ग्राम पंचायत कड़िया की चारागाह भूमि को खुर्दबुर्द कर होटल जाने वाले निजी मार्ग पर रास्ता निकालने की समस्या को लेकर पंचायत के लोगों ने पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार के नेतृत्व में साेमवार काे एसडीएम जयपालसिंह राठौड़ और तहसीलदार रणजीतसिंह चारण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणाें का आरोप है कि उदयपुर में प्रभाव पद पर कार्यरत एक अधिकारी जो कि महुआ बाग होटल के ऑनर हैं। इन्होंने अपना निजी स्वार्थ रखते हुए पंचायत की जमीन पर कब्जे की नीयत से रास्ता निकाल दिया है जो कि पूरी तरीके से गलत है। इस मौके पर विधायक गणेशसिंह परमार ने कहा कि अधिकारी को काम को बंद करवाने के लिए पंचायत के वार्डपंच जब इनके पास गए तो वो उनको अपशब्द कहे, जो कि सरासर गलत हैं। परमार ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस मामले पर जल्दी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो यहां पर आमरण अनशन भी किया जाएगा। ज्ञापन के दाैरान योगेंद्रसिंह परमार, पूर्व प्रधान रामेश्वर असावा, विनोद जोशी, मंयक जोशी, पूर्व सरपंच वर्दीसिंह, जितेंद्र आमेटा, किशन मेघवाल, अमित शर्मा, प्रियांशु नागोरी, लक्ष्मण मेघवाल सहित कड़िया कंबोडा के लोग मौजूद रहे। होटल डायरेक्टर ने कहा - अधिकारी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे पूर्व विधायक: वहीं इस मामले को लेकर अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन बंद था। इस मामले पर होटल के डायरेक्टर भरतपालसिंह ने कहा कि आरएएस अधिकारी को बदनाम करने के लिए पूर्व विधायक परमार ने यह हथकंडा अपनाया है। जिस होटल की यह बात कर रहे हैं, वह उनकी पत्नी के नाम पर है। उनका इसमें कोई रोल नहीं है। इस रास्ते पर कोई भी पेड़ नहीं काटे गए हैं। पूर्व विधायक ने कहा है कि हमने वार्ड पंच और गांव के लोगों के साथ बदतमीजी की है तो उनको सामने लाया जाए, हमने किसी से बदतमीजी नहीं की है।
This blog is aimed at documenting the initiatives undertaken for the conservation of the pastures by communities across Rajasthan as well as efforts by Government of Rajasthan and Civil Society Organisations across the State. Foundation for Ecological Security works in partnership with the Wasteland and Pasture Land Development Board for conservation of the commons. For views and comments write to rajasthanpastures@gmail.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
Heritage, on the target of mafia – Country’s 3rd biggest Ramgadh crater is far away from conservation work and there is no arrangement for s...
-
किशनगंज। उपखंड क्षेत्र के घट्टी ग्राम पंचायत के रामनगर व पीपल्दा गांव क्षेत्र में दो सौ बीघा चरागाह भूमि व करीब दो सौ बीघा वन भूमि पर दबंगों...
-
करीबी गांवों में चारागाह भूमि पर बसी बस्तियां आबादी में कन्वर्ट नहीं होने से ग्रामीणों को जरूरी सुविधाओं से मोहताज होना पड़ रहा है। बिजली कने...
No comments:
Post a Comment