Thursday 18 July 2024

सोइंतरा: पौधरोपण और घास बुवाई की जानकारी दी

सोइंतरा। जिला परिषद जोधपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्यूरिटी के संयुक्त तत्वाधान में चारागाह भूमि में पौधारोपण और घास बुवाई की जानकारी दी गई। फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी से केशर सिंह ने गड्डा खुदाई, सुरक्षा, थवला, बनाने के साथ 1+3 बिज पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और फुली देवी ने शामलात की पहचान और महत्व के बारे में चर्चा करते हुई महिला किस प्रकार अपनी भूमिका निभा सकती है। सरपंच गोविंदसिंह सोइंतरा ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई। इस मौके पिंकी जोशी, ममता शर्मा, मदनसिंह, शोभाकंवर, लीला आदि मौजूद थे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/sointra-information-given-about-plantation-and-sowing-of-grass-133341968.html


No comments:

Post a Comment