Saturday 29 January 2022

Illegal mining : अवैध खनन कर चरागाह भूमि को कर रहे खोखला

अवैध खनन करने वाले अब चरागाह भूमि को खोखला करने में लगे हुए हैं। मवेशियों की चराई के लिए आरक्षित भूमि खनन से अब चरागाहों पर संकट खड़ा होता जा रहा है।

बूंदी

Published: January 30, 2022


Illegal mining : अवैध खनन कर चरागाह भूमि को कर रहे खोखला
नैनवां. अवैध खनन करने वाले अब चरागाह भूमि को खोखला करने में लगे हुए हैं। मवेशियों की चराई के लिए आरक्षित भूमि खनन से अब चरागाहों पर संकट खड़ा होता जा रहा है। उपखंड के गुढ़ादेवजी ग्राम पंचायत के चरागाह भूमि पर अवैध खनन हो रहा है। पंचायत के डेलपुरा गांव के लोगों द्वारा चरागाह भूमि पर अवैध खनन करने का ज्ञापन देने के बाद तहसीलदार ने पटवारी को मौके पर भिजवाकर अवैध खनन को रुकवाया। ग्रामीणों ने बताया कि डेलपुरा सड़क के पास चरागाह में कई दिनों से बुलडोजर से अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे हैं। पंचायत प्रशासन की जानकारी में होने के बाद भी अवैध खनन को बंद नहीं करवाया जा रहा।


Illegal mining : अवैध खनन कर चरागाह भूमि को कर रहे खोखला

https://www.patrika.com/bundi-news/bundi-news-bundi-rajasthan-news-bundi-rajasthan-patrika-news-illegal-7306708/

No comments:

Post a Comment