Thursday, 19 December 2024

ओरण-गोचर, चारागाह भूमि संरक्षण के लिए पीएम को लिखे पोस्ट कार्ड


पश्चिमी राजस्थान में ओरण-गोचर, चारागाह, तालाब भूमि के संरक्षण व सोलर कंपनियों से बचाने को लेकर बुधवार को जिले भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्ट कार्ड लिखे गए। एक पत्र ओरण के नाम अभियान के तहत टीम ओरण के सदस्यों ने गांव-गांव बैठकें कर लोगों को जागरूक किया गया। ओरण बचाने को लेकर हर घर से एक पोस्ट कार्ड लिखने का आह्वान किया गया।

टीम ओरण के सदस्य भेराराम भाखर ने बताया कि ओरण-गोचर, चारागाह हमारे धरोहर है। ये भूमि पुराने समय से देवी- देवताओं के नाम आरक्षित व संरक्षित है। जिसमें लोगों की आस्था व पशुपालन आधारित रोजगार है। ओरण भूमि पर्यावरण, वन्यजीव व जल संरक्षण का अनुपम आधार है।

इस दौरान ग्राम पंचायत इन्द्रोई में सियाणी मठ के महंत आनंदपुरी महाराज के सानिध्य एव पूर्व सरपंच गंगासिंह राठौड़ के नेतृत्व में पोस्ट कार्ड लिखे। इसी तरह जायड़ू, बसरा, रेडाणा, दूदाबेरी, बालेबा, राणीगांव, ढोक, भाचभर, सुरा, सियाणी, नांद ग्राम पंचायतों सहित अन्य कई गांवों से पोस्ट कार्ड लिखने की मुहिम चलाई गई।

पोस्टकार्ड में बताया कि पैमाइश के समय अज्ञानता से राजस्व रेकर्ड में दर्ज होने से रह गई गोचर, चारागाह, मगरा किस्म को परिवर्तित कर ओरण के नाम दर्ज किया जाए। सोलर कंपनियों को ऐसी भूमि आवंटन नहीं की जाए।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/postcards-written-to-pm-for-protection-of-oran-gochra-pasture-land-134144736.html

No comments:

Post a Comment