सपोटरा नगरपालिका क्षेत्र के लाेकेश नगर के वाशिंदों का एक शिष्टमंडल अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा से मिला तथा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर खेल मैदान के लिए आवंटित करने का ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व सरपंच कमल मीणा, लखनलाल, चंद्रप्रकाश मीणा, हरि, बत्तीलाल, मुनीराज, सत्यप्रकाश आदि ने बताया कि विद्यालय के पास स्थित चारागाह भूमि पर कजोड़ी पत्नी स्व. रामकुमार मीणा, प्रहलाद पुत्र विशन्या मीणा तथा रामस्वरूप पुत्र हन्ना मीणा ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा मना करने पर उक्त अतिक्रमी झगड़ा फसाद करने पर आमदा हो गए। जबकि ग्रामीण उक्त भूमि पर विद्यालय के खेल मैदान बनाने के लिए पूर्व में राजस्व विभाग के आला अफसरों से गुहार कर चुके हैं।
This blog is aimed at documenting the initiatives undertaken for the conservation of the pastures by communities across Rajasthan as well as efforts by Government of Rajasthan and Civil Society Organisations across the State. Foundation for Ecological Security works in partnership with the Wasteland and Pasture Land Development Board for conservation of the commons. For views and comments write to rajasthanpastures@gmail.com
Monday, 9 January 2023
अतिक्रमण हटाएं: खेल मैदान के लिए अतिक्रमण हटाएं
दूसरी ओर पंचायत मंत्री से ग्रामीण खेल मैदान के लिए जमीन आवंटन करने की गुहार कर चुके है। ग्रामीणों ने उक्त भूमि खेल मैदान के लिए आवंटन के साथ अतिक्रमण नही हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर,कजोड़ी पत्नी रामकुमार ने उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को ज्ञापन देकर उसके आवासीय भूखंड पर ग्रामीण लामबंद होकर जबरन छप्परपोश में आग लगाकर भूखंड खाली करने की धमकी देने की शिकायत की है।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sawai-madhopur/news/remove-encroachment-for-play-ground-130772488.html
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
लक्ष्मणगढ़। हरसाना में राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ ममता कुमारी के नेतृत्व में 45 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराने की...
-
Tuesday, September 07, 2021 जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रदेश के प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी मे चारागाह भूमि के अतिक्रमण दो ...
-
जिलास्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से अतिक्रमण हटवाने सहित 146 परिवाद मिले जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में...
No comments:
Post a Comment