan-tree-plantation-program-of-kotdi-panchayat-samiti-started-one-day-target-of-planting-205121-trees-completed
-
वजपुरा के ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर अतिक्रमण का विरोध जताया। ज्ञापन में बताया कि वजपुरा के अन्तर्गत राजस्व गांव राठौड़ों क...
-
एक माह में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन देने पर धरना हटाया देई गोशाला के लिए आवंटित व चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने क...
-
जिलास्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से अतिक्रमण हटवाने सहित 146 परिवाद मिले जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में...



