Tuesday, 8 July 2025

मनरेगा में 65 कार्यों के लिए 491 लाख रु. स्वीकृत, पौधरोपण से छाएगी हरियाली

 जोधपुर। मनरेगा व कन्वर्जेंस के तहत वर्ष 2025-26 में जोधपुर-फलोदी की ग्राम पंचायतों के राजकीय विद्यालयों के परिसरों, मुक्तिधाम स्थलों एवं चारागाह भूमि में 65 पौधारोपण के कार्य करवाए जाएंगे। जिसके लिए 491.26 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत समिति पीपाड़ की ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के 5 कार्यों के लिये 35.65 लाख रुपए, पंचायत समिति ओसियां की ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के 04 कार्यों के लिये 33.80 लाख रूपये, पंचायत समिति मण्डोर की सुरपुरा ग्राम पंचायत में पौधारोपण कार्यों के लिये 10.00 लाख रूपये, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायतों में 08 कार्यों हेतु पौधारोपण, चारागाह एवं मेड़बंदी के लिये 111.19 लाख रूपये, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायतों में 07 पौधारोपण कार्यों के लिये 64.16 लाख रूपये, पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायतों में 05 पौधारोपण कार्यों के लिये 1.90 लाख रूपये, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायतों में 02 पौधारोपण कार्यों के लिये 14.24 लाख रूपये, पंचायत समिति लोहावट की भीकमकोर ग्राम पंचायत के नागणेची मंदिर में पौधारोपण के लिये 8.60 लाख रूपये, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायतों के 10 कार्यों के लिये 93.90 लाख रुपए की राशि से पौधारोपण कार्य करवाए जायेंगें।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में फलोदी जिले की पंचायत समिति फलोदी की ग्राम पंचायतों में भी 21 कार्यों के लिये 117.82 लाख रुपए की वित्तीय राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है, इस राशि से महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं कन्वर्जेंस के तहत सभी क्षेत्रों में पौधारोपण सम्बन्धी विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/rs-491-lakh-sanctioned-for-65-works-in-mnrega-greenery-will-spread-due-to-plantation-135396733.html

No comments:

Post a Comment