सुमेरपुर | ग्राम पंचायत कोसेलाव में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम कोसेलाव तखतगढ़ रोड स्थित हिंगोटिया हनुमानजी मंदिर के पास चारागाह भूमि पर प्रशासक सोनी देवी, पूर्व उप सरपंच महावीर सिंह जोधा, किसान नेता हनुमान भाटी के सानिध्य में किया गया। ग्राम विकास अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम और मुख्यमंत्री द्वारा हरियाला राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत चारागाह भूमि पर ग्रामवासी एवं समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में 2500 पौधे लगाकर सघन पौधरोपण किया गया। इस मौके पर राउमावि कोसेलाव पीईईओ पुखराज प्रजापत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामसिंह, पशु चिकित्सक डॉ. रामेश्वर, प्रशासक समिति सदस्यगण हिम्मताराम मीना, ईदाराम मेघवाल, मंशाराम प्रजापत, खीमाराम मेघवाल, टीपू बाई, कनिष्ठ सहायक कुशलराज, परेश कुमार, अर्जुन गिरी, हरीश माली, वीर सिंह राजपुरोहित मौजूद थे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/sumerpur/news/plantation-was-done-on-koselav-grazing-land-135545152.html
No comments:
Post a Comment