सुनेल| सलोतिया ग्राम पंचायत मेंपं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े में गुरुवार को शिविर प्रभारी तहसीलदार अजहर बेग को ग्राम पंचायत ने चारागाह भूमि को मुक्त करने के लिएलिखित में प्रार्थना पत्र पेश किया। इस पर तुरंत संज्ञान लेकर सावल मशीन से 176 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया और ग्राम पंचायत को सौंप दी। वहीं शिविर में शिविर मेंकाश्तकारों कि कृषि भूमि केनामांतरण, रास्तों का खुलासा एवं 3 सहमति बंटवारे कर कुल 11 काश्तकारों को लाभान्वित किया।शिविर में विकास अधिकारी संजय शर्मा, प्रशासक इंद्रसिंह सिसोदिया, ग्राम विकास अधिकारी रामगोपाल नागर, कानूनगो रियाज खान, परसराम धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/sunel/news/encroachment-removed-from-176-bigha-grazing-land-in-salotia-135367007.html
No comments:
Post a Comment