भास्कर न्यूज | रावतभाटा
हरियालो राजस्थान अभियान में ग्राम पंचायत गोपालपुरा के गोआश्रय स्थल के नजदीक चारागाह भूमि पर पौधरोपण किया गया। पंचायत के निरीक्षण के दौरान क्लस्टर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी लोकेश कुमार जैन ने भी मनरेगा श्रमिकों, पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण शुद्धि के लिए पेड़ों के अहम योगदान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति कम से कम 50 पौधे इस वर्षाकाल में अपने खेत घर बाड़े में लगाए। जिससे पर्यावरण ओर जलवायु स्वच्छ रहे।
सहायक विकास अधिकारी ने गोपालपुरा के दूरस्थ गांव नगपुरा, मलीपुरा, उमरचा में पहुंचकर स्वच्छता के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। मलीपुरा में चारभुजा मंदिर चौक पर गंदगी और कीचड़ को शीघ्र ही हटाकर समाधान करने के निर्देश प्रशासक ओर ग्राम विकास अधिकारी को दिए। खुले कुएं ओर पानी की टंकियों को नियमित क्लोरिनेशन करने, पेयजल स्तोत्र के निकट गंदगी को हटाने की आवश्यकता बताई। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रभुलाल मेघवाल, समाजसेवी बंटी मेवाड़ा, ग्राम विकास अधिकारी रोहित मीणा, देवी पुरी, श्यामपुरी, फोरूलाल राठौर साथ रहे।
मूल ऑनलाइन लेख -https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/chittorgarh/rawatbhata/news/message-of-environmental-cleanliness-given-by-planting-trees-on-pasture-land-135588315.html
No comments:
Post a Comment