Friday, 20 December 2024

बंजर भूमि एवं चारागाह विकास संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बीकानेर | बंजर भूमि व चारागाह विकास व संरक्षण के विषय पर जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित हुई। जिला परिषद एवं आईटीसी और संयुक्त संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में अधीक्षण अभियंता धीर सिंह गोदारा ने पौधारोपण को प्रकृति के लिए महत्वपूर्ण बताया। सहायक अभियन्ता आराधना शर्मा ने महात्मा गांधी नरेगा के तहत नए प्रावधानों के बारे में बताया व पीपीटी के माध्यम से विकास कार्यों का वर्णन किया। कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रमेश बैरवा ने चारागाह विकसित करने में ध्यान रखी जाने वाली महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/training-workshop-organized-on-conservation-of-wasteland-and-pasture-development-134155783.html

No comments:

Post a Comment