Friday 5 January 2024

पंचायत ने खाली पड़ी चारागाह भूमि में बनाया प्लांटेशन

 

ग्राम पंचायत नमाना सरपंच ने नवाचार करते हुए चारागाह भूमि पर प्लांटेशन कर पंचायत में आय का सोर्स बना दिया है। साथ ही उनके इस प्रयास से चारागाह भूमि अतिक्रममुक्त भी हो गई है। ग्राम पंचायत ने 270 बीघा चारागाह भूमि में चारदीवारी की है।

इसमें 55 बीघा में 3 साल पहले 1000 पौधे आम, 1000 संतरा, 1000 आंवला सहित जामुन, अमरूद, कटहल व अन्य पौधे लगाए थे। तीन बोरिंग से सिंचाई की जा रही है। 60 बीघा चारागाह भूमि को प्लांटेशन के लिए समतल कर दिया है। इसमें 40 बीघा में अमरूद का बाग लगाया जाएगा। वहीं, 20 बीघा में फल व औषधियुक्त पौधे लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत ने 1200 बीघा चारागाह भूमि को बचाने का लक्ष्य रखा है।

पंचायत की चारागाह भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से स्थाई समाधान के लिए ग्रामसभा में प्लांटेशन लगाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 3 साल पहले 55 बीघा चारागाह को समतल कर उसमें पौधे लगाए थे। इनकी सिंचाई के लिए 2 बोरिंग लगा रखे हैं, जो सोलर सिस्टम से संचालित हो रहे हैं। पौधरोपण व देखभाल का जिम्मा 40 मनरेगा श्रमिकों के सुपुर्द है।

प्लांटेशन के पौधों में सिंचाई के लिए ग्राम पंचायत द्वारा बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति काम में ली जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा यहां बोरिंग लगा रखे हैं, जो सौर ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा पौधों की रखवाली के लिए 4 चौकीदार लगा रखे हैं। इसमें दो दिन में व दो रात में नियमित पहरा देते हैं। वहीं, जंगली जानवरों से पौधों को बचाने के लिए झटका मशीन लगा रखी है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bundi/namana/news/panchayat-built-plantation-in-vacant-pasture-land-132410600.html

No comments:

Post a Comment