बारां जिले के तामखेड़ा में ग्राम विकास सेवा समिति के तत्वावधान में 200 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 19वें दिन भी जारी रहा। धरने पर भैरूलाल सुमन, दिनेश मीना, राजेन्द्र नागर, बाबूलाल सुमन, छीतर लाल सुमन, प्रभु लाल सुमन, मदन लाल मीणा, राणा, कालू लाल सुमन, चन्द्र प्रकाश सुमन और हेमराज गोड सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम गोचर ने 20 दिनों से चल रहे इस धरने पर स्थानीय और जिला प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग, राजस्थान सरकार ने 22 जुलाई 2025 को आदेश जारी किया था। इसमें राजस्थान के सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने जिले की सभी चारागाह भूमि को चिन्हित करें।
साथ ही ग्राम सभा की बैठक कराकर चारागाह विकास समिति का गठन करें और चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे इस आंदोलन को बड़ा रूप देंगे। उन्होंने कहा कि बारां जिले की सभी तहसीलों सहित जिला मुख्यालय पर भी अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों के पास सरकारी आदेश की प्रति भी मौजूद है।
मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/baran/anta/news/demand-to-remove-encroachment-in-tamkheda-of-anta-135528113.html
No comments:
Post a Comment