Tuesday, 13 October 2026

चरागाह भूमि पर कब्जा, कार्रवाई की मांग उठी

 पिड़ावा| 

क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोला के गर्दनखेड़ी गांव में चारागाह भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव की खसरा नंबर 705, 707, 842, 844, 846, 847 की चारागाह भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर तारबंदी कर पक्के निर्माण भी किए जा रहे हैं। अवैध कब्जों के कारण ग्रामीणों को पशु चराने में परेशानी हो रही है। जब उनके पशु इस भूमि पर चले जाते हैं, तो कब्जा करने वाले लोग उनसे झगड़ा करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने और कब्जा करने वालों पर राजस्व अधिनियम की धारा 91 के तहत कार्रवाई की मांग की है।


https://www.bhaskar.com/amp/local/rajasthan/jhalawar/pirawa/news/grazing-land-occupied-demand-for-action-raised-dbp-139352073.html

No comments:

Post a Comment