Monday, 7 July 2025

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का विरोध:ग्रामीणों ने गाय के साथ निकाली रैली, तहसील कार्यालय पर दिया धरना


तामखेड़ा में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम विकास सेवा समिति के नेतृत्व में ग्रामवासी सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में एकत्र हुए।

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर और गाय के साथ मुख्य बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शासन-प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

प्रदर्शन में भेरूलाल सुमन, कालूलाल सुमन, मदनलाल राणा, छीतरलाल सुमन समेत कई ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने चारागाह भूमि को मुक्त कराने की मांग की। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम गोचर ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/baran/anta/news/opposition-to-encroachment-on-pasture-land-135393530.html

No comments:

Post a Comment