Tuesday 2 July 2024

जिला कलेक्टर ने निशुल्क भूमि का किया आवंटन

धौलपुर। गांव मढ़ाभाऊ तहसील मनियां की आराजी खसरा नंबर 873/744 रकवा 1.2266 हेक्टेयर में से 0.0855 हेक्टेयर किस्म चारागाह भूमि की किस्म खारिज कर राजस्थान भू-राजस्व नियम 1963 एवं राजस्व विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी की टंकी के निर्माण हेतु निशुल्क आवंटित की गई है। चारागाह भूमि के क्षतिपूर्ति हेतु तहसील मनियां की ग्राम पंचायत मढाभाऊ के ग्राम मढाबुजुर्ग की बंजड भूमि को चारागाह हेतु आवंटित किया गया है। इसी प्रकार तहसील ग्राम पथैना तहसील सैंपऊ की आ.ख.न. 655/604 रकबा 11.8651 हेक्टेयर में से 0.0759 हेक्टे. भूमि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी की टंकी के निर्माण हेतु निशुल्क आवंटित की गई है।

मूल ऑनलाइन लेख - https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/district-collector-allotted-free-land-133256864.html

No comments:

Post a Comment