Wednesday 26 January 2022

संस्कृति मानव को मानव बनाती है लेकिन स्वार्थ ने बना दिय दानव-दैत्य : महंत प्रताप पुरी

 

बीकानेर, 27 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का राज्य सरकार के मंत्री मण्डल में लिए गये गोचर, ओरण, पायतन व चारागाह भूमि पर पट्टे जारी करने के निर्णय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी है।

भाटी के समर्थन में तारातरा मठ, बाड़मेर के मंहत प्रताप पुरी ने गुरुवार को धरना दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह गाय, गोचर, संस्कार, संस्कृति व परम्परा को बचाने के लिए कार्य कर रहे है वैसे राजस्थान में देवी सिंह भाटी कार्य कर रहे हैं। भाटी परमार्थ के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने संरचना की वह वैज्ञानिक है। हमारी संस्कृति मानव को मानव बनाती है। आज स्वार्थ ने दानव-दैत्य बना दिया। संस्कृति, संस्कार भूल रहे हैं। गाय, गोचर, धर्म के ऊपर से गुजर रहे है। हम क्या थे और क्या हो रहे हैं।

भाटी प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि आज धरना स्थल को सम्बोधित करते देवी सिंह भाटी ने कहा कि गाय, गोचर के बगैर संस्कार बचने मुश्किल है। आज मैंने जो बीड़ा उठाया उसमें पूरे प्रदेश का समर्थन मिल रहा है। सरकारों ने समाज का नियन्त्रण खत्म कर दिया। धरना स्थल पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व गंगा जुबली पिंजरा प्रोल के ट्रस्टियों के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, पिंजरा प्रोल के अध्यक्ष राजेश बिन्नाणी, ट्रस्टी व गौ प्रेमी देव किशन चांडक, श्रीराम अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, शिव बाबु अग्रवाल, लाल राठी, उद्योगपति लालजी कल्ला, भाजपा युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष जसराज सींवर ने भाटी के धरने का समर्थन दिया।

No comments:

Post a Comment