Wednesday, 9 July 2025

रमायमहू में चार सौ बीघा चारागाह भूमि पर लोगों ने कर रखा है अतिक्रमण


  • चारागाह भूमि पर कब्जा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | पिड़ावा

रमाय दलपत ग्राम पंचायत के रमायमहू गांव में चार सौ बीघा चारागाह भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि इस भूमि पर गांव के पशु चरते हैं। अब कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। तारबंदी कर दी है। पशु चराने ले जाने पर अतिक्रमी लाठियों से उन्हें भगा देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 20 से 25 साल पहले इस भूमि से अतिक्रमण हटाया था। उसके बाद से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर से अतिक्रमण बढ़ गया है। पशुओं के लिए चरने की जगह नहीं बची है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मेहरबान सिंह, मानसिंह, रणजीत सिंह, गुमान सिंह, गोपाल सिंह, बालू सिंह, भेरूसिंह, नारायण सिंह, ईश्वर सिंह और श्याम सिंह शामिल रहे।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jhalawar/pirawa/news/people-have-encroached-upon-four-hundred-bighas-of-pasture-land-in-ramayamahu-135403076.html

No comments:

Post a Comment