Showing posts with label Beawar. Show all posts
Showing posts with label Beawar. Show all posts

Friday, 30 May 2025

चारागाह भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाने की मांग

ब्यावर| ग्राम देवाता के ग्रामीणों ने गांव की चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के ही निवासियों ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण को हटाकर सीमा ज्ञान करवाने की मांग की है। साथ ही भविष्य में भी किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो इसको लेकर पाबंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में छीतर सिंह, ओम, लादूराम, सुरेन्द्र, कुशाल, अभिमन्यू, दिलीप, अलादीन, अंकित सहित अन्य उपस्थित रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/bayavar/news/demand-to-remove-encroachment-on-pasture-land-135128589.html

Monday, 19 February 2024

चारागाह व सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध खनन

ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर जताया रोष

ग्राम अमृतपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकारी व चारागाह भूमि पर किए जा रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में धडल्ले से अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन के लिए ब्लॉस्टिग की जाती है। जहां पर सुरक्षा मानकों का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। खनन विभाग, हल्का पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक एवं तहसीलदार को कई बार शिकायत दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर मौन सहमति का आरोप लगाया। हालात यह है कि क्षेत्र में अवैध खनन से गहरे गड्ढे़ कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ेगा। ज्ञापन देने वालों में आजाद, नैनू, रहमत, नारायण, अकबर, पप्पू, श्रवण, सतार, मुमताज, अलादीन, वीरम, चेतन सहित अन्य शामिल रहे।अभियान खानापूर्ति बनकर रह गया

ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर प्रदेश में हाल ही में अभियान चलाया गया था। इसके तहत ही ब्यावर में भी अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की सामूहिक रूप से टीमों का गठन किया गया। अभियान के तहत वन क्षेत्र, चारागाह व सरकारी जमीन से अवैध रूप से खनन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे खनन लगातार जारी है। अभियान के तहत फौरी तौर पर चुनाई पत्थर लाने वाले व अन्य पर कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। जबकि इस अवैध काम से जुड़े़ लोगों का काम अभियान में भी अनवरत चलता रहा।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.patrika.com/beawar-news/beawar-news-8734136

Monday, 13 November 2023

चारागाह भूमि को लेकर विवाद का पटाक्षेप

बिजयनगर। सथानादौलतपुरा के बीच चारागाह भूमि में मवेशियों को चराने के मामले को लेकर गहराए विवाद का शुक्रवार को मसूदा उपखंड अधिकारी सुरेश चांवला ने आखिरकार दोनों गांवों के शिष्ट मंडलों के बीच वार्ता कर समाधान निकालते हुए विवाद समाप्त करवाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लक्ष्मीखेड़ा दौलतपुरा ग्राम के पशु पालक भेड़ों को लेकर ग्राम पंचायत सथाना पहुंच गए। पंचायत में मौजूद सरपंच अशाेक साहू को चारागाह में मवेशियों को चराने के लिए दौलतपुरा के लोगों द्वारा लगाई पाबंदी से मवेशियों के पालन पोषण को लेकर गहराए संकट से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान करवाने की मांग की। इस पर सरपंच साहू ने प्रशासन को अवगत कराया। इत्तला मिलने पर मसूदा एसडीएम सुरेश चांवला, तहसीलदार भावना सिंह, विकास अधिकारी ताराचंद पुलिस जाब्ते के साथ चारागाह भूमि पर पहुंचे। वहां दोनों पंचायतों के बीच गहराए विवाद काे लेकर समझा इश करते हुए हल निकालने के प्रयास शुरू में जुटे। बाद में दोनों गावों के पांच-पांच मोजबीर लोगों को वार्ता के लिए तहसील दफ्तर बुलाया गया। तहसील में प्रशासन की मौजूदगी में शुरू हुई वार्ता के बाद उपखंड अधिकारी चांवला तहसीलदार भावना सिंह ने सकारात्मक रूख अख्तियार करते हुए दोनोंं गांवों के बीच अरसे से गहराए विवाद का पटाक्षेप किया।

सथाना दौलतपुरा के बीच में था विवाद, ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई वार्ता।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/raj-oth-mat-latest-bijaynagar-news-035005-839226-nor.html/