Saturday 7 September 2024

जवाई बांध में विकसित किए गए गोचर चारागाह का निरीक्षण किया


सुमेरपुर | जवाई बांध ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकसित किए गए गोचर चारागाह का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। जेठाराम मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से इस वर्ष गोचर चारागाह में करीब 1250 पौधे लगाए गए थे। बारिश के बाद पौधे पनपने लगे हैं। चारागाह भूमि पर चारा भी ज्यादा उगा है। चारागाह में लगाए गए पौधो की सुरक्षा के लिए तारबंदी करवाई जा रही है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जयनारायण सीपा, सीनियर इंजीनियर नरेन्द्र कुमावत, ग्राम विकास अधिकारी निंबाराम मौजूद थे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/sumerpur/news/inspected-the-pasture-developed-at-jawai-dam-133597252.html



No comments:

Post a Comment